मेहनत करने वाले छात्रों को अपराधी की तरह सज़ा देना न्याय नहीं है।
पेपर लीक करने वाले असली दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ईमानदारी से पढ़ने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।
नकल का समर्थन नहीं, बल्कि निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग है।
हर छात्र को उसकी मेहनत का हक मिलना चाहिए।
युवा न्याय चाहता है, अन्याय नहीं।
#PaperLeak #Rajasthan #YouthPower #StrictAction #FairExams #Education #HanumanBeniwal
"देश का रियल लीडर वही है जो सत्ता से सवाल पूछने की हिम्मत रखता है। जनता के 7.75 लाख करोड़ रुपये का हिसाब मांगने वाला नेता चाहिए, सौदे करने वाला नहीं। बाकी तो डीलर हैं।" @hanumanbeniwal
▶️ #WATCH | अभिनय शर्मा @abhinaymaths दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे। अभिनय शर्मा गणित विषय को अलग अंदाज में पढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा:
➡️ आज जो सरकार के पास हमारी बातें हमारा दर्द नहीं पहुंच रहा उसमें मीडिया का भी बहुत बड़ा रोल है।
➡️ पेपर लीक एक समस्या है, दीमक है देश की और सरकार कितना बड़ा एहसान करेगी कि वो पेपर लीक पर चर्चा कर लेगी।
➡️ आपने उनकी भाषा में नहीं सुना कि हम हल निकाल देंगे। हम पेपर लीक रोक देंगे। नहीं हम चर्चा कर लेंगे।
➡️ चर्चा हमने आपकी देखी है। समोसे के आकार से लेकर के चाय की कीमत तय होने की चर्चाएं भी हमने आपकी देखी है। ये सरकार चर्चा करेगी और हम बातों में आ जाएंगे। अब ऐसा होने वाला नहीं है।
➡️ कॉकरोच पार्टी बनी क्यों थी? कॉकरोच किसने कहा था? हम खुद से बने थे कॉकरोच। यानी पहले आपने हमें हमारे बुरे हालातों पर लाकर छोड़ दिया। और अब आप क्या कह रहे हैं? यू आर कॉकरोच।
@hnpnewz पर देखें पूरा वीडियो 👇🏻
#CJP #Cockroaches #CockroachJantaParty #NEET #NEETPaperLeak #AbhinayMaths #Educator #Teacher #Students #StudentsOnStreets #DelhiPolice #Police #DharmendraPradhan #EducationMinister #ModiGovernment #Resignation #Resign #JantarMantar #Delhi
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया है। पिछले करीब 20 दिनों से दिल्ली में NEET परीक्षा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच अखिलेश यादव ने दावा किया कि कहीं मंत्री के पास ऐसा कोई राज तो नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें पद से नहीं हटाया जा रहा है।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #DharmendraPradhan #NEET #PaperLeak #IndianPolitics
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, 'मोदी जी, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत उनके पद से बर्खास्त कीजिए नहीं तो आपको इस्तीफा देना होगा'
#Telangana#RevanthReddy
संसद परिसर में छात्रों की मांगों को लेकर धरने पर बैठे @AzadSamajParty के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद @BhimArmyChief जी को मेरा पूर्ण समर्थन है। सोचिए, यह कैसी तानाशाही है कि एक सांसद को संसद परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा। सड़क से लेकर संसद तक, प्रधानमंत्री का अहंकार देश की जनता और सांसद मिलकर तोड़ेंगे।
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief@roat_mla
"भ्रष्टाचार पर चुप्पी तोड़ो,
धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ो"
दिल्ली में बीजेपी सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करने वाले युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद द्वारा संसद भवन परिसर में दिए जा रहे धरने में सम्मिलित हुआ |
RAS पेपरलीक के बड़े आरोपी, REET पेपर के बड़े मगरमच्छ अभी बचे हुए हैं। सरकार ने उनके खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो मैं बड़ा कदम उठाऊंगा। जिसकी अभी घोषणा नहीं करूंगा।-@DrKirodilalBJP