🚩 गणपति बाप्पा मोरया! 🚩
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को शाम 04:30 बजे, नॅशनल रेल्वे मजदूर युनियन (NRMU) के महामंत्री कॉमरेड वेणू पी. नायर जी ने डोंबिवली पालवा में श्री विनोद पाटील जी के निवास पर जाकर गणपति बाप्पा के पावन दर्शन किए।
यह अवसर आपसी स्नेह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकता की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।
🙏 गणपति बाप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!
✊ NRMU जिंदाबाद! 🚩 ✊ दुनिया के मजदूर एक हो! 🚩 🚩 कॉमरेड वेणू पी. नायर जी को लाल सलाम! 🚩
#NRMU #NRMUZindabad #LalSalaam #ComVenuPNair #GanpatiBappaMorya #Ganeshotsav2026 #WorkersUnity #MazdoorEkta #TradeUnionUnity #RailwayWorkers #DuniyaKeMazdoorEkHo #UnityAndStrength
🙏🏻आज दिनांक 24 जुलाई 2026 10 am को माननीय महामंत्री जी ने बडावली विलेज, चेंबूर, मुंबई में पुणे मंडल ECC सोसायटी के पूर्व संचालक कॉ. विजय जाधव जी के पिताजी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक-संतप्त परिवार को अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
🙏🏻ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।🙏🏻🙏🏻
#श्रद्धांजलि #शोकसंवेदना #महामंत्रीजी #Chembur #Mumbai #ECCSociety #PuneMandal #OmShanti #NRMU #AIRF #HMS #ITF
✊दिनांक 04/07/2026 को ECC सोसायटी, भायखला में इंडियन रेलवे ईसीसीएस वर्कर्स यूनियन के साथ PNM बैठक आदरणीय महामंत्री कॉम. वेणु पी. नायर जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
🚩बैठक में ECC सोसायटी की सभी शाखाओं—मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल, नागपुर, जबलपुर, भोपाल, झांसी एवं आगरा—से लगभग 40 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
🚩बैठक के दौरान ECC सोसायटी के कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यप्रणाली एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने मार्गदर्शन में महामंत्री जी ने कहा कि शेयरधारकों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना प्रत्येक ECC कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
✊उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि "यदि रेल जीवित रहेगी, तभी उसके कर्मचारी, ECC सोसायटी और उसके शेयरधारक भी समृद्ध रहेंगे।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार ECC सोसायटी ने अपने 113 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण की है, उसी समर्पण, सेवा और प्रगति के पथ पर आगे भी आने वाले 100 वर्षों तक निरंतर अग्रसर रहेगी।
🚩🚩एकजुटता • सेवा • समर्पण • प्रगति🚩🚩
#ECCSociety #IndianRailwayECCSWorkersUnion #PNMMeeting #IndianRailways #RailwayEmployees #CooperativeMovement #TeamECC #ServiceExcellence #ShareholdersFirst #Unity #Progress #Leadership #Mumbai #Byculla