@VinodPandeyJMM@JmmJharkhand वीर शिबू सोरेन अमर रहे
हेमंत सोरेन जिंदाबाद
कल्पना मुर्मू सोरेन जिंदाबाद
विनोद कुमार पांडे जिंदाबाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद
जय जय झारखंड 🏹🏹
प्रेस विज्ञप्ति :
झा.मु.मो. (पाकुड़)
दिनांक - 12 जून 2026
----------------------
पाकुड़ जिला स्थित रविंद्र भवन में झामुमो की एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। इस कार्यशाला मे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी, पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री पंकज मिश्रा जी, राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा जी, लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी उपस्थित रहें।
झामुमो पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रविंद्र भवन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव माननीय श्री पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद माननीय श्री विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक माननीय श्री हेमलाल मुर्मू जी को माला पहनाकर व आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।
मौके पर केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, सुनील टुडू, उपासना मरांडी, विकास मुर्मू, उमर फारूक, पिंकू शेख, मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली जी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, अनारूद्दीन मियां, मुसलोद्दीन अंसारी, मुनिराम मरांडी, लाल मुहम्मद, जहूर आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, तरुण मंडल, सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सुशीला देवी, अमित भगत, कदम रसूल, दिलीप मरांडी, दानियल किस्कू, देवीलाल हाँसदा, सिद्दार्थ शंकर, दासों मुर्मू, तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नूर आलम, मुसलोद्दीन शेख, राजेश सरकार, इसहाक अंसारी, प्रसाद हाँसदा, जावेद आलम, श्यामलाल हाँसदा, जहीरुद्दीन मियां, अब्दुल उदूद, सुशील जेम्स हेम्ब्रम, मोतीलाल हाँसदा, मईनुद्दीन अंसारी सहित हजारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व BLA-2 उपस्थित रहें।
@JmmJharkhand
आज जिले के रविंद्र भवन में पार्टी की एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री @VinodPandeyJMM जी,
@JmmJharkhand
हमारे महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय प्रो.स्टीफन मरांडी जी को जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई💐💐💐
ईश्वर आपको सदैव सुख, समृद्धि और सफलता दें। खुशियाँ आपके कदमों में हमेशा कायम रहें। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं
प्रेस बयान :
भाजपा का जीएसटी राहत ऐलान चुनावी हथकंडा, गब्बर सिंह टैक्स की वसूली का हिसाब दे मोदी सरकार :
भाजपा का राहत पैकेज जनता के लिए नहीं बल्कि चुनावी मजबूरी है।
◆ झामुमो का सवाल :
बिहार चुनाव से पहले ही क्यों दी गई राहत ? सात सालों से जनता पर क्यों थोपा गया गब्बर सिंह टैक्स ?
◆ केंद्र ने मनरेगा, मिड डे मील, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा बजट में लगातार कटौती की, जबकि झारखंड सरकार ने अबुआ आवास, अबुआ स्वास्थ्य, सर्वजन पेंशन, मंईयां सम्मान जैसी लोकप्रिय योजनाएं लागू की।
◆ पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम क्यों नहीं घटाए गए ? बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर भाजपा खामोश क्यों है ?
◆ हेमंत सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और भाजपा का राहत पैकेज सिर्फ चुनावी छलावा है। केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी राहत ऐलान चुनावी हथकंडा, यह कदम जनता के हित में नहीं बल्कि भाजपा की मजबूरी है। झामुमो सवाल करती है कि, अगर यह राहत वास्तव में जरूरी थी, तो पिछले सात वर्षों से जनता पर तथाकथित ‘गब्बर सिंह टैक्स’ क्यों थोपा गया ? भाजपा को बताना चाहिए कि वर्षों तक दाल-चावल, बच्चों की कॉपी-किताब, दवाइयों और कृषि उपकरणों तक पर टैक्स वसूलने का हिसाब कौन देगा। जब जनता महंगाई से त्रस्त है तो पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें क्यों नहीं घटाई गईं ? बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर केंद्र की चुप्पी क्यों है ?
जब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांग रहे थे तब केंद्र पीछे क्यों हटा ?
◆ केंद्र सरकार ने लगातार जनकल्याणकारी मदों में कटौती की। मनरेगा का बजट घटाकर गरीबों की जीवनरेखा कमजोर की गई। मिड डे मील और शिक्षा मद में कमी की गई, जबकि झारखंड सरकार अबुआ आवास, अबुआ स्वास्थ्य, सर्वजन पेंशन और मंईयां सम्मान जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रही है। खाद्य सुरक्षा मद में कटौती के बावजूद हेमंत सरकार ने हर घर को 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का फैसला किया। बेरोजगारी चरम पर होने के बावजूद केंद्र नौकरियां देने में विफल रहा, जबकि राज्य सरकार ने सहिया साथी, फेलोशिप और रोजगार सृजन योजनाओं पर गंभीरता से काम किया। भाजपा चुनाव आते ही राहत के नाम पर खोखले तोहफे देती है, लेकिन असलियत यह है कि जनता की जेब लगातार काटी गई।
◆ भाजपा नेताओं को झारखंड सरकार पर टिप्पणी करने से पहले केंद्र की जनविरोधी नीतियों का जवाब देना चाहिए। भाजपा का राहत पैकेज सिर्फ चुनावी छलावा है और जनता इसे भलीभांति समझती है। समय आने पर झारखंड की जनता इस राजनीतिक नौटंकी का जवाब देगी।
धन्यवाद !
@JmmJharkhand
आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के स्मृति में आयोजित होने वाली "अंतिम जोहार यात्रा" के रूट चार्ट बनाने हेतू आज जिला कार्यकारिणी की बैठक झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। यह यात्रा जिले के सभी पंचायतों व सभी प्रखंडों से होकर गुजरेगी।
@HemantSorenJMM
विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर सिकल सेल जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे कुछ भाइयों-बहनों से आज मुलाकात हुई। राज्य सरकार द्वारा राज्यभर में सिकल सेल समस्या तथा अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग और उपचार हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
आज स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिया है कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग हेतु निरंतर अभियान चलाएं। राज्य सरकार जल्द ही सिकल सेल समस्या से जूझ रहे लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद हेतु हर जरूरी कदम उठाएगी।
#SickleCellAwarenessDay
🌉 सिरमटोली फ्लाईओवर तैयार है!
रांची अब कहेगा! जाम नहीं, आराम चाहिए! 🚗💨
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के लिए प्रतिबद्धता का परिणाम है ये ऐतिहासिक परियोजना।
नई रफ्तार, नया झारखंड!
#जय_झारखंड 🇮🇳 | #SmartRanchi | #HemantSoren
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए हथकंडे कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी..
----------------------
◆ बाबूलाल जी को अपने पद और गरिमा का रखना चाहिए ख्याल, लगता है कि वे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं।
----------------------
◆ कभी घोटाले के विरुद्ध कार्रवाई करने का विरोध करते हैं तो कभी अस्पताल बनाने के खिलाफ अदालत जाने की देते हैं धमकी।
----------------------
बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोप हास्यास्पद व सस्ती लोकप्रियता हासिल करनेवाला हथकंडा।
यह आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित। बाबूलाल मरांडी जी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें ऐसे छिछले और आधारहीन आरोप लगाने से पहले अपनी गरिमा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। यह स्पष्ट है कि झारखंड के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और उनकी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनहितकारी नीतियों से वे निराश और हताश हैं। मरांडी जी का यह रवैया झारखंड की प्रगति के खिलाफ है। जब राज्य सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती है तो मरांडी जी परेशान हो उठते हैं। वे एंटी करप्शन ब्यूरो को सवाल भेजने लगते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि एक स्वतंत्र जांच एजेंसी को संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा प्रश्न भेजना कहां तक उचित है? यह सीधे-सीधे निष्पक्ष जांच में लगे सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने की चाल है। जब सरकार रांची में रिम्स-2 अस्पताल जैसे जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए कदम उठाती है, तो मरांडी जी और उनकी पार्टी भाजपा के नेता इसका विरोध करते हैं। यह नेता प्रतिपक्ष का काम नहीं है। झारखंड की जनता विकास चाहती है, न कि बाधा उत्पन्न करने वाली सियासत।
◆ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में पारदर्शी और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने जेएसएससी और जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। मरांडी जी के आरोप न केवल हास्यास्पद हैं, बल्कि यह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
◆ झारखंड मुक्ति मोर्चा यह आग्रह करता है कि मरांडी जी और उनकी पार्टी भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं और राज्य के विकास में सहयोग करें। झारखंड की जनता सियासी नाटक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में प्रगति चाहती है। राज्य सरकार ने सरना धर्मकोड का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। उसे मान्यता दिलाने का प्रयास मरांडी जी करें। राज्य का 1.40 लाख करोड़ रुपया कोयला रायल्टी का बकाया केंद्र सरकार पर है। उसे दिलाने में वे राज्य सरकार का सहयोग करें। आरक्षण प्रतिशत को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। इन विषयों पर उन्हें सकारात्मक कार्य करना चाहिए। इसे छोड़कर मरांडी जी समेत उनकी पार्टी के नेता सिर्फ सांप्रदायिक एजेंडे को लागू करने में लगे रहते हैं। उनकी नफरत की राजनीति को झारखंड की जनता ने नकार दिया है। आदरणीय मरांडी जी को अपनी ऊर्जा जनहित के लिए उपयोग करनी चाहिए, न कि निराधार आरोप लगाने में। ऐसे आरोपों की असलियत जनता खूब समझती है।
धन्यवाद !
@JmmJharkhand
केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सरना/आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना कराने के निर्णय के विरोध में जिलाध्यक्ष अजिजुल ईस्लाम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
झारखंड मुक्ति मोर्चा के तेजस्वी प्रवक्ता, निष्ठावान कार्यकर्ता और हमारे केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पाण्डेय जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!💐🎂🎉
आपका समर्पण, संगठन के प्रति अटूट विश्वास और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आपकी सक्रिय भूमिका, राज्य को एक नई दिशा दे रही है।
झामुमो परिवार के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ आदरणीय @HemantSorenJMM भैया।
हम सब आपके युवा नेतृत्व, युवा सोच और युवा कार्यशैली के साथ एक बेहतर झारखंड बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लेते है।
@JmmJharkhand