किसानों को कृषि उद्यमी के रुप में परिवर्तित करना, कृषि में नई तकनीक, पारम्परिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रुट, टमाटर, प्याज, आलू इत्यादि नकदी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करना, बाहर के प्रदेशों में अत्याधुनिक तकनीक सीखने हेतु किसानों को चयन कर भेजना इत्यादि नवोन्मेषी कार्य से जिले के किसानों की आय में वृद्धि के साथ उनके जीवन स्तर को खुशहाल किया जा सके, इसी दृष्टिकोण से लगातार किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
@IPRDBihar@officecmbihar@HorticultureBih@Agribih
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 32 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनता दरबार में प्राप्त कुल 32 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 15 राजस्व विभाग, 10 विकास से एवं 07 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar@officecmbihar
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले के आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रह की स्थिति, विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि, राजस्व संग्रह में आ रही समस्याओं तथा राजस्व से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आंतरिक संसाधन की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को होल्डिंग टैक्स की वसूली करने हेतु निर्देश दिया गया।
राजस्व समन्वय समिति की बैठक में दाखिल खारिज, अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहीनों को भूमि बंदोबस्ती, परिमार्जन प्लस, मापी एवं राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने तथा राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकार के राजस्व हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक का उद्देश्य जिले में आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करना, राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी लाना तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar@officecmbihar@BiharRevenue
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 23 अक्टूबर 2026
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों हेतु आवेदन आमंत्रण की सूचना
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, सुपौल, पूर्णिया (कैम्प कटिहार), सहरसा (कैम्प सुपौल) मुंगेर (कैम्प जमुई), पूर्वी चम्पारण (कैम्प-मुजफ्फरपुर) एवं रोहतास (कैम्प कैमूर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु वर्ग 9वीं एवं 11वीं (कला एवं विज्ञान संकाय) में छात्र/छात्राओं का नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रण (Online) की अंतिम तिथि 03.11.2026 तक निर्धारित है। इन विद्यालयों में प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश निम्नवत हैः-
1. महत्वूपर्ण तिथियों
आवेदन की तिथि:- 15.10.2026 से 03.11.2026
परीक्षा की तिथि:- 12.11.2026 (परीक्षा केन्द्र संबंधित जिले में होगा)
परीक्षाफल का प्रकाशन:- 25.11.2026
सत्र प्रारम्भ:- 08.12.2026
2. अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा द्वारा 9वीं एवं 11वीं कक्षा हेतु दी जाएगी एवं विद्यालयों में PCM, PCB, ARTS आदि विषयों का पाठ्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार होगा तथा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जाएगी।
3. अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजमर्रा एवं पठन-पाठन की सामग्री, भोजन, स्कूल ड्रेस, जूता आदि भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
4. आवासीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधायुक्त कक्षा, कॉमन रुम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शौचालय आदि उपलब्ध है।
5. नामांकन हेतु आवेदन-पत्र के साथ निम्नांकित कागजात संलग्न करना होगाः-
(i) आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र।
(ii) शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र/अंक-पत्र की स्व अभिप्रमाणित प्रति।
(iii) आवेदक का फोटो एवं हस्ताक्षर।
(iv) जन्म से संबंधित शपथ-पत्र / प्रमाण-पत्र।
(v) आधार कार्ड की स्व अभिप्रमाणित प्रति।
6. आवेदन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना के वेबसाईट https://t.co/14Vm8Y9xNo पर Online किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर के दूरभाष संख्या 06183 299905 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar@officecmbihar
समस्तीपुर की ललिता भारती ने 'जीविका' से जुड़कर 'बालाहार' निर्माण का कार्य शुरु किया। इस पहल से न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि अत्यंत निर्धन महिलाओं को भी अपने साथ इस काम में लगाया, जिससे कई महिलाओं को रोज़गार और नियमित आय का साधन मिला।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Jeevika
@DM_Samastipur
बगहा में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एक नई ज़िम्मेदारी निभा रही हैं, स्कूलों में जाकर महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सशक्त और जागरूक कर रही हैं। जिससे बच्चियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Policedidi
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनता तक त्वरित, सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाने का निर्देश दिया, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया।
साथ ही, विभागीय, जिला एवं पंचायत स्तर पर आम लोगों के फीडबैक, सुझावों एवं शिकायतों के बेहतर प्रबंधन और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से आज लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार मूल के विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास, पर्यटन और राज्य के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों, बौद्ध सर्किट, इको टूरिज्म और छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में विदेश सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बिहार के उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाने के लिए अधिकारियों से सक्रिय योगदान देने की अपील की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार मूल के अधिकारियों से अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि बिहार के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया।
#samratChoudhary
#CMsamrat
बिहार के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की पहल पर सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत राज्यभर में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी परिसरों की व्यवस्थाओं में सुधार लाकर आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
@samrat4bjp@GaonConnection
#KayakalpAbhiyan
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में 2,996 विद्यालयों के नए भवनों तथा उनमें 16,440 कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के स्थायी कैंपस के डिजाइन प्लान एवं भूमि की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नए डिग्री महाविद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ छात्रावास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
#samratChoudhary
#CMsamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार के शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
यह पहल राज्य के 7 लाख से अधिक शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई तकनीक और AI कौशल से सशक्त बनाएगी।
@samrat4bjp@BiharEducation_
#TeacherTrainingUniversity
#BiharEducationRising
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत लगभग 2,200 उद्यमियों को लाभान्वित किया गया है। बिहार सरकार की इस पहल से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं तथा उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को नई मजबूती मिल रही है।
#MukhyamantriYuvaUdyamiYojana
#samratchoudhary
#CMSamrat
बिहार के पर्यटन, व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में 26 अक्टूबर, 2026 से गया और बैंकॉक के बीच इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान सेवा बौद्ध श्रद्धालुओं, पर्यटकों और यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाएगी।
#AirConectivity
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में 211 डिग्री कॉलेजों की स्थापना से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों खासकर बेटियों-बहनों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका और उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बना रही है।
#HigherEducation
#samratchoudhary
#CMSamrat
सारण जिले के जीविका अधिकार केंद्र में ‘सक्षमा दीदी’ जरूरतमंद महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी हैं।
घर हो या बाहर, किसी भी जीविका दीदी को परेशानी अथवा हिंसा का सामना करना पड़े, तो ‘सक्षमा दीदी’ हर कदम पर उनकी सहायता, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहती हैं।
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Jeevika
बिहार में कामकाजी महिलाओं की राह आसान बना रहे 79 पालनाघर। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ये पालनाघर बच्चों की सुरक्षित देखभाल के साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती दे रहे हैं।
#MahilaSashaktikaran#PalnaGhar
#WomenEmpowerment
#ChildCare
#samratchoudhary
#CMSamrat
वैशाली के किसान पीढ़ियों से पान की खेती कर रहे हैं, लेकिन जब से उन्होंने ATMA योजना से प्रशिक्षण लेकर आधुनिक तकनीक को अपनाया है। इससे न केवल पान के उत्पादन और गुणवत्ता में ज़बरदस्त सुधार आया है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।
@samrat4bjp@Agribih@dm_vaishali
#kahanibadlavki
#KahaniBiharKeBadlavKi
#samratchoudhary
#CMSamrat
#ATMA
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के युवाओं के सपनों को साकार करने और उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है 211 डिग्री कॉलेज की स्थापना।
#HigherEducation#samratchoudhary#CMSamrat
उद्योग विभाग की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों को विभाग की कार्ययोजना, प्रमुख उपलब्धियों एवं औद्योगिक विकास से संबंधित पहलों की जानकारी दी।
@samrat4bjp@_ShreyasiSingh@IndustriesBihar@BIADAbihar
#IndustryDepartment
#CMSamrat
#samratchoudhary
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की पहल पर बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को नए अवसर मिल रहे हैं। पटना के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब और छात्रावास जैसी सुविधाओं के साथ बेटियां तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
#PolytechnicCollege
#samratchoudhary
#CMSamrat