कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief@roat_mla
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर भाई आजाद संसद परिसर में धरना दे रहे हैं, जिनके साथ आज मैं स्वयं और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी धरने में शामिल हुए।
लोकतंत्र में अपने हक़ और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे युवाओं की आवाज़ को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता। छात्रों पर बल का दुरुपयोग बेहद निंदनीय है।
मेरी प्रधानमंत्री @narendramodi से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जावे। साथ ही, छात्रों पर बल का दुरुपयोग करने वाले सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
@narendramodi@RahulGandhi@BhimArmyChief@hanumanbeniwal@ANI@PTI_News@ndtv@TOIIndiaNews
अगर आप वाहन चालक है,
तो सड़क पर अपने अधिकार – जान लो वरना हर बार “Sorry Sir” बोलते रहोगे।
• ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है, लेकिन आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का बटन उनके पास नहीं है। मतलब गाड़ी है आपकी, चाभी निकालने का अधिकार उनके पास नहीं।
• चेकिंग के दौरान,
पुलिस वाला न तो आपको गाली दे सकता है और न ही थप्पड़ मार सकता है।
ऐसा होने पर सीधे 112 घुमाओ,
और पुलिस बुलाओ – जरूरत पड़े तो,
पुलिस स्टेशन या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यालय में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराओ। पुलिस वाला या तो माफी मांगेगा या सस्पेंड होगा।
• ओरिजिनल दस्तावेज़ नही हैं?
कोई बात नहीं, गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन मंत्रालय द्वारा अधिकृत DigiLocker या mParivahan ऐप में दिखाओ।
कागज़ भूल गए लेकिन दिमाग मत भूलना।
• चालान काटना है तो सिर्फ़ सब–इंस्पेक्टर या उससे ऊपर वाला अधिकारी है कटेगा ये बात हुई पुरानी। क्योंकि नए मोटर वाहन नियम में किसे कागज देखना है यहां चलेगी उनकी मनमानी।
• हेलमेट/सीट बेल्ट नहीं लगाया? जुर्माना लगेगा, पर गिरफ्तारी नहीं होगी।
हाँ, अगर शराब पीकर चला रहे हो तो फिर “पुलिस वाली गाड़ी” में VIP ट्रीटमेंट मिलेगा!
• लेडीज चालक है तो दो ध्यान,
रात 6 बजे के बाद पुरुष पुलिस वाला नहीं रोक सकता वाहन।
मतलब देवी जी,
उस टाइम पर अगर कोई रोक ले तो पूछना – “भाई साहब, आपकी टीम में कोई लेडीज ऑफ़िसर है कि नहीं?”
ध्यान रखो कि,
ड्राइविंग सिर्फ़ क्लच-गीयर-ब्रेक का खेल नहीं है, थोड़ा कानून का गियर भी डालो... वरना “Sorry Sir, गलती हो गई” आपका रोज़ का डायलॉग बन जाएगा।
~ सादर: @NCIBHQ
RGHS के सुचारू संचालन के लिए प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार।
🛡️ लाभार्थियों के हित में विकसित किया जा रहा है फुल प्रूफ सिस्टम।
🏥 आज 350 अस्पतालों ने जारी रखीं सेवाएं।
👨⚕️ 4 दिन में 38 हज़ार से अधिक रोगियों को मिला उपचार।
#RGHS#Rajasthan
आज बोर्ड ने निम्नलिखित एजेंडा का अनुमोदन किया,
1. जेल प्रहरी की मेरिट लिस्ट
2. L1 का pending रिजल्ट
3. मेरिट लिस्ट / रिजल्ट्स में कैंडिडेट्स के रोल नंबर के साथ, नाम, माता-पिता का नाम, category और sub category प्रिंट करना।
प्रयास है कि results आज ही बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड हो जाए।
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस उप निरीक्षक ( S.I.) भर्ती 2021 को रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लगातार इस मामले को लेकर संघर्ष कर रही है और चार माह से अधिक समय तक हमारा धरना इस मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर जारी रहा और आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की घमंडी सरकार को करारा झटका माननीय उच्च न्यायालय ने दिया है |
प्रदेश के लाखों मेहनतकश युवाओं के हितों के संरक्षण की बात हम सड़क से सदन तक करते आए है और भविष्य में भी करते रहेंगे |
पूर्ववती सरकार के समय सत्ता के संरक्षण में पेपर लीक का जो खेल राजस्थान में हुआ,उस खेल को खेलने वाले ऐसे लोग जो पर्दे के पीछे बैठे थे उन पर कार्यवाही करने के स्थान पर वर्तमान भाजपा सरकार ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया और S.I. भर्ती को रद्द नहीं करवाने का तर्क देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया था कि वो भी अब कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर है और राजस्थान के युवाओं के भविष्य को लेकर उन्हें कोई परवाह नहीं है |
मैं इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए RLP के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही संघर्ष समिति को भी बधाई देता हूं कि आखिरकार सत्य और संघर्ष की जीत हुई |
@RLPINDIAorg
जो हर रोज़ कहते थे क्यों बैठे है नेताजी आपके शहीद स्मारक पर क्योंकि भर्ती तो रद्द होने से रही मेरा उन भाईयो से कहना है सच को आँच नहीं होती है 💯✅ संघर्ष एक ना एक दिन जीत ता ही है 💯✅ @hanumanbeniwal#si_भर्ती_2021_रद्द