UP: हिन्दूवादी वकील के मदरसा "सरकारी ज़मीन पर गैर-कानूनी तरीके" से बने होने के आरोप में बुलडोज़ किया गया!
अंबेडकर नगर में 5 जुलाई को प्रशासन ने एक हिन्दूवादी वकील की शिकायत पर एक मदरसा बुलडोज़ किया! शिकायत में कहा गया था कि मदरसा सरकारी ज़मीन पर गैर-कानूनी तरीके से बनाया गया था!
“पिछली सरकार में सिर्फ़ कब्रिस्तानों को फंड दिया जाता था, जबकि अब वही फंड मंदिरों की सुंदरता बढ़ाने में इस्तेमाल हो रहा है!”
उत्तर प्रदेश के भैसहिया, सिद्धार्थनगर में 8 जुलाई हिंदूवादी पार्टी के एक पूर्व MLA ने दावा किया कि भले ही हिंदू मुसलमानों के साथ बिज़नेस करते हों, लेकिन उनके इलाकों में बसने वाले मुसलमानों की नज़र हमेशा हिंदू औरतों पर रहती है!
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह पिछला चुनाव पड़ोसी इलाकों के मुसलमानों की साज़िश की वजह से हारे थे, जो उन्हें "काफ़िर" मानते थे!
छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य!
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र और अन्य श्लोकों के पाठ के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में दिन में 3 बार प्रार्थना और मंत्र-पाठ अनिवार्य किए जाने का आदेश जारी किया था। सुबह स्कूल लगने पर सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र समेत 6 प्रार्थनाएं होंगी। दोपहर खाने के समय भोजन मंत्र और स्कूल की छुट्टी के समय गायत्री मंत्र होगा।
अदालत ने कहा कि सरकार के इस आदेश से छात्रों के मौलिक अधिकारों या धार्मिक स्वतंत्रता का कोई उल्लंघन नहीं होता है। हाईकोर्ट के मुताबिक, इस सर्कुलर में किसी भी छात्र को अपनी आस्था के खिलाफ जाकर जबरन प्रार्थना में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया गया है।
इसके साथ ही, अदालत ने स्पष्ट किया कि संविधान का अनुच्छेद 28(1) स्कूलों में धार्मिक रीति-रिवाज सिखाने पर रोक लगाता है, लेकिन देश की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों से जुड़ी शिक्षा देने पर कोई पाबंदी नहीं लगाता। यह याचिका कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दायर की गई थी, जिनका तर्क था कि यह आदेश राज्य की धार्मिक तटस्थता के खिलाफ है। वहीं सरकार का कहना था कि ये मंत्र किसी धर्म विशेष के नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता के प्रतीक हैं।
“वीडियो सुबूत के लिए बना रहे हैं! बजरंग बली की जय!”
बिहार के नवादा में 2 जुलाई को एक हिंदूवादी भीड़ ने एक पार्क में एक जोड़े को ज़बरदस्ती मंत्र उच्चारण के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने के लिए मजबूर किया!
उन्होंने महिला का हिजाब हटा दिया और पुरुष को "बजरंग बली की जय" के नारों के बीच उसके माथे पर सिंदूर लगाने के लिए मजबूर किया!
"मुख्यमंत्री जी, यहां हिन्दुओं का धर्मान्तरण किया जाता है!"
मुजफ्फरनगर, UP के हिंदूवादी महाराज ने कुछ दिन पहले, जिले के फुलत गांव में मदरसा दारूल उलूम रहमिया पर हिन्दू धर्मान्तरण का आरोप लगाया था. 5 जुलाई को पुलिस ने मदरसे के खिलाफ़ हिंदुओं का धर्म बदलने की साज़िश के आरोपों की जांच शुरू की.
यह मदरसा मौलाना हिबर्जुरहमान अंसारी और उनका बेटा मौलाना जुबैर अंसारी संचालित करते है. हिंदूवादी महाराज ने कुछ हिन्दुओं के नाम भी बताये है जिनका यहां कथित धर्मान्तरण किया गया. उनका दावा था कि यहां लव-जेहाद की शिकार लड़कियों का धर्मान्तरण के बाद निकाह भी कराया जाता है.
“पुलिस ने अगर (मुस्लिम) आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो हम आंदोलन करेंगे और कानून-व्यवस्था का संकट पैदा कर देंगे!”
महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, ठाणे में 25 जून को कथित तौर पर "सकल हिंदू समाज" से जुड़े "गौरक्षकों" ने फ्रोज़न मांस ले जा रहे एक पिकअप ट्रक को, में गोमांस (बीफ़) होने के शक़ में, लगभग 120 km तक पीछा किया, फिर उसे रोककर मुस्लिम ड्राइवरों को प्रताड़ित किया!
"गौरक्षकों" ने बाद में बुलडोज़र से गाड़ी को नष्ट कर दिया और मांग की कि मुस्लिम आरोपियों का या तो "एनकाउंटर" किया जाए या उन पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ़ ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत मुकदमा चलाया जाए!
“जो तुम्हारी गाय को मारे, उसे तुम गोली मार देना!”
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 1 जुलाई को 'गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' के दौरान, एक शंकराचार्य ने हिंदुओं से कहा कि वे उन लोगों को गोली मार दें जो कथित तौर पर गायों को मारते हैं! उन्होंने हिंदुओं से उन राजनीतिक पार्टियों को भी नकारने की अपील की जो गौमांस खाने वालों से वोट मांगती हैं!
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह "सबका साथ, सबका विकास" के नाम पर "गौमांस खाने वालों" का समर्थन मांगती है, तो उसे हिंदू वोटरों के समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए!
⚠️TW: Disturbing & Abusive Language⚠️
“तुमने (मुस्लिम परिवार) अपने घर को "गैर-कानूनी" तरीके से मस्जिद में कैसे बदल दिया?”
उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून में 3 जुलाई को जुमने की नमाज़ के बाद हिंदूवादी दल के सदस्यों ने एक मुस्लिम परिवार को गुमानीवाला इलाके में अपने निजी घर को "गैर-कानूनी" तरीके से मस्जिद में बदलने के आरोप में प्रताड़ित किया!
उन्होंने इलाके के "बाहर" के मुसलमानों के नमाज़ में शामिल होने पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि नमाज़ पढ़ाने के लिए "बाहर" से एक इमाम को बुलाया गया था! उन्होंने मुस्लिम परिवार को धमकी भी दी और घर के CCTV कैमरे को नुकसान पहुंचाया!
“हिंदूवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद हिंदुओं ने "उन सभी का सफाया कर दिया" और अब महिलाएं सुरक्षित रूप से घूम-फिर सकती हैं!”
उत्तर प्रदेश के लोनी, गाज़ियाबाद में 3 जुलाई को "विकास" कार्यों के उद्घाटन के दौरान, एक हिंदूवादी विधायक ने मुसलमानों पर हिंसा और शोषण का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा!
पश्चिम बंगाल में हिंदूवादी पार्टी की चुनावी जीत का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों ने 40,000 से ज़्यादा हिंदुओं की हत्या की और हिंदू महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर उन्हें "बाज़ार में बकरियों की तरह" मार डाला!
देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य! मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना!
इससे पहले वक्फ अधिनियम-1995 के तहत राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य केवल मुस्लिम समुदाय से ही होते थे। कुछ सदस्यों को राज्य सरकार नामित करती थी, लेकिन उनके लिए भी मुस्लिम होना जरूरी था। 2025 में वक्फ कानून में संशोधन के बाद पहली बार यह व्यवस्था की गई कि प्रत्येक राज्य वक्फ बोर्ड में कम-से-कम 2 गैर-मुस्लिम सदस्य होंगे।
MP का पुलिस मुख्यालय और कंट्रोल रूम समेत भोपाल की 47 सरकारी प्रॉपर्टी पर वक्फ बोर्ड दावा जताता है। इनके मामले कोर्ट में चल रहे हैं। साथ ही वक्फ बोर्ड को इन संपत्तियों से जितनी आय होना चाहिए, वो भी नहीं हो रही है। MP में वक्फ की 90% प्रॉपर्टी विवादों में है।
6 सालों से तारीख पे तारीख...
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा 2020 के मामले में आरोपी अतहर खान की ज़मानत याचिका खारिज कर दी!
जस्टिस प्रतिभा सिंह और जस्टिस मधु जैन की बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें अतहर खान को ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया था!
“में हिंदू समाज का सामाजिक कार्यकर्ता शपथ लेता हूँ की आज और अभी से में किसी भी प्रकार के व्यवहार मुस्लिम समाज से नहीं करूंगा!”
महाराष्ट्र के पलावा, ठाणे में 21 जून को अखिल आर्यावर्त संघ और एक हिंदूवादी दल द्वारा आयोजित "हिंदू जनजागृति महासभा" में, हिंदूवादी दल के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को हिंदू राष्ट्र की स्थापना की दिशा में काम करने, मुसलमानों का सामाजिक और आर्थिक रूप से बहिष्कार करने और हिंदू राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने की शपथ दिलाई!
“हिंदुओं को "बांग्लादेशियों" को गोदाम किराए पर नहीं देना चाहिए! "जिहादियों" को गाँव से बाहर निकालना चाहिए!”
उत्तर प्रदेश के लोनी, गाज़ियाबाद में 3 जुलाई को सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के उद्घाटन के दौरान, हिंदूवादी विधायक ने मुसलमानों को अपमानजनक तरीके से "सूअर" और "बीमारी" कहा और एक गाँव की तारीफ़ की कि वहाँ किसी "जिहादी" को बसने नहीं दिया गया!
उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को उन्होंने "बीमारी" कहा, उनके बसने से एक और गाँव प्रभावित हुआ है और आरोप लगाया कि वे अक्सर गड़बड़ी फैलाते हैं क्योंकि "गलत काम" करना उनकी आदत है! साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब वहाँ अस्पताल बन गए हैं जहाँ कभी "सूअर" घूमते थे!
UP: गाजियाबाद में गोरक्षकों ने शास्त्रीनगर में बोरे में मांस भरकर ले जा रहे मुस्लिम युवक को पकड़ जमकर पीटा! डंडो और सरिये से वार किया गया! गौरक्षकों को शक था कि सलीम गौमांस लेकर जा रहा था!
पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेजा। सलीम पिटाई के बाद हिरासत में लिया गया है।
@lokeshRlive
⚠️ Trigger Warning: Disturbing & Sensitive Media ⚠️
UP: मुस्लिम व्यक्ति को पीटा, माफ़ी मांगने के लिए एक बछड़े के सामने झुकने, "जय श्री राम" का नारा लगाने और गोमूत्र पीने के लिए मजबूर किया!
बाराबंकी में 4 जुलाई को एक हिंदूवादी सेवा समिति के अगड़ी जाती के राज्य अध्यक्ष और "गौ-रक्षा" दल के सदस्यों ने एक मुस्लिम व्यक्ति पर गायों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे सबके सामने ज़लील किया!
⚠️ Trigger Warning: Disturbing & Sensitive Media ⚠️
“मुस्लिम इलाकों में "हरे झंडे" लगाए जाते हैं और "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" और "सर तन से जुदा" जैसे नारे लगाए जाते हैं!”
महाराष्ट्र के विशालगढ़, कोल्हापुर में 27 जून को सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित "राज्याभिषेक समारोह" में, महाराष्ट्र के मंत्री और हिंदूवादी विधायक ने "सर्व धर्म समभाव," "भाईचारा" और "गंगा-जमुनी तहज़ीब" जैसे विचारों को खारिज कर दिया और कहा कि भारत में हिंदुओं को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए!
उन्होंने मुसलमानों पर संविधान का सम्मान न करने का आरोप लगाया, विशालगढ़ को मुस्लिम कब्ज़े से "आज़ाद" कराने की मांग की, "वोट जिहाद" की साज़िश की बात फैलाई और झूठा दावा किया कि जिन इलाकों में मुसलमान वोट देते हैं, वहां हरे झंडे लगाए जाते हैं और "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" और "सर तन से जुदा" जैसे नारे लगाए जाते हैं!
UP: हिंदूवादी दल ने एक मुसलमान की मीट स्टॉल ज़बरदस्ती बंद करवा कर उसको गिरफ़्तार करवाया!
विजय नगर, गाज़ियाबाद में 30 जून को पुलिस ने एक मुस्लिम फ़ूड वेंडर को मंगलवार को अपना मीट फ़ूड स्टॉल खुला रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया! हिंदूवादी दल के सदस्यों ने इस स्टॉल पर जाकर उसे ज़बरदस्ती बंद करवा दिया था और मुस्लिम वेंडर की गिरफ़्तारी की मांग की थी!
“जो लोग "कमज़ोर" थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया, जबकि जो "मज़बूत" थे, उन्होंने धर्म बदलने के बजाय "राक्षसों" का सामना किया!”
उत्तर प्रदेश के इलायचीपुर, गाज़ियाबाद में 28 जून को विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान, एक हिंदूवादी विधायक ने दावा किया कि "99%" मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे!
“हमारी पार्टी के सदस्य "राष्ट्रवादी" और "हिंदू राष्ट्रवादी" दोनों हैं! वे देश के ख़िलाफ़ साज़िश रचने वालों की पहचान करेंगे! वे सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी "विधर्मी" या "कुकर्मी" हिंदुओं को निशाना न बनाए!”
उत्तर प्रदेश के डूमरियागंज, सिद्धार्थनगर में 1 जुलाई को एक कार्यक्रम में, एक हिंदूवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने "लव जिहाद" की मुस्लिम-विरोधी साज़िश वाले षडयंत्र को बढ़ावा दिया और दावा किया कि यह तेज़ी से बढ़ रहा है!
मुसलमानों से जुड़े कथित अपराधों का ज़िक्र करते हुए - जिसमें एक "मुल्ला" द्वारा हिंदू महिला के अपहरण का कथित मामले का उदाहरण दिया - उन्होंने हिंदूवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई "विधर्मी" या "कुकर्मी" हिंदुओं को निशाना न बनाए!
साथ ही उन्होंने विपक्ष पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया!
“तलवारें बांटने के लिए मुझे "राष्ट्र-विरोधी" कहा गया और मुझ पर FIR दर्ज की गईं!”
दिल्ली के सभापुर में 21 जून को हिंदू रक्षा दल की एक बैठक में एक हिन्दूवादी वक्ता ने हिंदूवादी सरकार की आलोचना की कि उसने गाय को "राष्ट्र माता" घोषित नहीं किया और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं किया!
उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के "दर्जन भर बच्चे" होते हैं जबकि हिंदू "हम दो, हमारे दो" के नियम का पालन करते हैं!