Nefowa is social organization fighting for the rights of Home Buyers against builder atrocity & working towards uplifting of the Social welfare of the society.
, @narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@mlkhattar@MoHUA_India#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा
🚇 ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी आने वाली है
@MoHUA_India@PMOIndia@mlkhattar@myogiadityanath
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब मेट्रो के आने में कोई अड़चन नहीं है। यह हम सभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के वर्षों के संघर्ष, एकजुटता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
NEFOWA Foundation ने इस मांग को मजबूती से उठाने, लोगों को एकजुट करने और लगातार आवाज़ बुलंद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की जीत नहीं, बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता के संघर्ष की जीत है। ✊
हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आप सभी को अग्रिम बधाई देते हैं। बहुत जल्द वह दिन आने वाला है जब हमारा सपना हकीकत में बदलेगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।
संघर्ष जारी रहा, आवाज़ बुलंद रही और अब जीत की दस्तक सुनाई दे रही है। 🚇❤️
@dr_maheshsharma
NEFOWA Foundation
जनता की आवाज़, जनता के साथ

, @CP_Noida@dmgbnagar@KnowledgeSho@DCPGreaterNoida@DCP_Noida@ChiefSecyUP@CMOfficeUP
समृद्धि लक्सुरिया एवेन्यू, सेक्टर-150, नोएडा के निवासी, थाना नॉलेज पार्क/गौतम बुद्ध नगर पुलिस से आग्रह करते हैं कि सोसायटी में एक किरायेदार द्वारा किए जा रहे गंभीर नियम उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच की जाए।
🔹 Pet Policy उल्लंघन – कुत्तों को बिना पट्टे घुमाना और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना।
🔹 सुरक्षा खतरा – आक्रामक व्यवहार से बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में भय का माहौल।
🔹 व्यावसायिक गतिविधि – परिसर में कथित डॉग-पार्लर चलाना।
🔹 धमकी और अभद्रता – आपत्ति जताने वाले निवासियों को डराना और मानसिक रूप से परेशान करना।
04 अक्टूबर 2026 को अनेक निवासियों ने सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
👉 हमारी मांग:शिकायत की निष्पक्ष जांच हो।Pet Policy और सोसायटी नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई हो।सोसायटी में शांति, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
✍️ यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून और नियमों के पालन तथा सभी निवासियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की सामूहिक मांग है।
भूटानी ग्रुप एवं लाजिक्स समूह के गठजोड़ की भूमिका अब गंभीर जांच का विषय है।
भूटानी ग्रुप द्वारा Assured Return, Virtual Space, एवं कई सारे पोंजी स्कीम जैसे निवेश मॉडल के नाम पर ग्राहकों एवं घर खरीददारों को धोखा देने के बाद Logix की जमीन/प्रोजेक्ट्स पर नियंत्रण से वर्षों से परेशान लोगों के सामने कई गंभीर सवाल खड़े हैं।
ED की जांच में WTC/Bhutani से जुड़े मामले में ₹3,500 करोड़ से ज्यादा की fund collection और कथित “well-orchestrated Ponzi scheme” के संकेत दर्ज किए गए हैं।
फिर सवाल यह है कि Logix के हजारों Home buyers को दर-दर भटकाकर उनकी परियोजनाओं/जमीन पर Bhutani का नियंत्रण कैसे और किसके संरक्षण में हुआ?
इन सभी मामले में नोएडा ऑथोरिटी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आखिर किस प्रक्रिया के तहत ऐसे अधिकार बदले गए? क्या Authority ने होम बायर्स के हितों की रक्षा की या सिर्फ डेवलपर बदलकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया?
ED की जांच को Logix–Bhutani के बीच हुए सभी संबंधित लेन-देन, परिसंपत्ति/परियोजना हस्तांतरण और फंड फ्लो तक आगे बढ़ाया जाए।
सबसे दर्दनाक स्थिति उन लोगों की है जिन लोगों ने वर्षों पहले अपने खून-पसीने की कमाई से घर बुक किया था, वे आज भी अपने ही घर की रजिस्ट्री के लिए इंतजार कर रहे हैं।
उनके लिए यह सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, उनकी जीवनभर की बचत, उनके बच्चों का भविष्य और वर्षों से देखा गया अपना घर है। लेकिन घर सामने होते हुए भी मालिकाना हक का इंतजार खत्म नहीं हो रहा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के #HNS मॉल की लिफ्ट में देर रात 8 लोगों का एक घंटे तक फंसे रहना बेहद गंभीर मामला है। मोबाइल नेटवर्क न होने से मदद के लिए संपर्क तक नहीं हो सका।
महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि लिफ्ट में खराबी आने पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है, और इसकी जिम्मेदारी कैसे तय होगी? ARD सिस्टम और लिफ्ट एक्ट के सख्त अनुपालन को आखिर कब सुनिश्चित किया जाएगा?
शॉपिंग मॉल हो या ग्रुप हाउसिंग लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। सुरक्षा में लापरवाही नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए तथा इस मामले में मॉल प्रबंधन के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। #LiftAct
3C-Lotus के हजारों होमबायर्स वर्षों से परेशान, फिर भी Noida Authority की कथित मेहरबानी पर गंभीर सवाल!!
3C और Lotus समूह से जुड़े हजारों होमबायर्स आज भी अपने घर, पजेशन और रजिस्ट्री के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी हैं और खरीदारों की मेहनत की कमाई फंसी हुई है।
Lotus 300, Sector-107 इसका बड़ा उदाहरण है,OC/CC मिलने के बावजूद Towers 3–6 के 228 फ्लैटों की रजिस्ट्री लंबित रहने को लेकर होमबायर्स ने Noida Authority को कानूनी नोटिस तक दिया था।
वहीं Lotus Boulevard, Sector-100 और Lotus Panache, Sector-110 जैसे प्रोजेक्ट भी लंबे समय से insolvency/NCLT प्रक्रिया और होमबायर्स के अधिकारों से जुड़े विवादों में रहे हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब पुराने FAR का भुगतान लंबित बताया जा रहा है और हजारों होमबायर्स की रजिस्ट्री, पजेशन और अन्य समस्याएं आज भी पूरी तरह हल नहीं हुई हैं, तो Sector-78 और Sector-79 में पुराने रेट पर नया FAR देने की जरूरत और औचित्य क्या है?
यदि FAR को 1.5 से बढ़ाकर 2 किया जाता है, तो मौजूदा परियोजनाओं की amenities और सुविधाओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या इस बढ़े हुए FAR का लाभ पुराने होमबायर्स की समस्याओं के समाधान में भी सुनिश्चित किया जाएगा?
NEFOWA का सवाल सीधा है: पहले पुराने होमबायर्स का हक, रजिस्ट्री और लंबित मामलों का समाधान या पहले नया FAR?
हजारों लोगों की मेहनत की कमाई वर्षों से फंसी है। जिनका घर और हक वर्षों से अटका है, उनके समाधान से पहले नई सुविधाएं किसके हित में हैं?
नेफोवा की मांग — अब तारीख नहीं, जमीन पर काम चाहिए
आज NCLAT में सुनवाई के दौरान जनवरी 2027 से निर्माण शुरू करने की बात सामने आई। लेकिन “ड्यू डिलिजेंस पूरी होने के बाद” वाली शर्त इसे फिर एक सशर्त समयसीमा बनाती है। यानी अब निर्माण शुरू करने की नई तारीख 16 जनवरी 2027 दी गई है।
पहले भी 1 मई 2025 → 31 जुलाई 2026 → 1 अक्टूबर 2026 जैसी समयसीमाएं आईं और बदलती रहीं, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब हमारी माँग है ACC/@OfficialNBCC जनवरी 2027 में काम शुरू करने के लिए कोर्ट में बिना शर्त के शपथपत्र दें, नहीं तो जनवरी में ये फिर नई तारीख दे देंगे।
साथ ही करीब 25,000 परिवार वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं, लेकिन उनकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। उनकी रजिस्ट्री के लिए भी निश्चित समयसीमा तय हो।
NEFOWA की 3 प्रमुख मांगें:
1️⃣ कोर्ट के आदेशों का जल्द से जल्द पालन हो।
2️⃣ NBCC बिना किसी और देरी के निर्माण कार्य शुरू करे।
3️⃣ जिन घरों की रजिस्ट्री लंबित है, उनकी रजिस्ट्री के लिए तत्काल ठोस कदम और निश्चित समयसीमा तय हो।
अब न नई तारीख चाहिए, न सशर्त आश्वासन—जमीन पर निर्माण, घरों की रजिस्ट्री और जवाबदेही चाहिए।
#Supertech #Homebuyers #NEFOWA #NBCC #NCLAT
नेफोवा की सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट मांग:
1. कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
2. सुपरटेक की अधूरी परियोजनाओं में NBCC @OfficialNBCC बिना किसी और देरी के जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करे। हजारों घर खरीदार वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं और उनके सपनों का घर आज भी अधूरा पड़ा है।
3. लगभग 25,000 सुपरटेक घर खरीदारों की रजिस्ट्री तत्काल कराई जाए। वर्षों से बिना रजिस्ट्री के रह रहे इन परिवारों को उनके घर का वैध मालिकाना हक मिलना चाहिए। किसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की स्थिति में बीमा और मुआवजे को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
जो भी लोग इस प्रक्रिया में जानबूझकर देरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। इस मामले का बिना किसी और देरी के शीघ्र समाधान हो तथा देरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ न्यायालय में सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

"NEFOWA के मेगा प्लांटेशन ड्राइव के तीसरे चरण में बच्चों ने लगाए पौधे"
पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से आज रोजा गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान की खास बात यह रही कि आज का पूरा पौधरोपण कार्यक्रम बच्चों को समर्पित रहा और बड़ी संख्या में बच्चों ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के पश्चात नेफोवा फाउंडेशन एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अभियान में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के क्षेत्रों में करीब 10,000 पौधे लगाए गए हैं। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर एक बेहतर और हरित शहर तैयार करना है। इसलिए “आज का अभियान बच्चों के नाम रहा। हम चाहते हैं कि बच्चे केवल किताबों में पर्यावरण संरक्षण न पढ़ें, बल्कि स्वयं पौधे लगाकर प्रकृति से जुड़ें और उसकी जिम्मेदारी समझें। आज इन बच्चों द्वारा लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में बड़े होकर पूरे क्षेत्र को हराभरा बनाने में योगदान देंगे।”
आज के कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमारी पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अधिक से अधिक नागरिकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
#NEFOWAPlantationDrive2026
#ENVIRONMENT #GreeanGrenoWest
सुपरटेक के हजारों घर खरीदार वर्षों से अपने घर और रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। सुपरटेक से मिले धोखे के बाद अब खरीदारों को Apex Committee और @OfficialNBCC से उम्मीद है।लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद पिछले 21 महीनों से सुपरटेक की 16 अधूरी परियोजनाओं पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। NEFOWA की मांग है कि Apex Committee और @OfficialNBCC बिना किसी और देरी के तत्काल टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराएं।
साथ ही, लगभग 25,000 घर खरीदार पिछले करीब 10 वर्षों से बिना रजिस्ट्री के रह रहे हैं। पिछले 21 महीनों में रजिस्ट्री के मुद्दे पर Greater Noida Authority के साथ एक भी बैठक नहीं होना बेहद चिंताजनक है।
हमें उम्मीद है कि Apex Committee और NBCC जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के साथ-साथ रजिस्ट्री के समाधान के लिए Greater Noida Authority के साथ भी तत्काल बातचीत शुरू करेंगे।
अब आश्वासन नहीं—जमीन पर काम चाहिए।
#Supertech #NBCC #Homebuyers #NEFOWA
.@MoHUA_India@mlkhattar जी, VCL Group और @OfficialNBCC की भूमिका की स्वतंत्र जाँच का आदेश देने की कृपा करें।
ये वही VCL Group है, जिसने Amrapali Golf Homes, Amrapali Kingwood, Leisure Park सहित Amrapali के कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इनके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर होमबायर्स पहले भी लगातार शिकायतें करते रहे हैं।
हाल ही में जोधपुर हाईकोर्ट की VCL द्वारा निर्मित एक बिल्डिंग की छत में दरार और फायर सेफ्टी जैसी कई खामियां सामने आने के बाद VCL के मालिक वीरेंद्र गर्ग फरार हो गए थे। उन पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और बाद में उन्हें हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
ऐसे में सवाल @OfficialNBCC से भी है कि शिकायतों के बावजूद VCL को लगातार इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में काम किस आधार पर दिया गया और इनके काम की गुणवत्ता की निगरानी कैसे हुई? @OfficialNBCC द्वारा इन्हें प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्ट दिया जा रहा हैl
Amrapali Golf Homes और Leisure Park में VCL द्वारा किए गए सभी निर्माण कार्यों की स्वतंत्र तकनीकी जांच होनी चाहिए। हम @MoHUA_India के साथ साथ Supreme Court में VCL के काम के साथ-साथ NBCC की भूमिका और निगरानी की भी जांच की मांग करेंगे, ताकि होमबायर्स के घरों की सुरक्षा और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
अब सवाल सिर्फ VCL की जवाबदेही का नहीं, @OfficialNBCC की जवाबदेही का भी है।
निर्माणाधीन परियोजनाओं मे महिला श्रमिकों के बच्चों की देखभाल हेतु क्रेच की व्यवस्था जरूरी है। इस संबंध मे @dmgbnagar@MedhaRoopam जी ने श्रम नियमों के प्रावधान कड़ाई से लागू करने हेतु निर्देश दिए हैं, जिलाधिकारी महोदया का बहुत बहुत धन्यवाद।
अब जरूरत है कि इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन करवाते हुए सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं मे श्रमिकों के बच्चों की देखभाल हेतु क्रेच की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। @CREDAINCR@CREDAINational@NaredcoNational@UPRERAofficial से अनुरोध है कि सभी सदस्य बिल्डरों से इसका पालन करवाना सुनिश्चित करें। NEFOWA सदस्य भी निर्माणाधीन परियोजनाओं मे बच्चों की सुविधा के लिए क्रेच और स्कूल पर नजर रखेंगे। @myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt
रक्षा बंधन का ये त्योहार,सिक्योरिटी गार्ड्स भाईयों के नाम,जिनके लिए हमारी सुरक्षा पहले हैं,त्यौहार बाद में! ये राखी दिन-रात हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स भाइयों के प्रति सम्मान और आभार है🙏
#Respect#CenturianParkTerraceHomes
सड़क पर परमानेंट तंदूर की भट्टी, पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी के सामने की मुख्य सड़क के एक लेन पर फूड कार्ट वालों का परमानेंट कब्जा! आखिर किसके शह पर इस तरह की गतिविधियां ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी सड़कों पर चल रही है? इसके चलते रोज जाम की स्थिति बनती है, कृपया संज्ञान लें।
@nefowaoffice NEFOWA Foundation 🩺❤️ health awareness & medical camp was organized for underprivileged laborers in GNW.Dr. Anuradha Roy & Dietitian Kanchan Khurana raised awareness about health,nutrition, & hygiene. Sanitary napkins & essential medicines were also distributed to women in need
NEFOWA Foundation की पहल 🩺❤️
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जरूरतमंद मजदूरों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन।
डॉ. अनुराधा रॉय एवं डाइटिशियन कंचन खुराना ने स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन एवं आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
स्वस्थ समाज, जागरूक समाज। 🙏
@dmgbnagar@UPLABOURDEPT@myogiadityanath