परफेक्ट जोड़ी कोई नहीं होती…!!!
हर रिश्ता थोड़ा अधूरा हर परिवार में थोड़ी नोंक‑झोंक जरूर होती है।
ज़िंदगी का असली मज़ा तभी है जब हम कॉम्प्रोमाइज करना सीख लें ज़िन्दगी में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना सीखिए.... ❤️
छोटी‑छोटी बातों पर अपने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को बदनाम मत करो।
क्योंकि शादी सिर्फ एक बंधन नहीं… ये एक जिम्मेदारी है,एक वादा है।
जो साथ निभाता है वही असली साथी होता है ❤️
RelationshipGoals
#MarriageMatters
इस विदेशी पर्यटक का वॉलेट ट्रेन में छूट गया था…!!
चिराग़ नामक युवक ने मेल और इंस्टाग्राम मेसेज भेजकर सम्पर्क किया और वॉलेट लौटाया…!!
कुछ लोग देश की शाम पर बट्टा लगाते है…
लेकिन बहुत से ऐसे भी हैं जो देश की इज़्ज़त में चार चाँद लगा देते हैं….!!!
नागौरी मिर्च राजस्थान के नागौर क्षेत्र की एक प्रसिद्ध और देसी किस्म की मिर्च है। यह स्वाद, तीखापन और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।
🌶️ नागौरी मिर्च का महत्व
1.क्षेत्रीय पहचान – नागौर की मिट्टी और जलवायु इस मिर्च के खास स्वाद और तीखेपन को जन्म देती है, इसलिए इसे वहाँ की पारंपरिक पहचान माना जाता है।
2.व्यापारिक महत्व – इसकी मांग राजस्थान के अलावा देश के कई हिस्सों में होती है।
3.रसोई में उपयोग – राजस्थानी व्यंजन, खासकर लस्सीदार सब्जियाँ, अचार, लहसुन की चटनी और मसाला मिक्स में इसका उपयोग खूब किया जाता है।
4.लंबे समय तक स्टोरेज – सूखी नागौरी मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होती, इसलिए इसे मसाले की दुकानों और घरों में सुरक्षित रखा जाता है।
😋 नागौरी मिर्च का स्वाद कैसा होता है?
तेज तीखी – इसका तीखापन ज्यादा होता है, लेकिन नागौरी मिर्च की तीखापन में एक हल्का सुगंधित फ्लेवर भी होता है।
मसालों में रंग – यह लाल रंग तो देती है लेकिन कश्मीरी मिर्च जितना गाढ़ा रंग नहीं देती।
स्मोकी-सा टेस्ट – सूखने के बाद हल्का देसी स्मोकी फ्लेवर आता है, जो दाल, चटनी और सब्जी का स्वाद बढ़ाता है।
💪 नागौरी मिर्च कितनी लाभदायक होती है? (फायदे)
1. पाचन शक्ति बढ़ाती है
मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और भूख बढ़ाता है।
2. प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत करती है
इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
3. रक्त संचार में सुधार
कैप्साइसिन शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन को बढ़ाता है।
4. चर्बी जलाने में सहायक
यह मेटाबोलिज़्म को तेज करती है, जिससे कैलोरी बर्न जल्दी होती है। वजन कम करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है।
5. एंटी-बैक्टीरियल गुण
इसमें प्राकृतिक रोगाणु नाशक तत्व होते हैं।
6. दर्द-निवारक प्रभाव
कैप्साइसिन दर्द के संकेतों को कम करने में मदद करता है, इसलिए कई दर्द-निवारक क्रीमों में भी इसका प्रयोग होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
•तीखापन अधिक होने के कारण अधिक मात्रा में सेवन से जलन,
•गैस,
•अम्लता (Acidity)
हो सकती है।
संवेदनशील लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। 😊😊
कम बोलो ,ज्यादा समझो....
यही असली समझदारी है
1.ज्यादा बोलने से लोग सुनना बंद कर देते है
2.कम बोलोगे तो बात की कीमत बढ़ जाती है
3.शांत रहकर इंसान की पहचान साफ दिखती है
4.सुनने वाला हमेशा स्मार्ट बनता है
5.बोलकर नहीं सोचकर स्थिति संभलती है
6.कम बोलने वाले लोगों की इज्जत ज़्यादा होती है
क्या आप मेरी इन बातों से सहमत है और नहीं तो कारण जरूर बताइएगा...?
बाजरा
1. ऊर्जा का अच्छा स्रोत
बाजरा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है।
2. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज दूर करता है और पाचन सुधरता है।
3. दिल के लिए फायदेमंद
बाजरा कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा घटता है।
4. डायबिटीज में उपयोगी
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है।
डायबिटीज वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प।
5. हड्डियाँ मजबूत करता है
बाजरे में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं।
6. वजन नियंत्रित करने में मदद
फाइबर अधिक होने से पेट देर तक भरा रहता है, भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल रहता है।
7. ग्लूटेन फ्री
बाजरा पूरी तरह ग्लूटेन फ्री है, इसलिए ग्लूटेन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए सुरक्षित है।
8. दिल और दिमाग दोनों को फायदा
मैग्नीशियम तनाव कम करने और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में सहायक है।
सीखना जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है......
हम अक्सर सोचते हैं कि सीखना स्कूल या कॉलेज तक सीमित है, लेकिन सच तो यह है कि सीखना उम्र, स्थान और समय से परे चलता रहता है।
हर दिन, हर अनुभव हमें कुछ नया सिखाता है
चाहे वह सफलता हो या असफलता।
सीखना हमें बेहतर बनाता है
सोच में
व्यवहार में
निर्णयों में
जीवन जीने के तरीके में
आप जितना सीखते हैं, उतना विकसित होते हैं।
अपने मन को खुला रखें और हर नए अनुभव का स्वागत करें।
क्योंकि सीखना ही वह चीज़ है जो हमें आगे बढ़ाती है, बदलती है और मजबूत बनाती है।
सीखते रहिए, बढ़ते रहिए......
#LifelongLearning
वो दिसंबर याद है?🤔
फ़ैसला लो! जो 1971 भूल जाए वो देश का दोस्त नहीं! 🇮🇳🤝🇷🇺
सुनो जो लोग आज रूस और पुतिन की यात्रा पर Troll कर रहे है वो इतिहास के सबसे बड़े एहसान को भूल गए है भारत की एक पुकार पर अमेरिका से युद्ध लड़ने आ गया था रूस! 🤬
1971 में पाकिस्तान के पीछे खड़ा था अमेरिका जिसने अपना सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में भेज दिया था।
भारत अकेला था और परमाणु शक्ति का खतरा सीधा था!😨
रूस (सोवियत संघ) ने अपनी जान पर खेलकर हमें बचाया !
उन्होंने अपना 40वां बेड़ा भेजा और अमेरिका को ललकारा कि हमला हुआ तो इसे रूस पर हमला माना जाएगा। UN सुरक्षा परिषद में भारत के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों को रोकने के लिए कई बार वीटो पावर का इस्तेमाल किया 🤫
जिस दोस्त ने दुश्मन की गोली के आगे हमारी ढाल बनने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया आज उसी के राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ट्रोलिंग? क्या हम इतने अहसानफ़रामोश हो गए है ? यह शर्मनाक है! 😤
अपनी छोटी सोच को बंद करो! पुरानी दोस्ती, नई चुनौतियां, मजबूत संबंध इस अटूट दोस्ती को कोई ट्रोल खत्म नहीं कर सकता! 💪🏻🙏🏻
जो लोग भारत-रूस की दोस्ती को ट्रोल करते है उन्हें क्या आप “देश का दुश्मन मानेंगे या “इतिहास का अज्ञानी”?
इस पोस्ट को हर उस ट्रोल तक
पहुँचाओ! 🔥
जय हिंद! 🇮🇳❤️🇷🇺
खुशियाँ वो नहीं जो दिखती हैं,
खुशियाँ वो हैं जो महसूस होती हैं।
महंगे कपड़े, बड़ी गाड़ियाँ और आलीशान ज़िंदगी सिर्फ़ बाहर की चमक हैं,
असल सुकून तो वहाँ है जहाँ दिल हल्का और मन शांत हो।
लग्ज़री के पीछे मत भागो,
असली दौड़ तो आत्मिक शांति और सच्ची ख़ुशी की होनी चाहिए।
X के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है, जब आपको मिलेगा एक ग्रैंड प्रमोशन ...🔥🔥
जो दिलचस्प होने वाला है,✨
प्रमोशन के कुछ नियम और कायदे हैं, उसे ध्यान से आगे पढ़ें: 👇👇
1. प्रतिदिन एक ही प्रमोशन होगा
जिसके साथ एक सवाल भी होगा और चुने गए क्रिकेटर को भी उसका जवाब देना पड़ेगा ।✨💫
2. दूसरा नियम कंटेंट को फॉलो करता है
क्रिएटर का जैसा भी कंटेंट होगा प्रश्न भी वैसा ही होगा। 🔥🌲💫
जैसे: एंटरटेनमेंट, इमोशन, पॉलीटिकल इत्यादि।
3. प्रमोशन का तीसरा और सख्त नियम यह है की पूछे गए प्रश्नों का जवाब आप अपने सोच से देंगे।
किसी भी प्रकार के एप्लिकेशन की सहायता नहीं लेंगे। 🥰🔥✨
आवश्यक सूचना: प्रमोशन प्रतिदिन सुबह 7 बजे प्रोफ़ाइल पे पिन (📌) कर दिया जायेगा।
जिसमें एक दिन पुरुष क्रिएटर (🧑💼) और एक दिन महिला क्रिकेटर (🧑🦳) को आपके सामने लाया जाएगा, जिनसे जुड़कर आप लाभ उठा सकते हैं।
इस खबर को आप जहां तक पहुंचा सकते हैं पहुंचा दीजिए क्योंकि अगला नंबर आपका 🫵 है।
।।धन्यवाद।।
आगे थ्रेड पढ़ें!