आप व आपके परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंग,उल्लास और भाईचारे का यह पर्व हमें प्रेम, सम्मान और सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन में सुख,शांति और समृद्धि लाए।
होली की मंगलमय शुभकामनाएँ।
भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर अपने नाम किया जीत का ताज।
इस गौरवशाली पल की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत माता कि जय 🇮🇳
#well_played_team_India
कोसी बैराज में गाद की सफाई ना होने से गर्मियों में बैराज पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसी क्रम में आज अपने कांग्रेसजन व स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन के खिलाफ बैराज की समीप धरने पर बैठा, और उन्हें भविष्य में जल समस्या की आपूर्ति हेतु चेताया।
हल्द्वानी विधानसभा के विधायक मेरे छोटे भाई श्री @SumitHridayesh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
भगवान आपको दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्ग और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधायकों से मांगे गए 10 कार्यों की सूची मैं से अपने विधानसभा क्षेत्र के 10 कार्यों की सूची के लिए मुख्यमंत्री जी को पुनः पत्र दिया।
अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में विगत कई समय से रिक्त चल रहे मनोचिकित्सक के पद पर नियुक्ति करने हेतु माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत जी से अनुरोध किया।
विधानसभा सत्र के दौरान अल्मोड़ा की मुख्य समस्या जो अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़, बागेश्वर की आजिविका का साधन है,
चाहे पर्यटन की दृष्टि से हो या स्वास्थ्य की इन सभी को जोड़ने वाले क्वारब राष्ट्रीय मोटर मार्ग के पास लगातर हो रहे भूस्खलन की समस्या को आज विधानसभा में रखा।
सड़क से लेकर सदन तक आम जनमानस की आवाज के लिए एक प्रयास।
उत्तराखंड प्रदेश में स्मार्ट मीटर (प्रीपेड ,पोस्टपेड) लगाए जाने के विरोध मे आज विधानसभा में अपनी बात रखी।
विकासखंड हवालबाग की ग्रामसभा- पहल और विकासखंड भैसीयाछाना की ग्रामसभा- कुंजा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ एवं सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी।
बसंत पंचमी की आपको सपरिवार हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ!🪁
मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान, बुद्धि और कला की ज्योति आपके जीवन में सदा प्रकाशित रहे। वसंत ऋतु का यह शुभ पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाए।
अल्मोड़ा विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड हवालबाग और भैसीयाछाना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुआ एवं सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी।