मात्र चार दिन में ही Cockroach Janta Party के X हैंडल पर 200K से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और इसलिए ये डरपोक लोग ने अकाउंट को देश में बैन करवा दिया है। ये डर अच्छा है।
#CockroachJantaParty
We don’t just survive… we multiply. 🪳
Every stomp, every leak, every broken system — we’re still here, stronger than ever.
Cockroach Janta Party 🎉
#CockroachJantaParty
बिहारियों से नफरत की वजह से दिल्ली में बिहार के पांडव कुमार की जान ले ली गई। साथ ही उसका दोस्त भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
सबसे चिंता और शर्म की बात यह है कि जान लेने वाला दिल्ली पुलिस का जवान है।
मैंने इन युवाओं के परिजनों के रोते-बिलखते वीडियो देखे हैं-बहुत ही दिल चीर देने वाले हैं। दोनों अपने दोस्तों के साथ किसी जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी किसी बात पर पुलिस वाले ने उन्हें बिहारी कहकर गालियां दीं और उन पर गोली चला दी।
बिहारियों के खिलाफ जो घृणा है, यह घटना उसका चरम रूप है।
इस जघन्य घटना पर अधिकतर बिहार के नेता और अन्य लोग बोल रहे हैं, जबकि यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है कि अपने ही देश में एक राज्य के नागरिकों के प्रति इतनी घृणा है। पिछले एक दशक में यह नफरत कम जरूर हुई है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है-अन्यथा पांडव की जान नहीं जाती।
सरकार त्वरित न्याय सुनिश्चित करे। इस मामले में दोषियों को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए। समाज में इस मानसिकता के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई की जरूरत है।
दो लड़कियों को नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा को नग्न दबोचने की ये तस्वीरें हैं! मणिपुर में दो लड़कियों के साथ जो हुआ है उसपर फ़ौरन मु्ख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए। ये आज के हिंदुस्तान में रूह कंपा देने वाली वो दरिंदगी है जिसकी आँच से राज्य और केंद्र सरकार अपना दामन नहीं बचा सकते। नग्न हिंदुस्तान हुआ है।