हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 4,399 दिन का रिकॉर्ड स्थापित करते हुए... भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले पहले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि उन्होंने भारत में "स्व" का भाव जगाने का कार्य किया। वर्षों तक भारत की पहचान केवल एक विशाल जनसंख्या वाले विकासशील देश के रूप में की जाती थी, लेकिन पिछले एक दशक में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग और सशक्त पहचान स्थापित की है।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के भीतर यह विश्वास जगाया कि भारत केवल वैश्विक व्यवस्था का अनुसरण करने वाला राष्ट्र नहीं, विश्व को दिशा देने वाला देश भी बन सकता है.. और उन्होंने बहुत से परिप्रेक्ष्यों में यह कर के भी दिखाया।
यही "स्व" का भाव आगे चलकर "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प का आधार बना.. #AtmanirbharBharat के आह्वान ने देश के नागरिकों में अपनी क्षमता, अपने कौशल और अपने संसाधनों पर विश्वास पैदा किया! आज रक्षा उत्पादन से लेकर मोबाइल निर्माण, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, ड्रोन तकनीक और नवाचार के अनेक क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
#VocalForLocal इसी सोच का एक सशक्त विस्तार है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने का आग्रह किया। इसका परिणाम यह हुआ कि "खादी ग्रामोद्योग" से जुड़े हस्तशिल्प, स्थानीय उद्योग, पारंपरिक उत्पाद और ग्रामीण उद्यमिता को नई ऊर्जा मिली। जो उत्पाद कभी केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित थे, वे आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़े और भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत हुई है।
आज देश का युवा नौकरी खोजने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने का भी सपना देख रहा है। #StartUpIndia, #MakeInIndia और #DigitalIndia जैसी पहलें इसी परिवर्तन की प्रतीक हैं।
पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल आर्थिक और आधारभूत विकास के साथ राष्ट्रीय आत्मसम्मान के पुनर्जागरण को भी अनुभव किया है। दुनिया के बड़े मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका, जी-20 की सफल अध्यक्षता, स्वदेशी रक्षा उपकरणों का निर्यात, अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियां और वैश्विक संकटों के दौरान भारत की निर्णायक भूमिका इस आत्मविश्वास का प्रमाण हैं।
निस्संदेह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4,399 दिनों का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।
प्रधानसेवक के वंदन के साथ हम सभी को कोटिश: बधाई।
#PMModi #12YearsOfSeva #NarendraModi #TransformingIndia
#LongestServingElectedPMModi