कहते हैं, मर्द अपने बाल सफेद होने का कभी शिकवा नहीं करता। वह बस यह कहकर टाल देता है कि यहाँ का पानी अच्छा नहीं है।
जैसे एक शेर भी है :
हम ज़िम्मेदारियों की गिरफ़्त में क़ैद हो गए हैं,
ख़राब हो गए हैं दिन जवानी के, कपड़ों में छेद हो गए हैं।
फ़क़त फ़र्ज़ निभाते गुज़र रही है ज़िंदगी हमारी,
वरना ये कोई उम्र थोड़ी है, जो बाल सफ़ेद हो रहे हैं।