आज बी.आर. ग्लोबल सी. सै. स्कूल, शाहपुरा में आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ भी सिखाते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर सीबीईओ, एसीबीईओ सहित शिक्षाविद् एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं समस्त आयोजकों का हार्दिक आभार।
खेलो, बढ़ो और शाहपुरा का नाम रोशन करो। 🏆🇮🇳