कूं-कूं पत्री पर पुलिस अफसर का फोटो
आपने अब तक शादी के निमंत्रण पत्रों पर देवी देवताओं के अलावा नेताओं के फोटो ही छपे हुए देखे हैं। अब एक पुलिस अफसर का फोटो भी देखिए। लेकिन चौंकिए बिल्कुल भी नहीं।
बाड़मेर में होने जा रहे हैं एक विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र पर कॉर्नर में सीनियर आईपीएस अफसर और जोधपुर रेंज के आईजी रहे विकास कुमार की तस्वीर उनके नशे के खिलाफ संदेश के साथ छपी है। विकास कुमार अब जोधपुर रेंज के आईजी नहीं हैं लेकिन यहां आईजी रहने के दौरान नशे और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए उनके अभियान की छाप लोगों के दिलों में जोरदार पड़ी है। यह कार्ड इसका जीता जागता सबूत है।
आमतौर पर शादी के निमंत्रण पत्रों पर कई कार्यकर्ता अपने पसंदीदा नेताओं की तस्वीर छपवा लेते हैं। इसमें 10 फ़ीसदी सम्मान होता है और 90 फ़ीसदी चमचागिरी और इस बहाने अपने नेता को विवाह समारोह तक आने के लिए मजबूर करने की चाहत भी कहीं ना कहीं होती है। इसके उलट एक पुलिस अफसर की तस्वीर सिर्फ और सिर्फ सम्मान ही हो सकती है।
इसके पीछे का कारण सामाजिक तो है ही, उससे ज्यादा आर्थिक भी है। मारवाड़ में शादी के खर्चे में एक बड़ा हिस्सा नशे का भी होता है। कहीं शराब तो कहीं अफीम। यह खर्च लाखों रुपए का होता है। मृत्यु के अवसर पर भी अफीम एक बड़ा खर्च होता है। मारवाड़ क्षेत्र के ही मेरे एक मित्र ने मुझे कुछ वर्ष पूर्व बताया था कि उनके पिताजी के इलाज में साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हुए थे और मृत्यु के पश्चात सिर्फ अफीम की मनोहर पर साढ़े चार लाख रुपए खर्च हुए थे। अब सोचिए कि अगर किसी ने इतना बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है तो लोग उसके प्रति आभारी होंगे ही।
शादी और मृत्यु के अवसर पर नशे की बाध्यता खत्म होना मारवाड़ क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी और सकारात्मक बदलाव है।
@arvindchotia
કલેક્ટરશ્રી બનાસકાંઠાના અધ્યક્ષસ્થાને ગુજરાત લેન્ડ ગ્રેબિંગ (પ્રોહિબિશન) એક્ટ -૨૦૨૦ હેઠળ જિલ્લાના અરજદારો તરફથી આવેલ અલગ અલગ અરજીઓ સંદર્ભે વિસ્તૃત ચર્ચા કરી સમીક્ષા કરવામાં આવી. @CMOGuj@revenuegujarat
गुजरात में 15 May तक पटाखे फोड़ने और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
जिला कलेक्टर को अधिसूचना जारी करने का आदेश, पुलिस अधीक्षकों को सख्ती से इस आदेश को लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
આવતીકાલે તા. 07- 05- 2025ના રોજ 07.45 PM થી 08:15 PM (30 મિનિટ સુધી) ઓપરેશન અભ્યાસ અંતર્ગત સમગ્ર બનાસકાંઠા જિલ્લામાં થનાર બ્લેકઆઉટ સંદર્ભે આ સમયગાળા દરમ્યાન પ્રકાશ ઉપકરણ/લાઈટ બંધ રાખવા જિલ્લાના તમામ નાગરિકો તથા સંસ્થાઓને જિલ્લા વહીવટી તંત્ર દ્વારા અનુરોધ કરવામાં આવે છે. @CMOGuj
શાબાશ @AhmedabadPolice !!!
કદાચ કાયદાની ચોપડીઓમાં આ રીત નહીં લખેલ હોય પણ સમજણની ચોપડીઓ પ્રમાણે આવા કૃત્યો કરનારને આ રીતે જ સીધાદોર કરી શકાય છે.
જાહેરમાં થયેલ ગુનાથી પ્રજામાં જે ડર ઘૂસ્યો હોય એને દુર કરવો પણ જરૂરી છે
વસ્ત્રાલમાં આતંક મચાવનાર સામે પોલીસગીરી
#ahmedabad
प्रतापदान जी का फोटो शेयर करने की हिम्मत नहीं हो रही। देखने तक के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए। इतना वीभत्स हमला करने वालों के खिलाफ इतनी ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, इस मामले में न्याय चाहिए ही।
#प्रतापदान_को_न्याय_दो#प्रतापदान_को_न्याय_दो