नशेड़ी लौंडे कितने बदमाश होते जा रहे हैं आप इस वीडियो में देख सकते हैं रोड पर लोग जा रहे हैं
साइड पर लड़की खड़ी हुई है फिर भी यह लौंडा सिगरेट पीते पीते लड़की को छेड़ रहा है और वहां पर मौजूद सारे इंसान तमाशा देख रहे हैं
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से एक व्यक्ति के बैग में गांजा रखने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
वीडियो में अधिकारी कथित तौर पर कहते हैं, “इसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो।”** साथ ही, होटल परिसर में नशीला पदार्थ रखकर व्यक्ति को ड्रग्स के मामले में फंसाने की योजना पर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कोतवाली थाना प्रभारी को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#MadhyaPradesh #Seoni #Police #ViralVideo
गरीब आदमी को पहले झूठे मुकदमे में फँसाओ,
फिर उसे अपराधी बताकर डराओ ,
और अगर पैसे मिल जाएँ तो मामला भी “मैनेज” कर लो।
अगर पोल खुल जाए तो प्रेस नोट जारी कर दो कि “संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई है।”
सिवनी का ये वीडियो जिसमें एडिशनल एसपी जैसा उच्च अधिकारी कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से गांजा रखकर मामला बनाने की बात कह रहा हैं केवल एक मामला नहीं, बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल है।
सोचिए, ऐसे कितने मामले होंगे जिनमें निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसा दिया गया होगा। कितनों की जमीन-जायदाद न्याय पाने की उम्मीद में बिक गई होगी और कितनों ने इस अन्याय की कीमत अपने परिवार और अपनों को हमेशा के लिए खोकर चुकाई होगी।
क्या यही न्याय व्यवस्था है, जहां खाकी वर्दी की ताकत के दम पर कोई भी अधिकारी किसी की हंसती-खेलती जिंदगी बर्बाद कर सकता है?
आखिर एक निर्दोष नागरिक को झूठे मुकदमों से बचाने और पुलिस की मनमानी पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी किसकी है? और आखिर कब तक चलेगा यह सब?
दोषियों पर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिए। क्योंकि वर्दी कानून से ऊपर न कभी थी और न कभी हो सकती हैं।
@DGP_MP@MPPoliceDeptt
🚨 POLICE HARASSING ADULTS
Seoni ASP is harassing two consenting adults at a hotel and threatening the male by saying ⬇️
GANJA RAKHO ISKO BAG ME #MadhyaPradesh#mppolice#seoni
पुलिस वर्दी के पीछे का खौफनाक चेहरा होटल मैं गंजा रख कर केश बनाने बात कर रहे हैं
विडियो में कथिक बातचीत ने पुलिस कार्यवाही की खोली पोल
होटल मैं अपनी सहमति से बिता रहे समय बालिक कपल्स की निजता में हस्तक्षेप करने अधिकारी पुलिस को किस अधिनियम ने दिया हैं
👏👏
सिवनी पुलिस पर गंभीर सवाल वर्दी की आड़ में बेगुनाहों को फंसाने की साजिश? वीडियो ने मचाया हड़कंप
मध्य प्रदेश के सिवनी से सामने आए एक कथित वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से गांजा रखकर मामला बनाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं वीडियो में एसडीओपी चंचलेश कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद बताए जा रहे हैं
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहमति से होटल में निजी समय बिता रहे बालिग कपल्स की निजता में हस्तक्षेप करने का अधिकार पुलिस को किस कानून ने दिया है? संविधान का अनुच्छेद 21 प्रत्येक व्यक्ति को जीवन व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजता का अधिकार देता है
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी जी से सीधे सवाल
1. क्या वीडियो में सुनाई दे रही कथित बातचीत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी?
2. क्या किसी व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने के लिए मादक पदार्थ रखने की बात कहना गंभीर कदाचार नहीं है?
3. बालिग कपल्स की निजता में कथित हस्तक्षेप पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
4. क्या संबंधित अधिकारियों को जांच पूरी होने तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से अलग किया जाएगा?
सिवनी पुलिस से जुड़े हवाला कांड और कथित ₹30,000 रिश्वत प्रकरण के बाद अब यह वीडियो भी गंभीर जवाबदेही की मांग करता है।
सवाल किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि पूरे पुलिस प्रशासन से है कानून के रखवालों से ही अगर कानून के दुरुपयोग के आरोप सामने आएं तो आम नागरिक न्याय और सुरक्षा की उम्मीद किससे करेगा?
हमारी मांग है कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच हो पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो
@DrMohanYadav51@BJP4MP@MPPoliceDeptt
बेखौफ गुंडों ने निहत्थे युवको को गिरा गिराकर पीटा
UP- हापुड़ में मामूली कहासूनी को लेकर आधा दर्जन गुंडों ने 2 युवकों को गिरा गिराकर पीटा.
इतना ही नहीं लोहे की रोड और डंडों से वार भी किए. बेचारे युवक खूद को छोड़ देने की मिन्नत करते रहे लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा. बेखौफ गुंडई का वीडियो वायरल है.
•पुलिस के पास न्याय लेने जाओ तो घूंस दो,
•तहसील काम करवाने जाओ तो घूंस दो
•मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है तो घूंस दो
•जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो घूंस दो
•ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो घूंस दो
•पासपोर्ट वेरीफिकेशन करवाना है तो पुलिस को घूंस दो
•DM ऑफिस में कोई काम करवाना है तो बाबू को घूंस दो
•अपनी ही जमीन माफिया और अपराधियों के चंगुल से छुड़वानी है तो घूंस दो
•सरकारी अस्पताल में बिस्तर चाहिए तो घूंस दो या सेटिंग करो
•बिजली कनेक्शन का मसला है तो घूंस दो
•बिजनेस चालू करना है तो लाइसेंसज के लिए घूंस दो
•न्याय चाहिए तो पैसा खर्चा करो
क्या इस देश में कोई भी ऐसा डिपार्टमेंट है जहां बिना घूंस के काम चलता हो?
यूपी के हापुड़ में थार सवार युवकों की लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है. युवक बीच सड़क पर गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करते रहे, जबकि पीछे से सायरन बजाती सरकारी और निजी एंबुलेंस रास्ता मांगती रहीं. घटना को लेकर लोगों में नाराज़गी है.
#UttarPradesh#ViralVideo#ABPNews
ये सब क्या हो रहा हैं 😡😡
कुछ समझ नहीं आ रहा हैं नौकरी मिलते ही ग़रीब व्यक्ति क्यों दुश्मन लगने लगता हैं इनकी मानसिकता किस तरहा की हैं इस #वीडियो से #अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं
बाराबंकी में CM योगी के निर्देशों की खुले आम मखौल उड़ाता वीडियो वायरल है, RS घाट के तहसीलदार द्वारा फरियादी की समस्या सुनने की जगह मोबाइल छीनने और फरियादी से अभद्रता का आरोप, वायरल वीडियो की पुष्टि की आवश्यकता है
बाराबंकी में गरीब अपनी ज़मीन बचाने फरियाद लेकर पहुँचा था… साहब ने न्याय देने के बजाय उसे ही दौड़ा लिया ..😡
वाह रे राजस्व विभाग .. गरीब की सुनवाई भी अब मार खाने के डर में होगी ??
जवाबदेही तय होनी चाहिए 😡
दिल्ली में एक इंस्पेक्टर पकड़ा गया, उसके पास सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है।
पंजाब में DIG पकड़ा गया, उसके पास ढाई सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है।
उत्तर प्रदेश में CO पकड़ा गया है, उसके पास भी सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है।
एक ARTO पकड़ा गया है, उसके पास भी सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है।
और मध्य प्रदेश में तक सिपाही पकड़ा गया है, उसके पास ढाई सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है।
पूरे देश में लूट चल रही है, खुली लूट चल रही है, चाहे वो पुलिस डिपार्टमेंट हो, चाहे वो नगर निगम हो, चाहे वो PWD डिपार्टमेंट हो, चाहे हेल्थ डिपार्टमेंट हो, एजुकेशन डिपार्टमेंट हो, खुली लूट।
ओडिशा में तो एक एजुकेशन ऑफिसर के पास सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है, ये चल रहा है पूरे देश में।
एक भी थाना भ्रष्टाचार मुक्त नहीं, एक भी कचहरी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं, एक भी तहसील भ्रष्टाचार मुक्त नहीं, एक भी जिला भ्रष्टाचार मुक्त नहीं।
इसके बावजूद घूसखोरी कमीशनखोरी खत्म करने की बात ही नहीं हो रही। बस मुफ्त में ये ले लो, मुफ्त में वो ले लो, मुफ्त में राशन दे दूँगा, मुफ्त में स्कूटी दे दूँगा, मुफ्त में फलाना दे दूँगा, मुफ्त में ठिकाना दे दूँगा।
बस मुफ्तखोरी बढ़ाओ, इलेक्शन जीतो, फिर पाँच साल मौज करो, फिर मुफ्तखोरी बढ़ाओ, फिर इलेक्शन जीतो।
इस देश में कभी इस बात पे संसद में चर्चा ही नहीं हुई है कि जितनी घूसखोरी कमीशनखोरी भारत में है, इतना दुबई, कुवैत, बहरीन, अबूधाबी में क्यों नहीं है? भारत के संसद विधानसभा में कभी चर्चा ही नहीं होती कि जितना काला धन वाला भ्रष्टाचार भारत में है, इतना चीन, जापान, सिंगापुर में क्यों नहीं है? अमेरिका में क्यों नहीं है? रूस में क्यों नहीं है? इजराइल में क्यों नहीं है? ब्राज़ील में क्यों नहीं है?