मोदी जी को यदि चुनाव जीतना है तो धीरे-धीरे चलना होगा। आर्थिक सुधार जरुरी हैं लेकिन धीरे-धीरे। पहले राजनीतिक सुधार लाने होंगे। श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। बिल्डरों, भ्रष्टाचारियों और एनपीए वालों पर कमर कसनी चाहिए।
पवई के हीरानंदानी काम्प्लेक्स की सुंदरता को बनाए रखने के लिए ट्रै���िक कम करना होगा। काम्प्लेक्स के अंदर बड़ी बसों के चलने पर रोक लगे। साथ ही अब वहां कोई नया निर्माण काम नहीं हो।
मुंबई के पवई में हीरानंदानी काम्प्लेक्स में पिछले कुछ समय से भीड़-भाड़ बढ़ गई है और इससे ध्वनि और वायु प्रदूषण बढ़ गया है। नागरिक अनेक बीमारियों की शिकायत करने लगे हैं। साथ ही बिल्डर हीरानंदानी अपनी मार्केटिंग गैलरी के पीछे वाली पहाड़ी को खोदने में लगे हैं ।
मुंबई के घाटकोपर पश्चिम की असल्फा बस्ती में एक स्लम को रंगरोगन करके साज सज्जा संवारा है। ऐसा ही मुंबई की सभी चालों, स्लम में हो तो यहां के नागरिकों के जीवन में कुछ समय के लिए ही सही नए रंगों का समावेश हो सकता है।