आज मांडल तहसील के मानपुरा गांव में 51 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और उद्घाटन किया गया। 23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले ट्यूबवेल का उद्घाटन, 17 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली पानी की टंकी, 7 लाख रुपये की सीवेज लाइन और 4.25 लाख रुपये की आरसीसी सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। भाजपा विकास कार्यों में जाति या गांव नहीं बल्कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को साकार करने के लिए काम करती हैं।