किसी का सुंदर होना और किसी का दिल में रहना दोनों में बहुत अंतर होता है...
सुंदरता के लिए हम उनके नयन नक्श शरीर को नापते तोलते हैं... मगर जो दिल में होते हैं वह क्यों अच्छे लगते हैं पता नहीं होता, बस वो दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान लगते हैं
लगते हैं, तो लगते हैं... बस।
तुम्हारी हथेली ने मेरी हथेली को सहजता से थामा, और मेरी साँसें जब तुम्हारी साँसों के इतने पास पहुँचीं तो लगा जैसे किसी बाँसुरी में पहली बार कोई मधुर र���ग उतर आया हो,उस समय केवल दो धड़कनें थीं जो एक-दूसरे की लय सीख रही थीं, और दो आत्माएँ थीं जो बिना बोले, बिना माँगे, एक ही साँस में,प्रार्थना बन गई थीं।
#viralpost
#loveseries
तुम्हारी आँखों में कुछ तो बात है
देखते ही इनको मेरी दिल की धड़कनें यूंही नहीं बढ़ जाया करती है
रहता है क���ायल ज़माना तुम्हारी इन शोख़ अदाओं का
मेरी तो ये साँसें भी इन नशीली आँखों को देखकर थम जाया करती हैं…🥀🖤
#कर्णKiकलमSe
#आँखें
कुछ रिश्ते हैं,इसलिए हम चुप हैं...
और कुछ जगह हमारी चुप्पी ही,
रिश्तों को ज़िंदा रखे हुए है...
मौन अक्सर हार नहीं,
रिश्तों के सम्मान की पहचान
भी होता है...!!
#मणिका 💫
#शुभ_प्रभात_वंदन 🌸
#जय_श्री_राम 🙏🚩
#जय_बजरंगबली 🙏🚩
#बज्म
ना इसे प्रेम कहूँ,
ना इश्क़ का नाम दूँ..!
ना मोहब्बत कहूँ,
ना प्यार का पैगाम दूँ..!
जो तेरे मेरे दरमियाँ है,
वो सबसे अलग है..!
बस दिल चाहता है,
उसे उम्र भर यूँ ही महसूस करूँ..!!..
🌿🌿🌿🌹🌹🌿🌿🌿
ग़ज़ल -
दिलों के बीच भी पहले-सी अब वफ़ा नहीं है,
यही तो दर्द है, कोई नई ख़ता नहीं है।
वो आज कैसे बे परवाह बे उसूल हुआ ,
कि मेरी बात का उस को ��ोई पता नहीं है।
जो अपने दर्द को ख़ुश हो छुपा लिया हमने,
समझ रहे हैं सभी,कुछ अभी दिखा नहीं है।
उसी के नाम की ख़ुशबू बसी है साँसों में,
ये और बात है, उसका कहीं पता नहीं है।
नज़र मिली तो कई राज़ खुल गए दिल के,
लबों से कुछ भी मग़र आज तक कहा नहीं है।
सुकून बाँटते फिरते हैं सारी दुनिया को,
किसी ने ये भी ना पूछा कि क्या बचा नहीं है।
चलो ये मान भी लें वक़्त बदला है लेकिन,
मुहब्बतों का अभी तक कोई सिला नही�� है।
#अशोक_मसरूफ़
PIC credit---Pinterest
जैसे किसी आकाश गंगा में
दो तारे एक दूसरे की
रोशनी देखते हुए भी
कभी स्पर्श नहीं कर पाते
संभवत:ऐसा ही कुछ हमारे बीच भी है
पहली बार ज़ब तुम मिले
तो ऐसा प्रतीत हुआ कि
जैसे हजारों वर्षों से बंद पड़ा
कोई प्राचीन मंदिर
अचानक दीपों की श्रृंखला से भर उठा हो
🍁
सुनो,
कभी-कभी जब मैं तुम्हें देखती हूँ, तो मन में ए�� अजीब सा सवाल उठता है कि आखिर कोई इतना सरल, इतना सादा इंसान मेरी खुशियों का इतना बड़ा हिस्सा कैसे बन गया।तुममें कोई चकाचौंध नहीं, कोई दिखावा नहीं, फिर भी तुम मेरे दिल की सबसे गहरी जगह में बस गए हो।तुम्हारी मौजूदगी ही मेरे लिए एक अनमोल तोहफा है, जो हर पल मुझे यह एहस���स दिलाती है कि सच्ची खुशी कितनी सरल और चुप के से आ कर दिल में उमंग भर जाती हैं।
ये कोई बड़ी-बड़ी घटनाएँ या सिनेमाई पल नहीं हैं जो हमें जोड़े रखते हैं…ना कोई इशारे हैं।बल्कि वो छोटी-छोटी बातें हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में छुपी हुई हैं, पर दिल को सबसे ज्यादा छू जाती हैं।वो तरीका जिसमें तुम बिना सोचे-समझे मुझे अपने करीब खींच लेते हो, जैसे कि मैं तुम्हारे लिए सबसे सुरक्षित जगह हूँ।जब मैं थकी हुई होती हूँ, तुम्हारी आवाज़ सुन के सारी थकान ग़ायब हो जाती है, जैसे कोई मधुर लोरी मेरे कानों में गूँज रही हो।तुम्हारी सिर्फ़ एक झलक,या तुम्हारा पास होना भी कठिन से कठिन दिनों को हल्का और सहनीय बना देता है।
तुमने प्यार को मेरे लिए एक नया रूप दे दिया है।सच कहूँ तुमने उसे बेहद खूबसूरत बना दिया है।अब ��्यार मेरे लिए बेचैनी नहीं, बल्कि एक सुकून भरा पल है, जो मैं तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूँ।तुम्हारे साथ हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है और हर रात एक आरामदेह आलिंगन,तुम्हारी बाहों में आकर लगता है कि सारी दुनिया की परेशानियाँ दूर हो गई हैं।
तुम मेरे लिए वो जगह हो जहाँ मैं बिना किसी डर के, खुद को समर्पित कर सकती हूँ। तुम्हारे साथ हर पल में एक गर्माहट है, एक विश्वास है, एक ऐसा एहसास है जो कहता है कि अब सब कुछ ठीक है।चाहे जीवन कितने भी मोड़ ले,कितनी भी चुनौतियाँ आएँ, तुम्हारा हाथ थामे हुए मुझे हमेशा लगता है कि मैं सबसे ख़ुशनसीब हूँ।
अगर मुझे फिर से चुनना हो, हर जन्म में, हर रूप में, हर युग में, तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट के, बिना किसी संदेह के, हर बार तुम्हीं को चुनूँगी।
सारी कायनात को छान लूँ, फिर भी मेरी आत्मा हर बार तुम्हें ही ढूँढेगी,क्योंकि तुम वो हो, जो मेरे दिल की हर धड़कन में बस गए हो।
��ुम ही मेरा सुकून हो और मेर�� जिंदगी हो, और इस सफर में तुम्हारे साथ चलते हुए, मैं हर पल महसूस करती हूँ कि मैं सबसे भाग्यशाली हूँ।
तुमसे प्यार करना मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सच्चाई है, और मैं इसे हर साँस में दोहराती रहूँगी।✨❣️
#રાધાસ્વરા
#बज़्म
तू है तो दिल धड़कता है❤️
तू है तो सांस आती है
तू ना तो घर घर नहीं लगता 🏡
तू है तो डर नहीं लगता
तू है तो ग़म ना आते हैं
तू है तो मुस्कुराते हैं☺️
के तेरे बिन सो नहीं सकते
किसी के हो नहीं सकते... 🫂