✨ राजगीर महोत्सव 2026 | तैयार है राजगीर आपका स्वागत है।✨
राजगीर की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के उत्सव राजगीर महोत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जुटा है। कला, संस्कृति, संगीत और मनोरंजन के अनूठे संगम के साथ राजगीर एक बार फिर उत्सव के रंगों में रंगने को तैयार है।
आइए, इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और नालंदा की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएँ।
📍 राजगीर, नालंदा | बिहार
राजगीर महोत्सव 26, 27 एवं 28 नवंबर 2026
@samrat4bjp@officecmbihar@IPRDBihar@ArtCultureBihar@TourismBiharGov
✨ राजगीर महोत्सव 2026 | तैयार है राजगीर आपका स्वागत है।✨
राजगीर की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के उत्सव राजगीर महोत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ जुटा है। कला, संस्कृति, संगीत और मनोरंजन के अनूठे संगम के साथ राजगीर एक बार फिर उत्सव के रंगों में रंगने को तैयार है।
आइए, इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और नालंदा की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएँ।
📍 राजगीर, नालंदा | बिहार
राजगीर महोत्सव 26, 27 एवं 28 नवंबर 2026
@samrat4bjp@officecmbihar@IPRDBihar@ArtCultureBihar@TourismBiharGov
राजगीर महोत्सव 2026 – रील मेकिंग प्रतियोगिता
आइए, राजगीर की ऐतिहासिक विरासत, लोक संस्कृति और महोत्सव की भव्यता को अपने कैमरे में कैद करें और अपनी रचनात्मकता से नालंदा का गौरव बढ़ाएं!
राजगीर महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर नालंदा जिले के स्थानीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक सुनहरा अवसर! इस भव्य आयोजन की झलकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुँचाने के उद्देश्य से 'रील मेकिंग प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।
यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नालंदा के उभरते क्रिएटर्स के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी डिजिटल पहचान बनाने का एक बेहतरीन मंच है।
1. प्रतियोगिता के प्रमुख विषय
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों पर रचनात्मक और आकर्षक रील बना सकते हैं—
राजगीर महोत्सव 2026 के भव्य सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम।
महोत्सव परिसर की सजावट, मेला, व्यंजन और शिल्प ग्राम की झलक।
महोत्सव में की गई विशेष व्यवस्थाएँ एवं जन-उत्साह।
2. पुरस्कार एवं सम्मान
प्रथम पुरस्कार: ₹5,000 नकद राशि + सम्मान पत्र (सबसे उत्कृष्ट रील को)
द्वितीय पुरस्कार: ₹2,500 नकद राशि + सम्मान पत्र
विशेष सम्मान: शीर्ष 10 रील मेकर्स को Certificate of Participation (प्रमाण पत्र) प्रदान किया जाएगा।
3. प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
पात्रता: इस प्रतियोगिता में नालंदा जिले के सभी स्थानीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स भाग ले सकते हैं।
मौलिकता: रील पूरी तरह से मौलिक और स्वयं द्वारा शूट की गई होनी चाहिए। किसी अन्य क्रिएटर के कंटेंट की नकल स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्लेटफॉर्म: आप अपनी रील Instagram, Facebook या YouTube पर अपलोड कर सकते हैं।
अनिवार्य हैशटैग: रील अपलोड करते समय नीचे दिए गए हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य है: #RajgirMahotsav2026 # NalandaAdministration
#BiharTourism (आप अपनी आवश्यकतानुसार हैशटैग दे सकते हैं)
पब्लिक अकाउंट: सत्यापन (Verification) के लिए प्रतियोगिता की अवधि तक आपकी प्रोफाइल और रील Public (सार्वजनिक) होनी चाहिए।
चयन का आधार: विजेताओं का चयन रील की रचनात्मकता, गुणवत्ता और उस पर प्राप्त वास्तविक व्यूज/एंगेजमेंट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार के फर्जी व्यूज या बॉट्स का उपयोग करने पर प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।
आयोजक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
4. रील जमा करने की प्रक्रिया एवं समय-सीमा
अपनी रील बनाएं और अनिवार्य हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
रील का लिंक नीचे दिए गए Google Form / व्हाट्सएप नंबर पर सबमिट करें:
फॉर्म लिंक / संपर्क सूत्र: [https://t.co/MEzs92gtux / 6203247560]
प्रतियोगिता प्रारंभ: [26/11/26]
अंतिम तिथि: [28/11/26]
आइए, बनें राजगीर महोत्सव 2026 के डिजिटल उत्सव का हिस्सा!
अपना कैमरा उठाएं, नालंदा की खूबसूरती को दुनिया को दिखाएं और जीतें आकर्षक पुरस्कार!
प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद अथवा व्याख्या के संबंध में जिला प्रशासन का निर्णय अंतिम होगा।
@samrat4bjp@IPRDBihar
#RajgirMahotsav2026 #NalandaCreators #NalandAdministration #BiharCulture
मधेपुरा के किसान धीरज कुमार ने पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक मल्चिंग तकनीक को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में एक नई पहल की है। इस तकनीक के उपयोग से मिट्टी में नमी बनाए रखने, खरपतवार को नियंत्रित करने और सिंचाई में पानी की बचत करने में मदद मिलती है। इससे उनकी फसल की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का विश्वस्तरीय उत्सव 'सोनपुर मेला-2026' शुरू हो चुका है। 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक पशु बाजार, हस्तशिल्प, फूड कोर्ट के साथ स्विस कॉटेज और फाइव स्टार राजवाड़ी टेंट पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है!
#SonpurHaiTaiyar
#SonepurMela2026
#BiharHeritage
#SamratChoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुशासन एवं जनसेवा के मंत्र दिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को बिहार की सामाजिक, भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का निर्देश दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान करने तथा जिलों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया।
साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग और युवा अधिकारियों से नए एवं रचनात्मक सुझाव देने का आह्वान किया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में प्रस्तावित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने तथा प्रभारी मंत्रियों की प्रत्येक महीने कम से कम एक खेल कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवधि में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च, FIE कैडेट/जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, FIH प्रो लीग और राजगीर मैराथन सहित कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का आयोजन प्रस्तावित है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने खेल परिसरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर उन्हें संबंधित खेल संघों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि उनका बेहतर उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित हो सके।
साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने, पारंपरिक एवं जनजातीय खेलों को प्रोत्साहित करने तथा महिला योग सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों के वॉकाथॉन, ई-स्पोर्ट्स और कबड्डी लीग जैसे आयोजनों के माध्यम से खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सूचना प्रावैधिकी विभाग और AI कंपनी टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच बिहार में AI एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2027 तक इस ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव है, जिसके माध्यम से लगभग 200 उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पहल बिहार को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को नई तकनीकी संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#samratChoudhary
#CMsamrat
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूरे बिहार में आँगनबाड़ी केंद्रों को नया और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इस दिशा में पूर्णिया में सुंदर परिसर, रंगीन दीवारों और आकर्षक परिवेश के साथ आँगनबाड़ी केंद्र में बदलाव की नई तस्वीर देखने को मिल रही है।
#SevaSankalp
#KayakalpAbhiyan
#CMSamrat
#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती और बेहतर सुविधाओं से जोड़कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है।
#HigherEducation
#Agriculture
#SamratChoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के मखाना को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मखाना की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की पहल से किसानों एवं उद्यमियों के लिए नए बाजार और रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।
#BiharMakhana
#Superfood
#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग आधारित Global Delivery Centre की स्थापना तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और उन्हें भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप तैयार होने का अवसर मिलेगा।
#ArtificialIntelligence
#SamratChoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार से सुगम आवागमन, वैश्विक बाजार से सीधा जुड़ाव के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
@samrat4bjp@CADBihar
#AirConnectivity
#ConnectivityForGrowth
#samratchoudhary
#CMSamrat