OMR घोटाला,
नॉर्मलाइजेशन घोटाला,
BACK DOOR ENTRY घोटाला.....
RSSB और RPSC में आम है ।
RAS, SI, JEN, JTA, LDC, जूनियर अकाउंटेंट,पशु परिचर, चतुर्थ श्रेणी जैसी अनेकों भर्तियों में यह संस्थान भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए है लेकिन जिम्मेदार मौन है ।
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
जब भी लगता है कि राजस्थान की राजनीति में ठंड सी आ गई है उसी समय हनुमान जी आ जाते है गर्माहट पैदा करने। #हनुमान_का_जयपुर_कूच सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर फायर मार रहा है।कुछ भी आंदोलन की राजनीति हर किसी के बूते की नहीं।आंदोलन ही RLP की बुनियाद है।
जयपुर में प्रशासन हाई अलर्ट पर है लेकिन जैसा नेताजी का आदेश होगा, वैसा ही होगा....
नेताजी बोलेंगे राजधानी में घुसना है तो घुसेंगे, सामने चाहे कोई भी हो.....- प्रदेश के किसान
@hanumanbeniwal#हनुमान_का_जयपुर_कूच
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की जाने भर्ती परीक्षाओं में संवैधानिक रूप से तय OBC आरक्षण नियमों के खिलाफ जाते हुए आरक्षण का दायरा लगातार कम किया जाना, इस वर्ग के युवाओं के अधिकारों के साथ बड़ा अन्याय है।
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी LDC भर्ती परीक्षा विज्ञप्ति में वर्गवार पदों का बँटवारा कतई न्यायसंगत नहीं है। OBC वर्ग को 21% की बजाय मात्र 15% आरक्षण दिया गया है, जो संवैधानिक नहीं है।
इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी भर्ती, वनपाल भर्ती, द्वितीय श्रेणी भर्ती विज्ञप्ति में भी OBC वर्ग को तय मापदण्डों के अनुसार 21% आरक्षण नहीं दिया गया।
रोस्टर के नाम पर आरक्षित वर्गों के साथ लगातार सुनियोजित तरीके से अन्याय हो रहा है। लाखों युवाओं और उनके परिवार से जुड़ा यह गंभीर मुद्दा है।
प्रदेश भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले पर संज्ञान लेकर आरक्षण की विसंगतियों को तत्काल दूर करे।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
ये लोग कनेक्शन सिर्फ हनुमान बेनीवाल का काट सकते हैं
प्रहलाद गुंजल, संदीप शर्मा और भवानी सिंह राजावत के कनेक्शन लाखों रुपए बकाया होने के बाद भी काटने में जोर आता है। हनुमान बेनीवाल तो फिर भी निर्वाचित सांसद हैं लेकिन प्रहलाद गुंजल और भवानी सिंह राजावत अभी कौन से सांसद विधायक हैं जो इनका डर लगता है? और अगर कोई निर्वाचित सांसद या विधायक हो भी तो रियायतकी बात की? क्या आम आदमी को इतनी छूट मिल सकती है?
अगर सरकार में है हिम्मत तो इन तीनों का कनेक्शन भी काट कर दिखाए। नहीं तो माना जाएगा कि हनुमान बेनीवाल का बिजली कनेक्शन सियासी रंजिश के कारण काटा गया।
@BhajanlalBjp@hlnagar
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड़ बेहद चिंताजनक है।
LDC भर्ती में 21% के बजाय मात्र 15% आरक्षण देना युवाओं के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। चतुर्थ श्रेणी, वनपाल और द्वितीय श्रेणी भर्तियों में भी इसी तरह नियमों की अनदेखी कर आरक्षित वर्गों के साथ सुनियोजित अन्याय किया गया है।
रोस्टर की आड़ में युवाओं के हक छीनना बंद करे भाजपा सरकार। मुख्यमंत्री जी तत्काल दखल देकर आरक्षण की इन विसंगतियों को दूर करें और युवाओं को न्याय दें।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित सदैव किसान हितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष में मनाए जाने वाले "किसान दिवस" की देश के सभी अन्नदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।।
#किसानदिवस2025
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah@RahulGandhi
राजस्थान में विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में 40% तक कमीशन के भ्रष्टाचार का मामला सामने है।
वायरल वीडियो के अनुसार –
@DainikBhaskar की स्टिंग ऑपरेशन में BJP विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस की अनीता जाटव और निर्दलीय ऋतु बनावत पर विकास कार्यों के लिए 40% कमीशन मांगने के आरोप हैं। जिसका साक्ष्य कैमरे पर रिकॉर्डेड वीडियो के रूप में मौजूद है।
मुख्यमंत्री भजनलाल लाल का बड़ा फैसला। इस मामले में मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, पुलिस को राज्य के मुख्य सतर्कता आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह) की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति से जाँच करवाने के निर्देश दिये हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के MLA LAD के खाते भी फ्रीज कर दिये गये हैं।
स्वच्छ, सरल और समर्पित नारे के साथ स्थापित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी परिवार के सभी सदस्यों व प्रदेशवासियों को बधाई |
#RLP_Foundation_Day
मां लक्ष्मी का साथ, सरस्वती का हाथ, घर में गणेश का निवास और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।।
आप और आपके पूरे परिवार को दीपावली की
हार्दिक शुभकामनाएं ! 🪔🪔🪔🪔🪔🎇🎇🎇
Happy Diwali 🎇
#HappyDiwali#LightOfHope#FestivalOfLights#Deepotsav2025
मीडिया के साथी - आज किरोड़ी जी ने आपसे माफ़ी मांग ली है....
हनुमान बेनीवाल : किरोड़ी लाल जी मेरे बड़े भाई है माफी मांगने की कोई आवश्यकता नहीं थी...
@hanumanbeniwal