जब कार्य बराबर है, तो वेतन में भेदभाव क्यों? BPSC शिक्षक पूरी मेहनत से पढ़ा रहे हैं, रिजल्ट दे रहे हैं, तो उन्हें 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलना ही चाहिए। ये सिर्फ़ वेतन की बात नहीं, सम्मान और हक़ की भी बात है।
#7thPayForBPSCTeachers
वैसे तो हमारी प्राथमिकता स्थानांतरण (Transfer) है, परंतु कुछ शिक्षक साथियों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कल सुबह 11 बजे से 7वें वेतनमान (7th Pay) को लेकर एक ट्विटर अभियान आयोजित किया गया है।
हम और हमारी पूरी टीम इस अभियान में पूर्ण समर्थन के साथ सहभागी हैं।
#Transfer#7thPay
एक शिक्षक जो बच्चों का भविष्य बनाता है,
आज अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है।
क्या यही है शिक्षक सम्मान?
@NitishKumar जी, कृपया BPSC शिक्षकों की आवाज़ सुनिए।
#7thPayForBPSCTeachers
"सुना हूँ 8 वेतनमान की हो रही है तैयारी,
पर यहाँ तो बिहार सरकार लोक सेवा से शिक्षक और हेडमास्टर राज्यकर्मियों को 7वेतनमान से वंचित कर रखा है!
ऐसा अपमान और अन्याय बिहार सरकार के द्वारा क्यों!?
जब उन्हें लगता की #7thPayForBPSCTeachers दे नहीं पाएँगे तो क्यो TRE1,2,3,4...लाएँ हैं?
माननीय सभी जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है —
BPSC शिक्षकों को उनका उचित वेतन, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।
7वां वेतनमान केवल माँग नहीं, न्याय है।
@BiharEducation_@Jduonline#7thPayForBPSCTeachers
*प्रिय BPSC शिक्षक साथियों*,
*नमस्ते!*
*जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम सब एक सम्मानजनक वेतनमान के लिए प्रयासरत हैं। अपनी इस जायज़ माँग को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए, हमें एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी*।
*इसी क्रम में, 20 तारीख को एक विशाल ट्विटर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस डिजिटल महाअभियान में आप सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।*
*आपसे अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें:*
*ट्विटर अकाउंट: जिन शिक्षक साथियों का ट्विटर (अब X) पर अकाउंट नहीं है, वे कृपया कल तक अपना अकाउंट अवश्य बना लें।*
*ट्वीट करें: 20 तारीख को 11 बजे दिन से,प्रत्येक साथी से आग्रह है कि वे दिनभर में कम से कम 20 ट्वीट या रीट्वीट करें, ताकि हमारी मांग ट्रेंडिंग में आ सके।*
*हैशटैग का प्रयोग: अपने सभी ट्वीट्स में #7thPayForBPSCTeachers हैशटैग का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।*
*याद रखें, यह हमारे सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है और इसमें हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।*
*आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएँ और अपनी एकजुटता का परिचय दें।*
*धन्यवाद!*
*समस्त BPSC शिक्षकगण*