आज नई दिल्ली में National Stakeholders Consultation के अंतर्गत विभिन्न उद्योग संगठनों और अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक बैठकें हुईं। इन बैठकों में झारखंड में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह हमारे लिए उत्साहजनक है कि टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने लगभग 70,000 लोगों के रोजगार सृजन की दिशा में Letter of Intent (LOI) सौंपा है।
CII के साथ ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ट्रांसमिशन और ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। FICCI के साथ पर्यटन, स्पोर्ट्स टूरिज्म, पर्यटन आधारित स्किलिंग तथा टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देने पर चर्चा हुई।
Hero Cycles और Avon Cycles के साथ राज्य में साइकिल उद्योग विकसित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक बातचीत हुई। Coca Cola तथा EaseMyTrip के प्रतिनिधियों के साथ भी झारखंड में निवेश और सहयोग के अवसरों पर विचार साझा किए गए।
हमारा संकल्प स्पष्ट है, नीतिगत सुधार के साथ झारखंड को निवेश, उद्योग, रोजगार और इनोवेशन का अग्रणी केंद्र बनाना तथा स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर अवसर सृजित करना।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स) परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
यह सफलता आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आपके अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है, उन सभी को भी हार्दिक बधाई।
यह परिणाम आपके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है, लेकिन यह आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है।
जो विद्यार्थी इस बार अपना अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हो, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
झारखंड के युवा ही हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं, आपके सपनों से ही झारखंड का कल सशक्त और समृद्ध बनेगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
देशभर के अपने अन्नदाता भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज 2026-27 के सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने को मंजूरी दी गई है। इससे जहां करोड़ों गन्ना किसानों को लाभ होगा, वहीं चीनी मिलों और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा।
https://t.co/fxmrlBfQVO
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मर्यादा और शिष्टाचार की सभी सीमाओं को पार करते हुए देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लिए आतंकवादी जैसे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर पुरे देश को शर्मसार कर दिया है।
प्रधानमंत्री जी का अपमान 150 करोड़ देशवासियों का अपमान है। कांग्रेस जब-जब मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती है, तब-तब देश की जनता इसका जवाब देती आई है। इस बार भी जनता ही इसका करारा उत्तर देगी।
खड़गे जी और राहुल गांधी में यदि तनिक भी लाज शर्म बची है, तो देश की जनता से माफी मांगे।
@BJP4India@AmitShah@nitinnabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं।
इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।
हर-हर महादेव!
चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत आचरण की अपेक्षा की जाती है। कानून लागू कराने का दायित्व जिनके कंधों पर है, यदि वही कानून हाथ में लेने लगें तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
यदि संबंधित युवकों से कोई गलती हुई भी थी, तो उसके लिए विधि सम्मत कार्रवाई के प्रावधान मौजूद हैं। बीच सड़क इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही यह प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है।
ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और प्रशासन की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं। @DCChatra लठैत CO को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें तथा प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें।
T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया।
यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।
कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में भी नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
झारखंड के कप्तान एवं भारतीय टीम के अभिन्न सदस्य के रूप में आपका दमदार प्रदर्शन और मैदान पर पूरे जोश के साथ खेलना यह दिखाता है कि सच्चे खिलाड़ी चुनौतियों से घबराते नहीं, बल्कि और मजबूत होकर लौटते हैं।
पूरे झारखंड को आप पर गर्व है। आपकी यह शानदार वापसी और प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।
हार्दिक बधाई और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳
टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई।
यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया।
पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
जय हिंद!
आज अपने गाँव नेमरा में परिवार के साथ बाहा पर्व के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रकृति माता से झारखण्डवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बाहा पर्व हमें प्रकृति, परंपरा और अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।
मरांग बुरु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
जोहार! जय झारखण्ड!
झारखण्ड की समृद्ध परंपरा और आदिवासी संस्कृति हमें प्रकृति के साथ संतुलन में जीने, उसका सम्मान करने और उसकी रक्षा करने की सीख देती है। यही हमारी असली पहचान और हमारी सबसे बड़ी धरोहर है।
अपनी इस गौरवशाली विरासत पर हमें सदैव अभिमान है।
जोहार बाहा बोंगा!
बेहतर कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकता।
पथ निर्माण विभाग के लिए ₹6,601.28 करोड़ का प्रावधान राज्य की तस्वीर बदलने वाला है…
#JharkhandBudget#road#Infrastructure
हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है।
अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय - श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।
यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है - और अमर हो गई है।
दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है - ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है।
मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ।
केरल के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @pinarayivijayan जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है।
दूसरों को जीवन देने का महादान है - अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।
महाशिवरात्रि की मंगलकामनाएं।
ॐ नमः पार्वती पतये,
हर-हर महादेव!