Immensely proud of our Nari Shakti! Congratulations to the Indian team for emerging victorious in the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025. This victory is the result of our excellent teamwork as well as determination and grit. It will inspire several upcoming athletes. My best wishes to the team for their future endeavours.
मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के कारण हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए लोग प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से संवाद कर रहा हूँ। https://t.co/r7X1wKdmuh
An excellent meeting with our Champions!
Hosted the World Cup winning team at 7, LKM and had a memorable conversation on their experiences through the tournament.
2024 चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. बिहार CM नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं. इस दौरान CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी का हालचाल जाना और RJD नेता ने भी बिहार CM का अभिवादन किया. देखिए वीडियो...
#NitishKumar#JDU #TejashwiYadav #Bihar #RJD #LoksabhaElectionResults2024 #Patna #Delhi #NDA #INDIAAlliance #India #ABPNews
Prime Minister @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The Prime Minister tendered his resignation along with the Union Council of Ministers. The President accepted the resignation and requested the Prime Minister and the Union Council of Ministers to continue in office till the new Government is formed.
भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम सत्य, दया, करुणा और अच्छाई के आदर्श प्रतीक तथा मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हमारे बड़े-बुजुर्गों के बीच जब भी संस्कृति और सदाचार की चर्चा होती है, प्रभु श्रीराम और माता जानकी का नाम अगाध श्रद्धा के साथ लिया जाता है। राम राज की अवधारणा भी शासन द्वारा न्याय और जनकल्याण में निहित है।
आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम और माता जानकी सभी देशवासियों को सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करें और जीने की सही राह दिखलाएं। समस्त देशवासियों को इस पुण्य अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
जय जय सियाराम 🙏
#RamMandirPranPrathistha #RamMandir #Ayodhya #RamLalla
'मिथिला हाट' ने #मिथिला में विकास की एक नई राह दिखाई है।
अररिया संग्राम, झंझारपुर में @WRD_Bihar द्वारा निर्मित #मिथिला_हाट की क्षमता एक साथ करीब तीन हजार पर्यटकों को संभालने की ही है, लकिन नये साल के पहले दिन कल करीब एक लाख पर्यटक यहां पहुंच गये! इससे उत्पन्न हुई अप्रत्याशित स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लेना पड़ा और एंट्री टिकट की बिक्री बंद करनी पड़ी। इस कारण बहुत से लोगों को यहां से निराश होकर लौटना पड़ा। ऐसे लोगों को हुई परेशानियों के लिए हमें बेहद अफसोस है।
हमने 'मिथिला हाट' में प्रवेश के टिकट की ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं, ताकि भविष्य में पर्यटकों को यहां आकर लौटना न पड़े। आपसे सादर अनुरोध है कि 'मिथिला हाट' के प्रति यह प्यार और सहयोग आगे भी बनाये रखें।
आपको यह जानकर खुशी होगी कि 'मिथिला हाट' में ढाई सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। साथ ही #मिथिला की कला-संस्कृति व हस्तशिल्प के कलाकारों तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े बहुत से लोगों के लिए इसने बाजार/ अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया है। कुल मिलाकर इस 'मिथिला हाट' ने मिथिला की कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा मिथिला में पर्यटन के विकास के लिए नई संभावनाओं को जन्म दिया है। मुझे लगता है कि मिथिला के विभिन्न जिलों में ऐसे और भी 'मिथिला हाट' खोले जाएं, तो वे भी सफल होंगे। इस संबंध में आपके कमेंट का इंतजार रहेगा।
#MithilaHaat #Madhubani #Mithila