नालंदा के हिलसा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की 4 बोगियां पटरी से उतर गईं। मगध एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का परिचालन ठप है, वहीं हिलसा-चिकसौरा रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। रेस्क्यू टीम ट्रैक खाली कराने में जुटी है।
#nalanda
The 16th Hockey India Sub-Junior Men's National Championship 2026 concluded on a grand note at the Rajgir Hockey Stadium in Nalanda district on Sunday. Uttar Pradesh defeated Madhya Pradesh 5-2 in the final to lift the trophy.
#rajgir#nalanda#bihar#HockeyIndia
नालंदा जिले के राजगीर हॉकी स्टेडियम में रविवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन हो गया। फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्य प्रदेश को 5-2 से शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
#rajgir#nalanda#bihar#HockeyIndia
नालंदा डीएम कुंदन कुमार ने तेल्हाड़ा स्थित निशा रेडीमेड गारमेंट्स का निरीक्���ण करते हुए कंपनी को अपना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 गुना करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में इस यूनिट में 50 लोग कार्यरत हैं, जिनमें 80% महिलाएं हैं।
यह स्थल नालंदा विवि से भी प्राचीन है। यहाँ खुदाई में पाल, गुप्त और कुषाणकालीन मूर्तियां व सील मिली हैं। ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत में वर्णित इस विवि में देश-विदेश से 1000 छात्र महायान की पढ़ाई करते थे। इसे 1198 ई. में बख्तियार खिलजी ने नष्ट कर दिया था।
नालंदा डीएम कुंदन कुमार ने तेलहाड़ा में पहली सदी के ऐतिहासिक तिलाधक विश्वविद्यालय के अवशेषों और वहां बने साइट म्यूजियम का निरीक्षण किया। डीएम ने 9.80 करोड़ की लागत से बने भवन का जायजा लिया और खुदाई में मिले पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण व डिस्प्ले के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नालंदा में 8वीं तक के स्कूल और कोचिंग अब 8 जनवरी तक रहेंगे बंद। डीएम कुंदन कुमार ने जारी किया आदेश। सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी और कोचिंग पर ��ी लागू। कक्षा 9 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी
नालंदा में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए नए साल (2026) पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बिहारशरीफ सरकारी बस स्टैंड से दो पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कंडक्टर भी महिला होंगी और केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी। पुरुषों की नो-एंट्री होगी।
#PinkBus#Nalanda
नालंदा: इस्लामपुर विधायक रुहैल रंजन ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। जैसा कि सभी जानते हैं, हमारे दूर��र्शी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान देते रहे हैं। पिंक बस सेवा उसी दिशा में उठाया गया एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।
Nalanda, Bihar: JDU MLA Ruhail Ranjan says, "This is a very significant initiative. As you all know, our respected and visionary Chief Minister Nitish Kumar, has always focused his attention on the welfare of women. The Pink Bus service is another small yet meaningful step in that direction..."
नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार को बधाई देता हूं। पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई है। यह सिर्फ नालंदा जिले की नहीं, बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत है।
Nalanda, Bihar: JDU MP Kaushalendra Kumar says, "I congratulate the Chief Minister of Bihar and the Transport Minister, Shrawon Kumar. On the death anniversary of late Parameshwari Devi, the respected mother of the Chief Minister, they have launched the Pink Bus service. This is not just a beginning for Nalanda district, but for women across the entire state of Bihar..."