अध्यापक भर्ती लेवल 1 मे प्रशन उतर मामले को लेकर काफी महत्वपूर्ण fact के साथ वीडियो बनाया है। हाईकोर्ट से लेकर RTI में एक्सपर्ट रिपोर्ट का काला चिट्ठा खोला है
बोर्ड की मानसिकता, अंदरूनी खेल
आलोक राज जी से काफी सवाल पूछे है
वीडियो में देखें लिंक 👇
https://t.co/ut1U2sKqJO
राजस्थान के समस्त CHO मुख्यमंत्री आवास (CMR) पर हमारे जांबाज साथी सीताराम गुर्जर जी और नर्सिंग अभ्यर्थियों के खिलाफ रचे गए कायरतापूर्ण षड्यंत्र और हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
स्थाई नर्सिंग ऑफिसर का पद 4200 ग्रेड पे वाला एक अत्यंत गरिमामयी, सम्मानित पद है, जिसके साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेवा और नैतिकता के इस पवित्र पेशे की गरिमा को ठेकेदारों के गुर्गों द्वारा तार-तार करने की कोशिश और False Allegations के जरिए योग्य युवाओं की आवाज दबाने की साजिश को हम सफल नहीं होने देंगे। राजस्थान का एक-एक CHO इस संघर्ष में JWC team के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि 4200 ग्रेड पे वाले इस महत्वपूर्ण पद को केवल RPSC के माध्यम से आयोजित एक पारदर्शी लिखित परीक्षा (Transparent Exam) द्वारा ही भरा जाए। इस पारदर्शी परीक्षा प्रणाली से ही प्रदेश को क्वालिटीटिव और योग्य नर्सिंग अधिकारी मिल पाएंगे, जिससे राजस्थान की जनता को सुरक्षित और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। किसी भी प्रकार की 'बैक-डोर एंट्री' योग्य अभ्यर्थियों के संवैधानिक हक पर डाका है। जब तक प्रदेश के युवा और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा के माध्यम से न्याय नहीं मिलता, हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा। हम न डरेंगे, न झुकेंगे—सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं!
#नर्सिंग_न्याय_सत्याग्रह #RajasthanNews
@RajCMO@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@DrKirodilalBJP
जिन हाथो मे किताबे उठाने का सामर्थ्य नही वो लाठी डंडे उठाने पर आ चुके है लेकिन इनके इस कायराना हरकत से कुछ नही होने वाला,आज वो लाठी-डंडे उठा रहे हैं ।
मेरिट की मांग करने वालों ने अब परीक्षा के पक्ष में खड़े छात्रों के साथ मारपीट तक शुरू कर दी है। भर्ती परीक्षा से ही होके रहेगी