#ADGZonePrayagraj ज्योति नारायण द्वारा #SPCKT के साथ जनपद चित्रकूट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन एवं सतर्कता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#फतेहपुर में हद है अल्पसंख्यक असलम नेताजी का जलवा देखिए
@myogiadityanath@BJP4UP पुलिस चौकी बंद करवा दूंगा। आरोप लगा दूंगा। कल सस्पेंड कर दूंगा पूरा थाना देखिए @Uppolice@dgpup खखरेरू में तैनात दरोगा विशाल सिंह को कल धमकाया आज करा दिया लाइन हाजिर। असलियत देखिए
@fatehpurpolice
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए हुए जनसामान्य के प्रार्थनापत्रों को सुना एवं प्राप्त प्रार्थनापत्रों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तत्काल वीसी के माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
दिनांक 16.09.2026 को हसवा फायरिंग प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया है कि रिंकू लोहारी पक्ष द्वारा बलराम मिश्रा तथा उसके अन्य सहयोगियों, जो शिवरामऊ थाना गाजीपुर क्षेत्र के निवासी हैं एवं जिनका पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है, को साथ लाया गया था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि फायरिंग इन्हीं लोगों द्वारा की गई थी तथा वीरेंद्र सिंह पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
प्रकरण में रिंकू लोहारी सहित उसके चार अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त असलहों की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। मुख्य रूप से वांछित दीपू पटेल एवं गजानन मिश्रा की गिरफ्तारी पर मेरी ओर से ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है, के संबंध में #Spfhr की बाइट।
पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के दिनांक 18 सितम्बर 2026 को संदिपनी पब्लिक स्कूल, अदमापुर कोरसम, बिंदकी में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया एवं उप जिलाधिकारी बिंदकी को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए स्पष्ट दायित्व सौंपने तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
विश्वकर्मा जयंती एवं "सेवा संकल्प अभियान" के अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को टूलकिट व डेमो चेक वितरित किया गया व मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस "सेवा संकल्प अभियान" के अवसर पर सरदार बल्लभ भाई प्रेक्षागृह में आयोजित विकास चित्र प्रदर्शनी का माo मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान व अन्य माo जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
#ADGZonPrayagraj ज्योति नारायण द्वारा IG PAC पूर्वी जोन, IG रेलवे प्रयागराज एवं Addl. CP प्रयागराज के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर विभिन्न पुलिस इकाइयों के कार्यालय भवनों एवं आवासीय/अनावासीय भवनों की व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
#AshirwadKaDiya
“बहती नदी के बीच, खाकी बन गई जीवन की धारा”
जनपद बुलंदशहर में सूचना मिली कि सनोटा नहर में एक व्यक्ति आत्महत्या का प्रयास कर रहा है।
PRV-8848 पर तैनात मुख्य आरक्षी रेग सिंह, आरक्षी नरेन्द्र एवं चालक नितिन कुमार ने बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
डूबते व्यक्ति को बचाने के लिए तीनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों के लिये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई है।
#UPPCares
#UPPolice #AngelsInKhaki
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
कमिश्नरेट लखनऊ से वांछित ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को @uppstf द्वारा ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा पहले विभिन्न कंपनियों में एजेंट/ब्रोकर के रूप में कार्य करते हुए लोगों से धोखाधड़ी कर धन अर्जित किया गया। इसके बाद स्वयं की कंपनी स्थापित कर किसानों से जमीन खरीदकर कागजों पर उसका ले-आउट तैयार कराया गया तथा लोगों से धनराशि लेकर जमीन बेच दी गई, लेकिन खरीदारों को जमीन का कब्जा नहीं दिया गया। शिकायतें एवं अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त लखनऊ छोड़कर महाराष्ट्र चला गया और वहां पहचान छिपाकर अपने साथी के साथ प्रॉपर्टी का कार्य करने लगा।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF
रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर में यू.पी.-112 के अधिकारी/कर्मचारीगणों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण
आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस लाइन फतेहपुर में रेड क्रॉस सोसायटी के डॉ. श्री अनुराग श्रीवास्तव, चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य IRCS उ०प्र० द्वारा यू.पी.-112 के अधिकारी/कर्मचारीगणों को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की अचानक सांस एवं हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर देने की प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डायल-112 प्रभारी श्री रमेश कुमार पटेल सहित यू.पी.-112 के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे तथा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
#UPPolice
#Dmfhr व #Spfhr द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
आज दिनांक 14.09.2026 को #Dmfhr व #Spfhr द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बड़ाहार, सदनापुर एवं बिंदकी फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।
तत्पश्चात #Dmfhr व #Spfhr द्वारा अभयपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान जहानाबाद विधायक श्री राजेंद्र सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, प्रभावित लोगों को समय से राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice