धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे।
प्रेम, करुणा, धर्म और कर्मयोग के शाश्वत संदेशवाहक भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीकृष्ण!🙏 #krishnjanmstmi
अखिलेश जी, झूठे वादों और फर्जी दावों का खेल खत्म हो चुका है। सपा की हर चाल से उत्तर प्रदेश की जनता परिचित है।
न अब छलावा चलेगा, न फर्जीवाड़ा।
उत्तर प्रदेश भय और भ्रम की राजनीति से आगे बढ़कर सुशासन, भयमुक्त समाज और तेज विकास की राह पर बढ़ रहा है। 📈
कभी कहा जाता था कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगे को थामने वाला कोई न होगा। ❌
आज वादियों का कोना-कोना नई गवाही दे रहा है। शिखर से घाटी तक लहराता तिरंगा, अटूट गर्व और मुख्यधारा में जुड़ते विश्वास की कहानी है।
तिरंगे की छांव में जम्मू-कश्मीर आज विकास और देशभक्ति का नया अध्याय लिख रहा है! 🇮🇳
#HarGharTiranga
सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…
प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।
हर हर महादेव!
ओजश्वी, तेजस्वी,निर्भीक,निडर,सुविख्यात पत्रकार
@chitraaum
जी को जन्मदिवस की अनन्त मंगलकामनाओं सहित हार्दिक बधाईयां।
भगवान आपको जीवन की हर खुशी, सफलता और लंबी उम्र प्रदान करें। आप हमेशा इसी तरह मुस्कुराती रहें 💐
जय श्री राम 🙏
@chitraaum@ABPNews
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
विचार, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम ने संगठन को सशक्त और व्यापक बनाया है
#BJPFoundationDay#BJP4ViksitBharat
महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से हमें साहस और हौसले की अद्भुत प्रेरणा मिलती है। यह देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना भी भरता है।
विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्।
प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥
महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जय सोमनाथ 🛕🚩
सोमनाथ के दरबार में पहुंचकर पीएम श्री @narendramodi ने दर्शन-पूजन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाल जीवन की कामना की।
#SomnathSwabhimanParv
ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है।
ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है।
ॐ ही साधना में साध्य है।
ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है।
ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं।
आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला। उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है।
ॐ तत् सत्!!
भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।
जय सोमनाथ!
वर्ष 2026 में आस्था की हमारी तीर्थस्थली सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बार-बार हुए हमलों के बावजूद हमारा सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है! सोमनाथ दरअसल भारत माता की उन करोड़ों वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा है, जिनके लिए अपनी संस्कृति और सभ्यता सदैव सर्वोपरि रही है।
पढ़िए, इसी विषय से जुड़ा मेरा यह आलेख...
#SomnathSwabhimanParv
https://t.co/lAiH7CVrC0
अटल यात्रा: शून्य से शिखर तक! 🇮🇳
एक साधारण बालक से लेकर आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा तक का अटल जी का सफर अविश्वसनीय और अनुकरणीय है।
गांव की पगडंडियों से संसद की सीढ़ियों तक, अटल जी ने सिखाया कि संकल्प अगर 'अटल' हो, तो इतिहास खुद अपनी राह बनाता है।
चाहे वो संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की गूंज हो या पोखरण का साहस, उनके लिए हमेशा 'राष्ट्र सर्वोपरि' रहा।
उनकी जीवनयात्रा केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि एक नए भारत के उदय की गाथा है।
#AtalSmritiVarsh
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
https://t.co/hUZhqgBzOe