नगर पंचायत बिलाईगढ़ में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 08 के समीप स्थित चिन्हित CTU (Cleanliness Target Unit) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
#SHS2026#SwachhataHiSewa2026#SwachhChhattisgarh#SewaSankalp
दिनांक 17 सितंबर को नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ कर निकाय के विभिन्न जगहों में 400 दीप प्रज्वलित कर किया गया।
#SHS2026#SwachhataHiSewa2026#SwachhChhattisgarh#SewaSankalp
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत *नगर पंचायत बिलाईगढ़* में गणेशोत्सव के पावन अवसर में नगर में भगवान श्री गणेश स्थापना के पूर्व पंडालों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पंडालों की आस पास स्वच्छता की गई
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत आज दिनांक को नगर पंचायत बिलाईगढ़ में सफाई मित्र शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 14 स्थित कम्पोस्ट सेंटर के समीप किया गया। #IWD2026#GiveToGain#WomenLedSanitation#SwachhAadat#SwachhBharat
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
♻️🚫 प्लास्टिक मुक्त बिलाईगढ़ की ओर कदम 🚫♻️
👉 नगर पंचायत बिलाईगढ़ में डोर-टू-डोर अभियान एवं मुनादी के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav#SwachhBharat
“स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का आगाज –
नगर पंचायत बिलाईगढ़ में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान “स्वच्छता ही सेवा 2025” का शुभारंभ आज नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री दामोदर दुबे के करकमलों से हुआ।
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए अपने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी बहन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की जी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और उन्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसकी भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai@ChhattisgarhCMO@UrbanCGOfficial
भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे जारी किए गए :-
- स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया।
- प्रदेश के छह नगरीय निकायों ( अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर, बिल्हा, बिलासपुर एवं कुम्हारी ) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश की राजधानी रायपुर को माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश के 115 नगरीय निकाय कचरा मुक्त शहरों की प्रमाणन प्रणाली (GFC) में स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल रहे।
- राज्य की राजधानी रायपुर द्वारा स्वच्छता में नया आयाम हासिल करते हुए प्रदेश का पहला GFC 7 स्टार रेटिंग शहर होने का कीर्तिमान स्थापित किया
- प्रदेश की तीन नगरीय निकायों (नगर निगम बिलासपुर, नगर निगम कोरबा एवं नगर पंचायत पाटन) ने GFC 5 स्टार रेटिंग हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
- साथ ही प्रदेश की अन्य 18 नगरीय निकायों को GFC 3 स्टार रेटिंग तथा 93 नगरीय निकायों को GFC 1 स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया गया।
- सुरक्षित सैनिटेशन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं में सतत विकास के साथ प्रदेश के चार शहरों (रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं भिलाई) को प्रतिष्ठित Water+ प्रमाणीकरण से सुशोभित किया गया।
- सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत Vs राज्य औसत का सारांश :-
घर-घर कचरा संग्रहण के राष्ट्रीय औसत 63% के विरुद्ध राज्य ka औसत 85.10% दर्ज किया गया।
स्रोत पृथक्करण के राष्ट्रीय औसत 27% के विरुद्ध राज्य का औसत 98% दर्ज किया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण के राष्ट्रीय औसत 68% के विरुद्ध राज्य का औसत 98.40% दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रदर्शन के साथ हमारे शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर *सम्पूर्ण स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के प्रति अपने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख घटकों Swachh Certification एवं GFC Star Rating में अद्वितीय प्रदर्शन कर राज्य के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान सुनिश्चित की है।
स्वच्छता परमो धर्मः
#swachhsurvekshan2025 #SwachhBharatAbhiyan #SwachhChhattisgarh
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी।
17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में तीन नगरीय निकायों- नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी और नगर पंचायत बिल्हा को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को 'मंत्रालय पुरस्कार' से पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन और नगर पंचायत बिश्रामपुर को भी 'सुपर स्वच्छता लीग 2024' में स्थान मिला है।