तेरी हर एक सज़ा मुझे मंज़ूर है,
मगर शर्त बस इतनी है... जितने भी दर्द देने हैं, इसी जनम में दे दे।
मुझे दोबारा जनम देकर फिर इस दुनिया में मत भेजना,
तुम्हें मेरी क़सम... वरना तुम्हें हर जनम में मेरी बददुआ लगेगी।
— कुबेर जी
"आपके सीने में सुकून का एक पूरा आसमाँ बसा है,
जब भी वहाँ सिर रखता हूँ, इस दुनिया से बेख़बर हो जाता हूँ।
आपका यूँ सिर पर हाथ फेरना, वो दुलार करना...
मुझे एक पल में आदमी से फिर वही मासूम बच्चा बना देता है।"
Author - Kuber Ji
अनगिनत बेचैनियों का तुम ही एक अंत हो।
तुमसे मिलने वाले उस सुकून को,
तुम्हारे स्पर्श को,
तुम्हारी हर उस साँस को, जिसने मेरे तन को छुआ,
और तुम्हारे उस दुलार को, जिसने मेरे मन को सहलाया...
वह सब मैं फिर से माँगता हूँ,
मैं तुमसे, तुम्हीं को माँगता हूँ।
— कुबेर जी
जलन होती है मुझे तुम्हारी उन ज़ुल्फ़ों से,
जो हर लम्हा तुम्हारी गर्दन को छूती हैं...
और शिकायत है मुझे तुम्हारे झुमकों से भी,
जो पास होकर भी उन्हें ज़रा टोकते नहीं।
कुबेर जी
* कृष्ण, बाँसुरी और वह दिव्य धुन...
तुम्हारा प्रेम ही तो वह धुन है, प्रिय!
अविनाशी, शुद्ध, शीतल और कोमल।
मीरा जी के अश्रुओं-सा है मेरा प्रेम, प्रिय...
जिसमें बसी है भक्ति, शक्ति, शांति और समर्पण।
— रचयिता: कुबेर जी
50+ Countries = 5-Day Work Week
India = 6-Day Banking + High Stress + Burnout 🇮🇳
If the rest of the world prioritizes employee well-being, why are Indian bankers left behind?
5 Days Banking is the Need of the Hour! 🏦✊
#5DaysBanking#UFBU#5DaysBankingNOW#WorkLifeBalance
लंबा काम, बढ़ता तनाव और गिरती सेहत... क्या यही है भारतीय बैंक कर्मचारियों की नियति? 🏦? 50+ देश 5-Day Work Week (30–37 घंटे) अपना चुके हैं।
भारत में आज भी 6 दिन की बैंकिंग से एम्प्लॉईज़ बर्नआउट के शिकार हो रहे हैं।Work-Life Balance कोई लग्ज़री नहीं, हमारा हक़ है!
न दबाव सहेंगे, न भेदभाव सहेंगे!
बैंक कर्मचारियों के सम्मान के लिए UFBU के साथ एकजुट खड़े हैं। ✊🏦
📌 5 Days Banking तुरंत लागू हो
📌 Discriminatory PLI खारिज हो
📌 सभी लंबित मुद्दों का स्थायी समाधान हो
#5DaysBanking#UFBU#BankersVoice#Implement5DayBanking
आप वह "कुछ नहीं" हो,
जब कोई पूछता है, "क्या हुआ?"
आप वह "ठीक हूँ" हो,
जब कोई पूछता है, "कैसे हो?"
आप वह मुस्कान हो,
जब कोई पूछता है, "सब ठीक?"
— रचनाकार: कुबेर जी
अपने आप को बचा के चलना प्रिये,
आपके पल्लू में, कलाई में बंधी घड़ी में,
प्यारे से आपके झुमके में, वो गले में चमकती डोरी में...
बंधा हुआ है एक अंश मेरा...
— कुबेर जी
खालीपन की प्यास
यह खालीपन, जो मेरे भीतर बसा है,
इस खालीपन का हर एक कण, तुम्हारे स्पर्श को तरस रहा है।
किंतु, तुम्हारा स्पर्श इतना बहुमूल्य है कि,
मैं अपनी पूरी उम्र, अपनी जवानी भी दांव पर लगा दूं,
तो भी उस स्पर्श का एक पल नहीं खरीद सकता।
— कुबेर जी
रात, दिन से कहीं अधिक आज़ाद होती है।
बिना किसी शोर-शराबे या हलचल के,
मैं निर्बाध रूप से तुम तक अपना प्यार,
अपनी यादें और अपनी बेचैनी भेज सकता हूँ।
ऊपर आसमान में चाँद भी तो है,
जो राहों में रोशनी बिखेर देता है।
बस... मुझे डर तो बस अमावस का रहता है।
— कुबेर जी
"मैं तुम्हें 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' की ग्वेन कहकर भी बुला सकता था,
मगर तुम्हें खो देने का डर, मुझे ऐसा करने से रोकता है।
हालांकि, हमारी केमिस्ट्री बिल्कुल उन्हीं की तरह है—
गहरी, जीवंत और बेमिसाल।"
— कुबेर जी
"देवी है वह हर लड़की, जिसके दिल में अपनों के लिए चिंता रहती है।
जो अपने प्यारे की मन की दशा सोचकर ही तड़प उठती है,
उसके लिए दुनिया छोटी पड़ जाती है; वह अपने प्यारे के लिए खुद को पीछे छोड़ देती है।
वह माँ से भी ज्यादा ख्याल रख लेती है।"
— लेखक: कूबर जी
"आसमान के पास तारे हैं,
एक चाँद है और सूरज भी साथ है,
फिर भी यह इतना अकेला क्यों है?
क्यों इसने सागर की नीलिमा को अपनाना चाहा?
सागर के पास तो चमकने को कुछ भी नहीं,
वो जिन नदियों को खुद में समेटता है,
वही तो उसे नमकीन बनाती हैं... हद से ज़्यादा नमकीन,
यहाँ तक कि कड़वा भी।"