आप सभी के सहयोग और ���तर्कता के बिना यह संभव नहीं था। आज इस अवसर पर मैं राज्य की जनता और दिन-रात मेहनत करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, शासन-प्रशासन में अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को धन्यवाद देते हुए जोहार करता हूँ।
साथियों, खतरा अभी टला नहीं है। सावधान रहें, सतर्क रहें!
सामाजिक न्याय और एकता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्षशील बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो एवं मेरे अभिभावक स्वरूप श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दी��्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की माँग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।