बिहार: जमुई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की छात्रा के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।
जा��कारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे।
लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उसके निजी अंग को छूने का आरोप है। आरोप है कि कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सड़क पर घसीटा।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।