Founder-Bharat Seva Nyas,social organisation. Chairperson-Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan(RGPRS),Up Braj. 3rd gen inc . Towards Gandhi's ahimsa ke raste
"पेपर लीक की घटनाएं देश के युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन रात मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण उनके सपनों को बार-बार को कुचला जा रहा है"
#paperleak
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
"घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹29 की बढ़ोतरी केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की रसोई पर सीधा हमला है। जब महंगाई पहले से ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है, तब गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिन घरों में पहले ही खर्च चलाना कठिन हो गया है, वहां अब चूल्हा जलाना भी महंगा पड़ रहा है। सवाल यह है कि जनता कब तक महंगाई का बोझ उठाती रहेगी"
नीट के पेपर लीक मामले में किसान नेता चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के लिए शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे थे।
सरकार ने लाठी एवं वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसका मुख्य निशाना चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाया
इस पर चौधरी साहब ने कहा कोई भी लाठी, वाटर कैनन, गोली , बारूद हमें छात्रों युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई को लड़ने से नहीं रोक सकती।
@DeependerSHooda
"महंगाई आज देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ, दाल, तेल और रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज़ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता की आय नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्च कई गुना बढ़ गया है। गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।"
PM @narendramodi जी,
INS Baaz, UPA सरकार में स्थापित किया गया नौसैनिक अड्डा, पिछले पाँच साल से विस्तार की माँग कर रहा है। मगर, सरकार ने नौसेना की बात अनसुनी कर दी।
अगर आप Great Nicobar project को देश की सुरक्षा से जोड़ते हैं तो आज ही INS Baaz का विस्तार कीजिए। मैं पूरी तरह समर्थन में हूं और पूरा विपक्ष आपके साथ है।
INS Baaz तट पर है - इसके लिए न 1.5 करोड़ पेड़ काटने की ज़रूरत है, न जनजातियों को विस्थापित करने की।
पर सच्चाई यह है - यह project देश की सुरक्षा के लिए नहीं है। यह project है हमारे देश की सबसे अनमोल ज़मीन को एक व्यापारी के हाथों सौंपने के लिए। और हमेशा की तरह इसके लिए भी सेना के नाम का सहारा लिया जा रहा है।
@narendramodi जी - देश की रक्षा सेना करती है। होटल और casino नहीं।
https://t.co/Cihlf8gfXh
मैं, श्री @RahulGandhi जी द्वारा शुरू की गई "Green Over Greed" पहल का समर्थन करता हूँ और इस अभियान के पक्ष में अपनी भागीदारी दर्ज कर चुका हूँ।
आइए, आप भी राहुल जी की इस पहल से जुड़िए। हम सब मिलकर अपनी प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।
नीचे दिए लिंक के माद्यम से हस्ताक्षर कर प्रकृति की अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनें।
https://t.co/UPSoOkE1g1
#GreenOverGreed #NicobarMatters