देश को यह संदेश दिया जा रहा है कि लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी ने भी देश से सहयोग मांगा था।मोदी अकेले नहीं हैं।शास्त्री जी ने पहले अपने परिवार को उपवास करवाया फिर जनता से अपील की।इंदिरा गांधी ने पहले अपने आभूषण दान किए,फिर जनता से अपील की।
आज मोदी जी जनता को विदेश नहीं जाने और पेट्रोल बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन खुद विदेश भी जा रहे हैं और रोड शो भी चल रहा है।ये फ़र्क़ है।
मोदी के मंत्री हरदीप पुरी ने कहा 👇
तेल कंपनियां कच्चा तेल, गैस और LPG को महंगी कीमत पर खरीद रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे कंपनियों को हर रोज 1,000 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो रहे हैं.
मोदी ने मंत्री ने ये नहीं बताया कि जब कच्चा तेल, गैस और LPG सस्ता था, तब ये कंपनियां कितना मुनाफा बना रही थीं.
सबको पता है रूस से सस्ता तेल खरीदकर, रिलायंस जैसी कंपनियों ने अपनी तिजोरी भरी, लेकिन जनता को इसका 1 पैसा फायदा नहीं मिला.
अब कंपनियों को नुकसान हो रहा है तो भूमिका बना रहे हैं. इतने हाव, भाव, छाव मत कीजिए.. सीधा बोलिए कि जनता की जेब काटना चाहता हूं.
इतना गणित कोई नहीं समझना चाहता है. सबको आदत हो गई है आपकी वसूली की.
ये सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के मुनाफे और नुकसान के बारे में सोचती है, जनता मरे तो मरे.
पेट्रोल डीजल और सोना कम खरीदने की अपील से पहले आपको ये सब करना था -
1- आप कोई भी रैली नहीं करते
2- सभी राज्यों के मुख्यमंत्री विधायक को रैली के लिए नहीं बुलाते
3- सांसदों के फ्री विदेश यात्रा में रोक लगा देते
4- गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वर्चुअल करते, 3000 बसे नहीं बुलवाते
5- जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्चुअल करते
6- विधायकों सांसदों को फ्री पानी बिजली सब बंद करते
7- सुधीर चौधरी का 14 करोड़ वाला पैकेज बंद करते
8- चुनाव में फ्रीबीज का वादा न करते
9-मुख्यमंत्रियों को हेलिकॉप्टर में उड़ने पर प्रतिबंध लगाते।
लेकिन नहीं, आप सोचते हैं कि बस जनता ही सारी कुर्बानी दे, नेता मौज काटें।
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अराजकता का राज है। सरकार की सख्त मनाही के बाद भी प्री पेड स्मार्ट मीटर जबरन लगाने का अभियान चल रहा है। UPPCL प्रतिदिन ऑनलाइन कैंपेन चलाता है और प्री पेड स्मार्ट मीटर की जबरन प्रमोट कर रहा है।
जबकि अभी जांच चल रही है और सरकार की तरह से मनाही है। प्रदेश भर में ऐसे स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन बैकडोर से प्री पेड स्मार्ट मीटर सिंडिकेट UPPCL के माध्यम से ये धंधा जारी रखे हुए है।
सरकार का ऊर्जा विभाग लगभग लकवे का शिकार है। ACS एवं अन्य शासन के अधिकारी UPPCL का नाम सुनते ही सन्नाटे में चले जाते है। तो मंत्री जी रोज बयान देते हैं कि स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा। लेकिन उनके विभाग से ही डेली इसको प्रमोट किया जा रहा है।
#Lucknow #UPPCL #SmartMeter #UttarPradesh | @UPPCLLKO@aksharmaBharat@UPGovt
मक्का (अज़ीज़िया) में हिंदुस्तानी हाजियों के साथ इंतिहाई बदइंतज़ामी! आसफ़ अल क़ुरैशी हॉस्टल की हालत शर्मनाक, लगभग ₹4 लाख लेने के बावजूद फैमिली अलग, एक रूम में 16 लोग, लिफ़्ट ख़राब, 16 लोगों पर एक गंदा वॉशरूम। रूम के अंदर वॉशरूम का गंदा पानी खड़ा है। यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है।
Haj Committee of India फौरन कार्रवाई करे।
#Haj2026 #HajPilgrims #JusticeForHajis
आस्ट्रेलिया के बॉंडी बीच पर हमला करने वाले दो आतंकियों में से एक का नाम नवेद अकरम… ये सभी बता रहे हैं… बताना भी चाहिए… आतंकवादियों की पहचान ज़ाहिर होनी ही चाहिए…
लेकिन अंतराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ अकरम से हथियार छीन कईयों की जान बचाने वाला अहमद अल अहमद है, ये बताने में कई को शर्म आ रही है।
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छत से पत्थर फेंक रहे कुछ लोगों का वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि पत्थर फेंकने वाले मुस्लिम समुदाय से हैं. जबकि ये सच नहीं है. देखिये ये वीडियो रिपोर्ट
#GaneshChaturthi#AltNewsVideoReport#FactCheck#AltNewsFactCheck