आज सर्किट हाउस, कोटा में विधानसभा क्षेत्र सांगोद के विभिन्न ग्रामों में कीचड़ जमाव की समस्या, नालियों के निर्माण एवं सफाई, श्मशानों की स्थिति तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सांगोद विधानसभा का प्रत्येक गाँव स्वच्छ, सुव्यवस्थित और मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बने।
#सांगोद #जनसेवा #स्वच्छग्राम
#Kota #Sangod #Heeralalnagar #सांगोद_विधानसभा
जनसमस्याओं के समाधान हेतु तत्पर
आज विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान कैथून मार्ग से गुजरते समय स्थानीय नागरिकों ने मुझे रोककर अपनी समस्या से अवगत कराया।
नागरिकों ने बताया कि कैथून नहर में भारी मात्रा में जलकुंभी जमी हुई है, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। साथ ही, नहर में एक मृत गाय पड़ी होने की भी शिकायत मिली, जो स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से चिंताजनक स्थिति थी।
स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए मैंने मौके पर ही नहरी तंत्र के संबंधित अधिकारियों से बात की और समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Kota #Sangod #kaithoon #HeeralalNagar #जनसेवा
विधानसभा क्षेत्र सांगोद में आयोजित विभिन्न विवाह समारोहों में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास व समृद्धि से परिपूर्ण हो।
#Sangod#Heeralalnagar #BJP4IND #bjp4rajasthan
📍 #सांगोद_विधानसभा
'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत आज ‘ग्रामीण सेवा शिविर 2025’ के तहत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनवास, सावनभादौ, बोरीनाकलां एवं अमृतकुआं में आयोजित शिविर में सहभागिता की।
इस अवसर पर शिविर का अवलोकन कर एवं आमजन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें स्वामित्व का अधिकार मिला और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा।
यह सेवा शिविर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
#सेवा_पखवाड़ा #जनकल्याण #ग्रामीणसेवाशिविर2025 #राजस्थानसरकार #SewaShivir #Sewaparv #Heeralalnagar #Sangod
@BhajanlalBjp@madanrrathore@RajCMO@RajGovOfficial@DIPRRajasthan@BJP4Rajasthan
आज सर्किट हाउस, कोटा में जिला कलेक्टर के साथ राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (rsrdc) के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की।
साथ ही अमझार नदी की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात के सुगम परिवहन को लेकर अन्य विकल्पों पर भी विस्तृत चर्चा की।
#kota #Rsrdc #heeralalnagar
अटल थे,अटल हैं,अटल रहेंगे…
आज जीएमए प्लाजा सभागार, कोटा में भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न से अलंकृत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर आदरपूर्वक नमन किया।
अपने दूरदर्शी एवं प्रगतिशील नेतृत्व में उन्होंने राष्ट्र को विकास के अभूतपूर्व शिखर तक पहुँचाया। एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु उनके अथक प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटा शहर श्री राकेश जैन जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पंकज मेहता जी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें।
#AtalBihariVajpayeeJi #Kota #heeralalnagar
राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु से आपके आरोग्यपूर्ण और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@RajBhavanJaipur
टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
#आपणो_अग्रणी_सांगोद#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोटी में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम ढोटी व देवली में 10 करोड़ की लागत से होने वाले आरसीसी पुलिया निर्माण व सीसी मय नाला निर्माण आदि कार्यों को शिलान्यास किया।
#हर_घर_खुशहाली
विधानसभा क्षेत्र सांगोद नगर में अभिभाषक परिषद सांगोद के तत्वाधान में आयोजित नवसृजित अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होकर न्यायालय कैंपस का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial
कनिष्ठ शिक्षक आज यदि नियमित होता तो उसके परिवार को नौकरी मिलती लेकिन वर्तमान राजस्थान सरकार शायद एक एक व्यक्ति जो संविदा रूल्स 2022के तहत नियमित होने वाले थे उनको अटका कर इस दुनिया से ही विदाई देने पर तुली हुई है। ॐ शांति शांति शांति।
अल्पसंख्यक विभाग में संविदाकर्मियों के नियमितीकरण हेतु विभागीय लापरवाही 3-3रिमाइंडर आदेश होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को कोई फर्क नही पड़ रहा,ना ही जनसुनवाई में दिए ज्ञापनों का,
ये वो विभाग है जो सीधा माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी आपके अधीन है @RajCMO@Hameedkhanbjp