"क्या आप जानते हैं कि हर साल करोड़ों लीटर वर्षा जल व्यर्थ हो जाता है? "Catch The Rain" अभियान के साथ, हम इस अमूल्य संसाधन को बचा सकते हैं.
वर्षा जल संचयन के फायदे:
भूजल स्तर बढ़ाएं
पानी की कमी को दूर करें
बाढ़ के जोखिम को कम करें
एक हरा-भरा और स्वस्थ पर्यावरण बनाएं
आज दिनांक 02.11.2025 को स्वच्छता पखवाड़ा एवं रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत लवन में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वार्ड नंबर 8 सहिया तालाब में श्रमदान किया गया।
आज दिनांक 29/10/2025 को रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत लवन में मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा सफ़ाई कर्मी एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।
आज दिनांक 28.10.2025 को स्वच्छता पखवाड़ा एवं रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत लवन में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत् स्वच्छता लक्षित इकाइयों में श्रमदान का कार्य किया गया।
*आज दिनांक 27/10/25 को नगर पंचायत लवन में रजत जयंती के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2025 के तहत घर घर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया , जिसके तहत गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया|*
*आज दिनांक 25.09.2025 को ""स्वच्छता ही सेवा"" 2025 एवं "रजत जयंती" 2025 के अंर्तगत एक दिन एक साथ एक घंटा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत लवन* के हाट बाजार में वृहद सफाई का कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत हाट बाजार वृहद स्तर पर सफाई एवं जागरूकता अभियान
*आज दिनांक 24/09/2025 को नगर पंचायत लवन में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान एवं छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अवसर पर स्वच्छता दीदियों के द्वारा डोर टू डोर भ्रमण करके गीला एवं सूखा कचरा को अलग अलग रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।*
आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को नगर पंचायत लवन द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 और रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य मे सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी स्वच्छता दीदीयो व सफाई कर्मचारीयो का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया
📢रजत जयंती 2025 व स्वच्छोत्सव 2025 📢
आज दिनांक 19 सितम्बर, 2025 नगर पंचायत लवन अंतर्गत प्रायमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल रैली में भाग लिया गया
*आज दिनांक 17/09/2025 को नगर पंचायत लवन में माननीय अध्यक्ष , उपाध्यक्ष महोदय के द्वारा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ,सफाई मित्र एवं स्वछता दीदियों के द्वारा हाई स्कूल परिसर, गांधी चौक में वृहद सफाई अभियान किया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत की गई
भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे जारी किए गए :-
- स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया।
- प्रदेश के छह नगरीय निकायों ( अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर, बिल्हा, बिलासपुर एवं कुम्हारी ) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश की राजधानी रायपुर को माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश के 115 नगरीय निकाय कचरा मुक्त शहरों की प्रमाणन प्रणाली (GFC) में स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल रहे।
- राज्य की राजधानी रायपुर द्वारा स्वच्छता में नया आयाम हासिल करते हुए प्रदेश का पहला GFC 7 स्टार रेटिंग शहर होने का कीर्तिमान स्थापित किया
- प्रदेश की तीन नगरीय निकायों (नगर निगम बिलासपुर, नगर निगम कोरबा एवं नगर पंचायत पाटन) ने GFC 5 स्टार रेटिंग हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
- साथ ही प्रदेश की अन्य 18 नगरीय निकायों को GFC 3 स्टार रेटिंग तथा 93 नगरीय निकायों को GFC 1 स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया गया।
- सुरक्षित सैनिटेशन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं में सतत विकास के साथ प्रदेश के चार शहरों (रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं भिलाई) को प्रतिष्ठित Water+ प्रमाणीकरण से सुशोभित किया गया।
- सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत Vs राज्य औसत का सारांश :-
घर-घर कचरा संग्रहण के राष्ट्रीय औसत 63% के विरुद्ध राज्य ka औसत 85.10% दर्ज किया गया।
स्रोत पृथक्करण के राष्ट्रीय औसत 27% के विरुद्ध राज्य का औसत 98% दर्ज किया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण के राष्ट्रीय औसत 68% के विरुद्ध राज्य का औसत 98.40% दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रदर्शन के साथ हमारे शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर *सम्पूर्ण स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के प्रति अपने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख घटकों Swachh Certification एवं GFC Star Rating में अद्वितीय प्रदर्शन कर राज्य के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान सुनिश्चित की है।
स्वच्छता परमो धर्मः
#swachhsurvekshan2025 #SwachhBharatAbhiyan #SwachhChhattisgarh
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी।
17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में तीन नगरीय निकायों- नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी और नगर पंचायत बिल्हा को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को 'मंत्रालय पुरस्कार' से पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन और नगर पंचायत बिश्रामपुर को भी 'सुपर स्वच्छता लीग 2024' में स्थान मिला है।