आज पाञ्चजन्य में "सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा" एवं "आओ लौटायें ब्रज की हरियाली" कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रशासक, 10 सचिव, 3 BDO, 3 ADO(P) एवं 3 BEO को सम्मानित किया गया।
बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनपद मथुरा के कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय एवं निजी (sarkari or private) विद्यालयों में विद्यालय की छुट्टी के समय विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
📻 आज अवश्य सुनें!
आकाशवाणी मथुरा FM 102.2 पर आज जनपद मथुरा की बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रतन कीर्ति जी के प्रेरणादायी विचार एवं बेसिक शिक्षा विभाग की पहलें।
समय मिलने पर अवश्य सुनें और अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।
#Mathura#BasicEducationUP#Akashvani#AIRMathura
न्याय पंचायत बरसाना, विकासखंड नंदगांव में शिक्षण संकुल बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयी शिक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा विद्यालयी गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति पर विचार-विमर्श किया गया।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकासखंड बलदेव में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) शिक्षक प्रशिक्षण का सफल शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण विधियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण एवं प्रभावी कक्षा संचालन के लिए दक्ष बनाया जा रहा है।
#FLN#BasicShikshaUP
भूजल सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाल मुकुंद, नगर क्षेत्र मथुरा में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल बचाने का संकल्प लिया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ौन, विकासखंड राया में विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल बचाने के लिए आह्वान किया।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरी, नगर क्षेत्र मथुरा में विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन का संदेश देते हुए सभी को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।
#भूजल_सप्ताह
भूजल सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड नंदगाँव के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल के सदुपयोग का संदेश देते हुए समाज को जल बचाने के लिए जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर, नगर क्षेत्र मथुरा में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन समाचार पत्र का अध्ययन कर देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं, सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल एवं समसामयिक विषयों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
#BasicShikshaup#NewspaperReading#FLN#NIPUNBharat#ReadingCulture
भूजल सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिहोरा द्वितीय, विकासखंड राया में विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण विषय पर स्लोगन लेखन एवं आकर्षक चार्ट निर्माण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
#निपुण_भारत_मिशन
विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य पोस्टर का मुद्रण A2 आकार (42 × 59.4सेमी / 16.5 × 23.4 इंच) में कराकर संबंधित कक्षा का निपुण लक्ष्य पोस्टर कक्षा में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा, जहाँ वह शिक्षक एवं विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
आज बीआरसी, मथुरा में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, DCs, SRGs एवं DCs के साथ BSA मथुरा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत आज पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कारब, विकासखंड राया में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, जल बचाओ शपथ तथा इको क्लब के माध्यम से जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
#भूजल_सप्ताह#WaterConservation
भूजल सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मढ़ी सिन्यार, विकासखंड राया में विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण विषयक चित्रों में रंग भरने की गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों को जल संरक्षण का महत्व, भूजल बचाने के उपाय तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, नावली, विकासखंड नौहझील में भूजल सप्ताह के अंतर्गत "भूजल बचाओ" जन-जागरूकता रैली एवं भूजल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।