सुरक्षित फरीदाबाद, सुरक्षित हरियाणा, विकसित हरियाणा बनाना कांग्रेस का मकसद है।
आज फरीदाबाद में आयोजित धन्यवाद कार्यकर्ता सम्मेलन में मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने और बीजेपी को कड़ा मुकाबला देने के लिए कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। आगामी चुनावों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की जीत ही हमारा लक्ष्य है।
फरीदाबाद हरियाणा का सबसे पुराना औद्योगिक नगर है। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने इलाके की जनता को आधारभूत सुविधाओं के लिए भी तरसा रखा है। भाजपा के 10 साल में यहां कोई भी बड़ी परियोजना, कोई बड़ी संस्थान या बड़ा उद्योग नहीं आया।
कांग्रेस सरकार बनने पर फरीदाबाद को तमाम समस्याओं से निजात दिलाकर वर्ल्ड क्लास औद्योगिक नगरी बनाया जाएगा।
NEET पेपर लीक, धाँधली ऐसा ज्वलंत मुद्दा है जिससे देश के करोड़ों नौजवानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अब जगजाहिर है कि NEET पेपर लीक हुआ है, इसमें बहुत से लोग पकड़े भी गये हैं मुकदमा सीबीआई को दिया गया है, लेकिन फिर भी इसके नतीजों को न तो रुकवाया गया न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली। ये पेपर लीक सरकार हो चुकी है और पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं हरियाणा में हुई है। लगभग हर सरकारी भर्ती पेपर लीक का शिकार हुई है।
आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने बड़ी शालीनता से इस मुद्दे को उठाया कि सरकार और विपक्ष राष्ट्रहित में एक होकर इस पर चर्चा करें और राजनीति से ऊपर उठकर सदन का दृष्टिकोण बनाएं। हमने सरकार से मांग करी कि NEET मुद्दे पर तुरंत चर्चा करायी जाए लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया और राहुल जी के माईक को बंद कर दिया गया, जिसको लेकर संपूर्ण विपक्ष में रोष है।
हम अपनी मांग पर कायम हैं।
दिल्ली निवास पर जीत की बधाई देने पधारीं राजस्थान के भरतपुर से नव-निर्वाचित सांसद @IncSanjanajatav जी, चौमूं विधायक @drshikhameel जी, मध्य प्रदेश के तराना (उज्जैन) से विधायक महेश परमार जी, पूर्व विधायक @pcsharmainc जी, पूर्व विधायक भाई @KunalChoudhary_ और राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष व छोटे भाई @NirmlChoudhary आदि से सुखद भेंट हुई।
इस दौरान मैंने संजना जी को भी उनकी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ये संसद संविधान के दायरे के अंतर्गत चलती है। संविधान का निर्माण भी इसी सदन में हुआ था। इसीलिए ‘जय संविधान’ बोलने पर सबको खुशी होनी चाहिए।
देश के संविधान से मेरा भावनात्मक लगाव भी है, क्योंकि मेरे स्व. दादाजी चौ. रणबीर सिंह जी संविधान सभा के सदस्य थे और बाबा साहब के नेतृत्व में बने भारत के संविधान की मूल प्रति पर उनके भी हस्ताक्षर हैं।
मैं इस महान् सदन की चेयर का बहुत सम्मान करता हूँ और हमेशा किया है। साथ ही चेयर का भी दायित्व बनता है कि सभी सदस्यों का सम्मान बरकरार रखे, उसी में सदन की गरिमा है।
जहां तक मेरी बात है मैं 20 साल से संसद का सदस्य हूँ और मेरा आचरण देश के सामने हैं। इतने लम्बे अरसे में मैंने असंसदीय भाषा के एक शब्द का भी प्रयोग कभी नहीं किया और न ही कभी दोनों सदनों में मेरे द्वारा बोले गये एक शब्द को सदन की कार्यवाही से निकालने की नौबत आयी। देश के संविधान का सम्मान हम सबका कर्तव्य है।
आज कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी की अगुवाई में और संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री दीपक बाबरिया जी की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं तैयारियों हेतु आयोजित बैठक में अपने विचार साझा किये।
इस अवसर पर राहुल जी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की बधाई दी।
बैठक में @INCHaryana अध्यक्ष चौ. @INCUdaiBhan जी समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।