प्रिय अवध ओझा! मुसलमान नमाज़ पढ़ता है, क्योंकि पैगंबर मुहम्मद ﷺ ने नमाज़ को एक मुसलमान और गैर-मुस्लिम के बीच का सबसे बड़ा और बुनियादी फर्क बताया है। नमाज़ तब से अदा की जा रही है जबसे नमाज़ का हुक्म दिया गया है। मुसलमान मोदी सरकार से पहले भी नमाज़ अदा करता था, मोदी सरकार के बाद भी नमाज़ अदा करता रहेगा मुसलमानों की नमाज़ें किसी सरकार को बनाने या गिराने के लिए नहीं है। मुसलमानों की नमाज़ें किसी की पूजा पाठ के विरोध में भी नहीं हैं।
मुसलमान का यक़ीन है कि अल्लाह जो करता है, बेहतर करता है। मुसलमान का यक़ीन है कि बेशक अल्लाह बेहतर करने वाला है। मुसलमान परेशान नहीं हैं, बिल्कुल परेशान नहीं हैं। हाँ! उन्हें परेशान करने के लिए नए-नए हरबे अख्तियार किए जा रहे हैं। लेकिन मुसलमान का यक़ीन कुरान पर है और कुरान कहता है कि "और ये दिन हैं जिनको हम लोगों के बीच बदलते रहते हैं, ताकि अल्लाह ईमान वालों को जान ले और तुममें से कुछ को गवाह बना ले, और अल्लाह ज़ालिमों से प्रेम नहीं करता।"
इतिहास ऐसी दास्तानों से भरा पड़ा है कि हमेशा किसी की हुकूमत नहीं रही, जो सदियों तक बादशाह थे, आज उनके वारिस भी नहीं हैं। रहा सवाल मुसलमानों का तो मंगोलों का इतिहास पढ़ लीजिए, और आज मंगोल कौम किस धर्म की अनुयायी हैं, यह भी पता कर लीजिए।
ये शहादत-गाह-ए-उल्फत में कदम रखना है,
लोग आसान समझते हैं मुसलमाँ होना।
Had an interaction with Shri O. J. Janeesh, Hon'ble Minister for Sports, Youth Affairs, Zoo, Museum, Registration, Archaeology and Archives, Government of Keralam, at the Markaz Headquarters, Calicut.
We extend our heartfelt wishes for his successful tenure and hope that, as one of the youngest members of the Cabinet, he will lead meaningful initiatives that contribute to Kerala's brighter future and the well-being and progress of its people.
Had a fruitful meeting with Shri Ramesh Chennithala @chennithala, Hon'ble Minister for Home Affairs and Vigilance, Government of Keralam, at Markaz Headquarters.
During the meeting, I was designated as a "Toofan Warrior" as part of the State Government's anti-narcotics campaign, Operation Toofan. I assured the campaign of the full support and cooperation of our organizations and institutions in advancing its objectives.
बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मज़हरी की बरेली में संदिग्ध मृत्यु पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिरी फ़ोन कॉल में हमले के आरोप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी, निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित करें। : तारिक़ अनवर (कांग्रेस सांसद)
ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के प्रतिनिधिमंडल ने 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से हज 2026 के संबंध में मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल हज़रत मोईन मियां साहब सज्जादा नशीन कीछौछा शारीफ यू पी के नेतृत्व में था, जिसमें सईद नूरी साहब, जमाल सिद्दीक़ी, मौलाना मुख्तार अशरफ़, एडवोकेट शुबैल फ़ारूक़ी, हाजी मोइन और मोहम्मद कलीम अशरफ़ सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
मुलाकात के दौरान मंत्री ने हज यात्रियों के लिए भारत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए यह आश्वासन दिया कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर बड़ी सौगात: बरेली के प्रसिद्ध समाजसेवी फरमान मियाँ दिलाएंगे 200 छात्रों को NEET और JEE की मुफ़्त कोचिंग, व ज़रूरतमंदों के ऑपरेशन।
संभल: गली में बच्चों को पड़ा मिला iPhone 17 Pro Max जाकर थाने में जमा कराया
◆ लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत वाला आईफोन बच्चों ने पुलिस को सौंपा
◆ बच्चों की ईमानदारी की जमकर लोग कर रहे तारीफ
◆ संभल पुलिस ने आईफोन को असली मालिक को बुलाकर सौंपा फोन
#Sambhal | #iPhone17promax | UPPolice
बदायूं के रुदायन में जिस अक्षय नामी गुंडे ने अपने बाप की उम्र के मुस्लिम राहगीर के साथ मारपीट की है। वह पहले भी सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की घटना में शामिल रहा है। अक्षय नामी उस गुंडे ने जुमा की नमाज़ को लेकर भी विवाद किया था। सवाल यह है कि आए दिन अभियुक्तों की टांग में गोली मारने वाली पुलिस ऐसे गुंडों को सबक़ क्यों नहीं सिखाती? ये गुंडे यूं ही गुंडई करते रहेंगे?
लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं है तो यह सभी के लिं् होना चाहिए। यही मुख्यमंत्री कांवड़ में डीजे की पुरज़ोर पैरोकारी करते हैं। अभी भी इसी प्रदेश में जाने कितनी जगहों पर “राम कथा” चल रही है, यह राम कथा सप्ताह भर चलती है, इसका पाठ लाउडस्पीकर पर होता है, और यह 24 घंटे निरंतर होती रहती है। किसी मुसलमान को इससे दिक्कत नहीं है। लेकिन मस्जिदों के लाउडस्पीकर से समस्या है, लाउडस्पीकर पर अज़ान से समस्या है, इफ्तार और सहरी के एलान से समस्या है।क्या खूब निष्पक्षता है! जिस वर्ग को यह समस्या है उसके पास सत्ता है, सरकार है, संसाधन हैं सब कुछ है! काश निष्पक्ष रहने का माद्दा भी होता।
क्या संस्कार मिले होंगे जो पिता समान व्यक्ति से बदसलूकी और हाथापाई कर रहा है। ऐसे मानसिक रूप से क्षुब्ध लोगों को कभी किसी ने प्यार दिया होगा ना सम्मान इसलिए मन में सिर्फ़ नफ़रत भरी है। ऐसा असामाजिक तत्वों को क्या ही कहा जाए। : आशुतोष मिश्रा (पत्रकार)
വിശുദ്ധ റമളാൻ സമാഗതമായിരിക്കുന്നു. അല്ലാഹുവിന് സ്തുതികൾ. സ്വയം നവീകരിക്കാനും സഹജീവികളെ കാരുണ്യപൂർവം കാണാനും ഈ വ്രതകാലം ഏവരും ഉപയോഗപ്പെടുത്തണം. ധാർമിക മൂല്യങ്ങൾ മുറുകെ പിടിക്കാനും ആത്മീയ ഉണർവോടെ എല്ലാ പ്രതിസന്ധികളെയും അതിജയിക്കാനും നേരായ വിശ്വാസം നമ്മെ പ്രാപ്തമാക്കട്ടെ, അല്ലാഹു അനുഗ്രഹിക്കട്ടെ.
बरेली: घर में नमाज पढ़ने से रोकने के मामले में बरेली DM और SSP को इलाहाबाद HC का अवमानना नोटिस
◆ आरोप है कि अफसरों ने मोहम्मदगंज गांव में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को निजी घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोका था
◆ याचिकाकर्ता तारिक खान के खिलाफ किसी भी तरह की जबरदस्ती की कार्रवाई पर रोक लगा दी
◆ हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 मार्च तय करते हुए दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा
#AllahabadHighCourt | Bareilly