मुजफ्फरनगर: एनएच-58 पर जलभराव से लगा लंबा जाम, कांवड़ियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
रिपोर्ट संजय कुमार 8630892689
मुजफ्फरनगर। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (एनएच-58) पर नरा-जड़ौदा कट के पास जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। सड़क पर पानी भर जाने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे कांवड़ियों, स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर जलभराव की समस्या नई नहीं है। बारिश के दौरान यहां अक्सर पानी भर जाता है, जिसके कारण कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।
हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर लौट रहे भोला जतिन ने बताया कि हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक कहीं भी इस तरह की जलभराव की स्थिति नहीं मिली, लेकिन जैसे ही वह दिल्ली की ओर बढ़े, नरा-जड़ौदा कट पर भारी जलभराव और लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम मिला, जिससे कांवड़ यात्रा भी प्रभावित हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। उनका कहना है कि सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में यही हाल हो जाता है।
वहीं, एनएचएआई के संबंधित अधिकारी सकेत मिश्रा ने पूर्व में कहा था कि दो दिन पहले हुई बारिश का पानी निकाल दिया गया था। हालांकि, जब जनमत न्यूज की टीम मौके पर पहुंची तो सड़क पर दोबारा भारी जलभराव और लंबा जाम देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि अब जिम्मेदार अधिकारी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि एनएचएआई तत्काल प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जाम, दुर्घटनाओं और आमजन की परेशानियों से बचा जा सके।
@MuzaffarnagarDm@NHAI_Official@NHAIINDIA@OfficeOfNG@CMOfficeUP@muzafarnagarpol@ArtomuUp@uptransportdept@MuzaffarnagarDm@InfoDeptUP@MIB_India@UPGovt

@NHAI_Official@muzafarnagarpol@ArtomuUp@MuzaffarnagarDm@MIB_India@uptransportdept@UPGovt@NHAIINDIA
सहारनपुर: देवबंद क्षेत्र के भनेड़ा रोड स्थित मकबरा चौक पर रोहित कुमार के नाम से अनुज्ञापित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कथित ओवररेटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
@Uppolice@upexcisesre@UPCane@upexcise

सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव का एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
@Uppolice@digsaharanpur@DmSaharanpur@saharanpurpol
अयोध्या
➡️राम मंदिर दान चोरी मामले से जुड़ी खबर
➡️अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने की मांग
➡️मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की
➡️सभी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग
#Ayodhya@ShriRamTeerth
लखनऊ
➡5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी
➡पड़ोस के किशोर पर हैवानियत का आरोप
➡आरोपी बाल अपचारी पुलिस पर्यवेक्षण में
➡बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
➡आरोपी की किशोर न्याय बोर्ड में होगी पेशी
➡दुबग्गा थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दरिंदगी
@Uppolice
लखनऊ
➡राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर
➡SIT ने सांसद संजय सिंह को समय दिया
➡आज 11 बजे विजय विश्वास पंत ने बुलाया
➡राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के सबूत सौंपेंगे
➡20 जून से संजय सिंह समय मांग रहे थे
@ayodhya_police@igrangeayodhya@dmayodhya@adgzonelucknow
🚨 BREAKING NEWS 🚨
आज इमरजेंसी की 51वीं बरसी
➡️ BJP मना रही "संविधान हत्या दिवस"
➡️ लखनऊ के लोकभवन में सुबह 10 बजे विशेष कार्यक्रम
➡️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में होंगे शामिल
➡️ आपातकाल पर CM योगी का बड़ा संदेश
➡️ "भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय" - CM योगी
➡️ लोकतंत्र सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित
➡️ संतकबीरनगर दौरे पर भी रहेंगे CM योगी
➡️ 475 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
➡️ 139 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
➡️ शाम 4 बजे संतकबीरनगर में जनसभा को करेंगे संबोधित
➡️ जिले के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
⚡ इमरजेंसी की बरसी और विकास की सौगात, आज यूपी की राजनीति में बड़ा दिन ⚡
जनमत NEWS | हम आपके साथ
@CMOfficeUP
बड़गांव में जहरीली शराब बनाने का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर के देवबंद तहसील क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जहरीली कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, लहन और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला यूरिया बरामद किया गया।
सहारनपुर। जनपद के देवबंद तहसील क्षेत्र स्थित बड़गांव थाना इलाके के गांव सावंतखेड़ी में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची और कथित रूप से जहरीली शराब तैयार की जा रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार कच्ची शराब, शराब बनाने के लिए तैयार लहन तथा यूरिया बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान शराब तैयार करने में लगे पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से यह धंधा लगातार बढ़ता गया। मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध शराब का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
@upexcise@Uppolice
मेरठ/मुजफ्फरनगर: शराब ठेका वीडियो प्रकरण में जांच पर उठे सवाल
मेरठ के दो युवकों द्वारा शराब ठेके का वीडियो बनाए जाने के बाद आबकारी विभाग ने मामले का संज्ञान लिया था। आरोप है कि तीन दिन बाद दोनों युवक दोबारा मुजफ्फरनगर पहुंचे और वीडियो डिलीट करने के बदले ₹20 हजार की मांग की। वायरल वीडियो में तीन दिन का समय देने और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने जैसी बातें भी सुनाई दे रही हैं। युवक स्वयं को एंटी करप्शन टीम से जुड़ा बता रहे थे।
हालांकि, सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केवल एक पक्ष का 151 में चालान किया। अब सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस ने दोनों युवकों से तीन दिन का समय देने के पीछे की वजह और कथित धन मांगने के आरोपों को लेकर पूछताछ क्यों नहीं की। मामले में निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग उठ रही है।
जो मामला अब चर्चा में बना हुआ है कुछ सोशल मीडिया पर भी खबरें चलाई गई है
वायरल खबर के लिंक
1 https://t.co/RjlUA9IpvT
वायरल खबर लिंक नंबर 2
https://t.co/eNAUxzdMAY
वायरल वीडियो जिसमें तीन दिन का समय देने एवं एंटी करप्शन टीम से बताने वाले युवक बताए जा रहे है मेरठ थाना मवाना क्षेत्र के
@Rajeevkrishna69@dgpup@IPSAmrit_Jain@Uppolice@ACOUPPolice@meerutpolice@adgzonemeerut