#ADGSSBOnTour
ADG, SSB श्रीमती रेखा लोहानी (भा.पु.से.) के सीमांत मुख्यालय, लखनऊ आगमन पर महानिरीक्षक श्री रत्न संजय (भा.पु.से.) एवं सीमांत मुख्यालय के समस्त अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
#SashastraSeemaBal#FTRSSBLUCKNOW@SSB_INDIA
#ADGSSBOnTour#ADGSSB श्रीमती रेखा लोहानी (भा.पु.से.) ने सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में महानिरीक्षक श्री रत्न संजय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा सुरक्षा, प्रचालनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए
#BadaMangal के पावन अवसर पर दिनांक 23.06.2026 को #SSBFtrLucknow में महानिरीक्षक श्री @ratnsanjayips जी के मार्गदर्शन में भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर सेवा, सद्भाव एवं जनकल्याण का संदेश दिया। 🙏
#SSB#Lucknow#Seva
Proud moment for #SSB 🇮🇳
Demonstrating excellence on the track, Constable Jilna MV secured three Gold Medals 🥇🥇🥇at the 70th Kerala State Senior Athletics Championship held at Lal Bahadur Shastri Stadium, Kollam, #Kerala, from 05–06 June 2026.
🥇 100m Gold Medal (11.70s)
🥇 200m Gold Medal (24.07s)
🥇 4×400m Relay Gold Medal
🏅 Total: 3 Gold Medals
#DGSSB and all ranks of SSB congratulate Constable Jilna MV on this outstanding accomplishment. Her achievement reflects the spirit of dedication, discipline and excellence that defines the Force.
#SSBIndia #Athletics #WomenInSports
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIB_India@Media_SAI@ani_digital@PTI_News
वीर बलिदानी को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) की 15वीं वाहिनी के उप निरीक्षक (सामान्य) अमल सरकार (PMG) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज ही के दिन, 09 मई 2017 को #असम के घने मानस जंगल में #NDFB आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान का साहसपूर्वक नेतृत्व करते हुए अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें वर्ष 2022 के स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक (PMG) से अलंकृत किया गया।
उनका अतुलनीय साहस, अटूट समर्पण एवं राष्ट्रसेवा का जज़्बा सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल परिवार उनकी वीरगाथा को शत-शत नमन करता है तथा उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक स्मरण करता रहेगा।
#वीरों_का_वंदन
#भारत_के_वीर
#SupremeSacrifice
#PrideOfSSB
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@BharatKeVeer@PIB_India
@15BnSSB_INDIA
#विश्वरेडक्रॉसदिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल.सीमांत मुख्यालय, लखनऊ मानवता, सेवा और करुणा की भावना को नमन करता है। आइए, हम सभी जरूरतमंदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने और मानव सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें।
#WorldRedCrossDay
"सेवार्थ कटिबद्धता"
महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (#DGSSB), सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से पुलिस महानिदेशक, राजस्थान पुलिस, सभी अधिकारीगण, जवानों एवं उनके परिवारजनों को “राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता एवं उत्कृष्ट सेवा की कामना करते हैं।
#RajasthanPoliceFoundationDay
#RajasthanPolice #SSB
On the occasion of Himachal Day, Sashastra Seema Bal, Frontier Headquarters Lucknow, extends warm greetings to the people of Himachal Pradesh.
May the state continue to prosper with peace, unity, and development.
#HimachalDay#HimachalPradesh#SSBIndia#UnityInDiversity
भारत रत्न B. R. Ambedkar जी की जयंती पर सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ द्वारा उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार हमें समानता, न्याय और संविधान के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।
#DrBRAmbedkar#Samvidhan#EqualityForAll#SocialJustice
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌼🙏
सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या के पथ पर चलने का संदेश देने वाले भगवान महावीर का पावन जीवन हम सभी के लिए अनंत प्रेरणा का स्रोत है।
आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और मानवता को सशक्त करें। ✨
#MahavirJayanti#Peace#Ahimsa
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) की ओर से समस्त देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या पर आधारित भगवान महावीर का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#MahavirJayanti@HMOIndia@PIBHomeAffairs
दिनांक 30 मार्च 2026 को #SSB सीमांत मुख्यालय, लखनऊ में उप निरीक्षक (चिकित्सा) अमर सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया। महानिरीक्षक श्री रत्न संजय, भा.पु.से. ने उनके समर्पित व उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।
#Retirement@SSB_INDIA
#राजभाषा संगोष्ठी
श्रीमती रेखा लोहानी, अपर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (#SSB) की अध्यक्षता में आज बल मुख्यालय, नई दिल्ली में हिंदी तिमाही बैठक (चतुर्थ) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
अपने प्रेरक संबोधन में अपर महानिदेशक महोदया ने राजभाषा हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए बल के विभिन्न कार्यालयों में हिंदी कार्यान्वयन की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से दैनिक कार्यों में हिंदी के सरल, सहज एवं प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बल मुख्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि देशभर की फील्ड इकाइयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
बैठक में विभिन्न इकाइयों द्वारा हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा राजभाषा हिंदी के निरंतर, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रयोग को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#RajbhashaHindi #HindiInGovernance #HindiPromotion
@HMOIndia@PIBHomeAffairs@PIB_India@ANI@PTI_News@DDNewslive
#रामनवमी के पावन पर्व पर #SSB लखनऊ सीमांत के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र की सेवा में और अधिक निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। @ratnsanjayips@PIBHomeAffairs
#SSB सीमांत मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत इकाइयों के 40 अधिकारियों/कार्मिकों हेतु Counter IED एवं BD प्रशिक्षण का तीन दिवसीय कार्यक्रम 09–11 मार्च तक 201 CEDU, सिंगारा आर्मी ट्रेनिंग स्कूल, बाराबंकी में उद्घाटन समारोह के साथ औपचारिक शुभारंभ हुआ। #CounterIED#BombDisposal@SSB_INDIA
𝐍𝐚𝐫𝐢 𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢, 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧’𝐬 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 🇮🇳
राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिस्ट आशा मालवीय की 7,800 किमी राष्ट्रव्यापी साइकिल यात्रा के दौरान महानिरीक्षक श्री रत्न संजय, भा.पु.से., सीमांत मुख्यालय #SSB लखनऊ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। #WomenEmpowerment@SSB_INDIA