ये आदेश पढ़िए और समझिए .. आखिर क्यों नेता विपक्ष @RahulGandhi जी देश की शिक्षा व्यवस्था में दीमक की तरह लगे RSS को लेकर चेता रहे हैं।
जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास समेत परिसर में कई जगह RSS के पोस्टर लगाए जाते हैं, संघ के एजेंडों का संदेश दिया जाता है, लेकिन सफाई के दौरान जब देश के जागरूक युवा इन पोस्टरों को हटा देते हैं तो उन दंड दिया जाता है।
इससे शर्मनाक क्या होगा कि कॉलेज की कुर्सी पर बैठे RSS के एजेंडा धारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर इन बच्चों को अपने ही कॉलेज से निकालकर दूसरे कॉलेजों में भेज दिया।
सवाल ये कि विश्वविद्यालय में RSS के पोस्टर क्यों लगाए गए? शिक्षा को विचारधारा का मंच कैसे बनाया जा रहा है? इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये तानाशाही निर्णय सीधे तौर पर RSS और उसके राजनीतिक आकाओं के दबाव में उठाया गया है, जो संस्थाओं की स्वायत्तता को कुचलकर जबरन ज़हर घोलना चाहते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन को इस दमनकारी आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए, अन्यथा ये साबित हो जाएगा कि प्रशासन छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय RSS-BJP के इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रहा है, जिसे कॉलेज छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
@LokBhavanJaipur
@GovindDotasra अभी तो और बाकी है ये सारे प्रदेश को बर्बाद करेंगे।
आपके समय में तो इंग्लिश मीडियम चालू हो गई थी उनको भी बंद कर दिया है।
गोविन्द सिंह डोटासरा जिंदाबाद।
@GovindDotasra
न स्कूल, न शिक्षक, न पढ़ाई
"शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद" से वाह-वाही
भाजपा ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है.. तस्वीरें भले ही बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर जिलों की हों, लेकिन पूरे राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की यही दुर्दशा है।
आज श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने जिला सहप्रभारी के नाते भाग लिया।
@GovindDotasra@RahulGandhi@s_kanth@INCIndia
भाजपा सरकार के पास इवेंटबाजी और प्रचार के लिए पर्याप्त फंड और फुर्सत है, लेकिन रोजगार और शिक्षा की रीढ़ माने जाने वाले संस्थानों में नियुक्तियां करने के लिए न समय है, न सोच है, और न ही नीयत है।
जिन संस्थाओं पर राजस्थान के लाखों युवाओं का भविष्य और शिक्षा टिकी है, उनकी बदहाली ये है कि सरकार के पास उन्हें स्थायी नेतृत्व देने तक की फुर्सत नहीं है।
युवाओं को नौकरियां देने वाली संस्था RPSC कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे चल रही है। उच्च शिक्षा आयुक्त का पद, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हो या माध्यमिक शिक्षा निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे हैं।
बेहतर शिक्षा और रोजगार का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार की हकीकत बिल्कुल उलट है।
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा" इस अमर उद्घोष के माध्यम से देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश की आज़ादी की लड़ाई को नई चेतना देने वाले में आपका साहस, विचार और संघर्ष अविस्मरणीय है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
लक्ष्मणगढ़ के गाड़ोदा में 5 करोड़ 36 लाख की लागत से नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
ये CHC क्षेत्रवासियों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसेवा की भावना के साथ लक्ष्मणगढ़ में विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से संवाद कर उनके मुद्दों और समस्याओं को भी सुना।
आज बीकानेर जिला सहप्रभारी मुस्ताक खान ने प्रभारी के रूप में बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष ,वरिष्ठ कांग्रेसजनों के हत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
@GovindSingh@RahulGandhi
@SasikanthSenthil
जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोधी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर क्रांतिकारी सरदार उद्यम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
देश की स्वतंत्रता के लिए दिया गया उनका अद्वितीय बलिदान प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्त्रोत है, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, स्व. श्री मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन।
आधुनिक राजस्थान की नींव रखने में सुखाड़िया जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जनकल्याण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय थी। प्रदेश के विकास एवं उन्नति में आपका अमूल्य योगदान राजस्थान के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण विरोध जता रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय हठधर्मिता का रवैया अपनाए हुए है।
NSUI के 3 विद्यार्थी 2 दिन से पानी की टंकी पर चढ़े हुए लेकिन सरकार ने उनसे अब तक संवाद नहीं किया। इसके विपरित आज उनके समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर डॉ. रामसिंह सामोता, महेश चौधरी, रितू बराला सहित कई NSUI कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में ले लिया। ये लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास है, जिसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।
मेरी सरकार से मांग है कि लोकतंत्र की भावना और छात्रहितों को ध्यान रखते हुए संवाद का रास्ता अपनाए और सकारात्मक निर्णय लें।
@nsui@NSUIRajasthan
पूरे देश में चलाए गए छात्र आंदोलन की सफलता के तहत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफ़े के बाद पीसीसी सचिव मुस्ताक खान आज बीकानेर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला गया।
@GovindDotasra@RahulGandhi@s_kanth
जिस ओर भारत का भविष्य युवा करवट लेता है, उस ओर जीत इतिहास लिखती है।
ये भारत के #छात्रों_की_गूंज, उनके संघर्ष, न्याय और सत्य की जीत है! जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से ज्यादा संघर्ष, लाठियां खाने, बर्बरता सहने और सड़कों पर डटे रहने वाले भारत के भविष्य युवाओं की हुंकार के आगे आखिरकार देश की बहरी मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि जनशक्ति के आगे तानाशाही नहीं टिक सकती। युवाओं के न्याय की इस लड़ाई में नेता विपक्ष @RahulGandhi जी ने #छात्रों_की_गूंज को सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बनकर जो डटकर संघर्ष किया, आज उस न्याय की भी जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी एवं नेता विपक्ष राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार युवा विरोधी सरकार को घेरने और सत्य के साथ खड़े करने का ही परिणाम है कि आज ये जवाबदेही तय हो पाई है।
ये जीत उन होनहार बच्चों की कीमत पर आई है, जिन्हें इस भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था ने आत्महत्या करने पर मजबूर किया। पेपर लीक और टूटते सपनों के कारण जान गंवाने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
छात्रों पर बर्बरता कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही NTA जैसी संस्थाओं में आमूल-चूल सुधार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं युवाओं पर दर्ज झूठी FIR वापस होनी चाहिए।
लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है। देश की शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जिस प्रकार पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ देश का सबसे कड़ा कानून बनाकर एक नजीर पेश की थी, ठीक उसी तर्ज पर पूरे देश में एक सख्त राष्ट्रीय कानून बनना बेहद जरूरी है।
युवाओं की एकता जिंदाबाद, न्याय की जीत जिंदाबाद।