सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया में आँगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक और सुंदर स्वरूप दिया जा रहा है। यह बदलाव केवल रंग-रोगन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए एक सुंदर और आकर्षक परिवेश तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
@samrat4bjp@dmpurnea
#SevaSankalp
#KayakalpAbhiyan
#CMSamrat
#samratchoudhary
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया में आँगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक और सुंदर स्वरूप दिया जा रहा है। यह बदलाव केवल रंग-रोगन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए एक सुंदर और आकर्षक परिवेश तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
@samrat4bjp@dmpurnea
#SevaSankalp
#KayakalpAbhiyan
#CMSamrat
#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति भवन में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#SamratChoudhary#CMsamrat
बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का विश्वस्तरीय उत्सव।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2026 का आज होगा शुभारंभ।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है!
#SonpurHaiTaiyar#SonepurMela2026#BiharHeritage#SamratChoudhary
#CMSamrat
दरभंगा के डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का सम्बोधन।
#DarbhangaDevelopment#MithilaPride#samratchoudhary#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम दरभंगा में ₹346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन तथा मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह-2026 का शुभारंभ किया।
#DarbhangaDevelopment#MithilaPride#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का संबोधन।
#SonepurMela#BiharTourism#CMSamrat#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज सारण जिला के सोनपुर में बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सोनपुर मेला-2026 की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं ए०आई० चैटबॉट का भी शुभारंभ किया।
#SonepurMela
#BiharTourism
#CMSamrat
#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ₹346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति जी के नाम पर रखने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह करने की बात कही। साथ ही, दरभंगा एयरपोर्ट के रन-वे को 4 किलोमीटर लंबा करने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा विकसित करने तथा मार्च 2027 से पहले नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कक्षा 1 से 6 तक मैथिली भाषा में पढ़ाई शुरू करने, माता सीता के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, दरभंगा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने तथा एम्स के निर्माण के लिए मिट्टी भराई और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दी।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का ₹1,000 करोड़ की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री जी ने गंगा एवं गंडक नदियों से गाद निकालने, गंगा अंबिका पथ एवं सोनपुर-गोपालगंज नारायणी पथ के निर्माण तथा सोनपुर-हाजीपुर पुल को अगले वर्ष जून से पहले फोरलेन के रूप में चालू करने का लक्ष्य भी साझा किया।
सोनपुर मेला-2026 को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए इसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं एआई चैटबॉट का भी लोकार्पण किया गया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार औद्योगिक विस्तार के राह पर तीव्र गति से अग्रसर है।
निवेशकों को जमीन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
@samrat4bjp@IndustriesBihar
#IndustrialRevolution
#BiharDevelopment
#SamratChoudhary
#CMSamrat
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
पूणिया में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम:-
युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर रखे विचार।
#cmsamrat#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार हो रहा है। नए डिग्री कॉलेजों के खुलने से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।
#DegreeCollege#samratchoudhary#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज होटल मौर्या में उद्योग एवं ऊर्जा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘उद्यमियों से संवाद’ एवं ‘एमओयू एक्सचेंज’ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार में ₹2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू का हस्तांतरण किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेशक बिहार पर विश्वास करें, उद्योगों का विस्तार करें और राज्य की प्रगति में अपना योगदान दें। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि निवेश संबंधी स्वीकृति 30 दिनों के भीतर दी जाएगी। निर्धारित समय में निर्णय नहीं होने पर 31वें दिन स्वतः स्वीकृति (Deemed Approval) का प्रावधान लागू होगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने रोजगार और महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में 13 लाख सरकारी नौकरियां और 2 करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी पांच वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। साथ ही, 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। अब तक 50 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भी राज्य सरकार निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। ₹23,000 करोड़ की बिजली सब्सिडी के माध्यम से 1.92 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, आज 11,000 मेगावाट बिजली के लिए समझौता किया गया।
#samratChoudhary
#CMsamrat