राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में प्रशासन की बर्बरता शर्मनाक है। निर्दोष लोगों और मासूम बच्चों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। प्रशासन को हिंसा छोड़कर शांति और संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। #RajasthanByeElections
पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के कारण मेरे सपोटरा क्षेत्र के हालात भयावह हैं। कालिसिल बांध के आसपास के गांव खतरे में हैं। जानवर खतरे में हैं। इंसान खतरे में हैं। लेकिन इस विकट परिस्थिति में सरकार, प्रशासन और विधायक नजर नहीं आ रहे हैं, जो कि शर्मनाक हैं।
नव नियुक्त अध्यक्ष जी से पूरी उम्मीद है कि अध्यापक भर्ती का परिणाम 31अगस्त या 1 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा और भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी सितंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा l
जिससे हमें बोर्ड के खिलाफ 5 सितम्बर को फिर से मोर्चा खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी l
पीटीआई भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के जिला आवंटन व नियुक्ति आदेश को लेकर 31 अगस्त को बीकानेर निदेशालय मोर्चा खोलेंगे l
स्कूल व्याख्याता,2nd ग्रेड,संस्कृत विभाग वरिष्ठ अध्यापक,पीटीआई 2nd ग्रेड परिणाम जल्द जारी करवाने को लेकर आरपीएससी के बाहर 4 सितंबर को मोर्चा खोलेंगे l