भारत सहित पुरी दुनिया में रहने वाले भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
भीम आर्मी का एक छोट सा कार्यकर्ता होने पर मुझे गर्व महसूस होता है। जय भीम 💙❤️
#भीम_आर्मी_जिन्दाबाद
#सेड़वा उपखंड मुख्यालय के सामने भीम आर्मी का धरना आज तीसरे दिन भी लगातार जारी है। दुखद बात यह है कि अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा धरनारत पीड़ित परिवार से वार्ता नहीं की गई है। पीड़ित परिवार पिछले तीन दिनों से न्याय की उम्मीद में धरने पर बैठा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से वार्ता की जाए तथा निष्पक्ष जांच के साथ शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो जनआक्रोश और आंदोलन को लेकर समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जय भीम। ✊💙
@BhimArmyChief@PoliceRajasthan@BarmerDm@hanumanbeniwal@Jitendra_Hatwal@anil_aazad@RajPoliceHelp@PoliceBarmer
उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवल गांव में 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की जातीय घृणा से प्रेरित निर्मम हत्या पूरे देश और समाज के लिए शर्म और चिंता का विषय है।
परिजनों के अनुसार, केतन को प्रेम संबंध के कारण सुनियोजित तरीके से बुलाया गया, बंधक बनाया गया और पूरी रात लाठी-डंडों तथा बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। प्रेमिका के सामने ही उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि अंततः उसकी मृत्यु हो गई। हत्यारोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने स्वयं परिजनों को फोन कर धमकी भरे अंदाज़ में कहा- 'अपने बेटे को यहां से उठाकर ले जाओ।यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि संविधान, समानता और मानवता की हत्या है।
आज भी यदि किसी दलित युवक को केवल इसलिए मार दिया जाता है क्योंकि उसने तथाकथित सवर्ण जाति की लड़की से प्रेम करने का साहस किया, तो यह साबित करता है कि जातिवादी मानसिकता समाज और व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @ukcmo से मांग करते हैं कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उन पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, बंधक बनाने तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।
@pushkardhami
अब जेईई एडवांस!
भर्ती परीक्षाएँ विवादों में, बोर्ड परीक्षाएँ, विश्वविद्यालय परीक्षाएँ व प्रवेश परीक्षाएँ सवालों में हैं और युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में है।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नाकामियों ने शिक्षा व्यवस्था में एक नया विषय जोड़ दिया है: परीक्षा के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता साबित करना।
हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्र के महानायक, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक,राष्ट्र के चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलेदेव पासी जी के विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के देवल गांव में 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है।
परिजनों के अनुसार, केतन को प्रेम संबंध के नाम पर सुनियोजित तरीके से बुलाया गया, बंधक बनाया गया और पूरी रात लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के सामने ही उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने परिजनों को फोन कर अहंकारपूर्ण अंदाज़ में कहा कि आकर अपने बेटे को उठा ले जाओ।
यदि आज भी किसी दलित युवक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया जाता है क्योंकि उसने तथाकथित ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करने का साहस किया, तो यह हमारे समाज में व्याप्त जातिवादी सोच की भयावह सच्चाई को उजागर करता है।
हम शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हम @ukcmo एवं @pushkardhami से मांग करते हैं कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन पर हत्या, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
#JusticeForKetanLal #StopCasteViolence #DalitLivesMatter #जातिवाद_बंद_करो
मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी बहन अनुष्का पाल की हत्या के मामले में आज मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई। परिवार ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं।
परिजनों का कहना है कि अनुष्का के बाल छोटे थे, जबकि जो शव बरामद हुआ है उसके बाल लंबे हैं। परिवार का मानना है कि इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में उनकी आशंकाओं और संदेहों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
जब किसी मामले में पीड़ित परिवार ही जांच पर भरोसा नहीं जता रहा हो, तब निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना आवश्यक हो जाता है। इसलिए हम @UPGovt से मांग करते हैं कि अनुष्का पाल हत्याकांड की जांच तत्काल सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच हो सके तथा सच्चाई सामने आ सके।
मैं शीघ्र ही मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा और न्याय की इस लड़ाई में हर हाल में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
@CMOfficeUP@myogiadityanath@Uppolice@dgpup
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।
बाड़मेर गिरल धरने पर बैठे मजदूर जैसाराम मेघवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।
एक मजदूर अपनी मांगों और अधिकारों के लिए धरने पर बैठा था, लेकिन उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। आखिर इस मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या समय रहते उचित व्यवस्था और संवेदनशीलता दिखाई जाती तो यह हादसा टल सकता था?
यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था, श्रमिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
@RajCMO मृतक के परिजनों को न्याय, उचित मुआवजा और घटना की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। @BhimArmyChief@anil_aazad
बाड़मेर जिले के गिरल माइंस पर चल रहे पिछले दो महिने से अपनी मांगों को लेकर के मजदुर धरने पर बैठे हुए थे जिसमें जैसाराम पुत्र देदाराम जी मेघवाल कि तबियत बिगड़ने कि वजह से रात को 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई है, सरकार और प्रशासन अभी तक मुक दर्शक बना हुआ है।
जैसाराम अपनी वाजिब मांगों को लेकर धरने पर था। @BhajanlalBjp जी याद रहे जैसाराम अपनी मांगों को लेकर दी गई कुर्बानी इस आंदोलन को नया रुख देगी जोकि सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी।
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से लगभग 80 लाख महिलाओं को बाहर किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। यदि लाखों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित किया जा रहा है, तो यह भाजपा की चुनाव से पहले “लाडकी बहिन” और चुनाव के बाद “भुला दी बहिन” वाली अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है।
इसीलिए हम उत्तर प्रदेश की अपनी बहनों से निवेदन करते हैं कि भाजपा के चुनावी नारों और वादों के जाल में फंसने के बजाय अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। याद रखिए, जो भाजपा चुनाव के समय महिलाओं को अपनी लाडकी बहन बताकर वोट मांगती है और चुनाव के बाद लाखों बहनों के नाम सूची से काट देती है, वह बहनों की हितैषी नहीं, बल्कि वोटों की व्यापारी है।
#SattaParivartanYatra
#ASP_K_Mission2027
ये उनके लिए जो 2027 के UP विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर को नज़रअंदाज कर रहे हैं।
@BhimArmyChief बहुत मेहनती हैं। वो हमेशा कोशिशों में यकीन रखते हैं इसलिए अभी जब कोई भी पार्टी सड़क पर नहीं है, वो हैं।
देखते जाइए ये चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। जनता सड़क को चुनेगी महल को नहीं।
#बाड़मेर
जैसाराम जी मेघवाल जो पिछले दो महीनों से
जो अपनी मांगों को लेकर गिरल माइंस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठै थे। सरकार और प्रशासन ने दो महिने से उनकी नहीं सुनी, और आज उनकी तबियत बिगड़ने कि वजह से मौत हो गयी
समय रहते सरकार मामला देखें,
@BhimArmyChief#गिरल#मजदूर_आन्दोलन
#बाड़मेर
जैसाराम जी मेघवाल जो पिछले दो महीनों से
जो अपनी मांगों को लेकर गिरल माइंस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठै थे। सरकार और प्रशासन ने दो महिने से उनकी नहीं सुनी, और आज उनकी तबियत बिगड़ने कि वजह से मौत हो गयी
समय रहते सरकार मामला देखें,
@BhimArmyChief#गिरल#मजदूर_आन्दोलन