मोदी सरकार के मंत्री का ऐलान - योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर ID से तय होगा।
साजिश बहुत गहरी है, इत्मीनान से समझिए।
SIR के नाम पर करोड़ों नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं - रोका नहीं गया तो और भी काटे जाएंगे।
ज़्यादातर नाम किनके? जो BJP के ख़िलाफ़ आक्रोश में हैं।
वोटर लिस्ट एक निष्पक्ष चुनाव आयोग के हाथ में होनी चाहिए - मगर अब वो मोदी सरकार के कर्मचारी, ज्ञानेश कुमार के हाथ में है, जिसकी BJP के साथ मिलीभगत में वोट चोरी हमने सबूत के साथ पकड़ी है।
तैयारी है ऐसी लिस्ट बनाने की जिसमें बहुमत हमेशा BJP का हो - और अब वही लिस्ट तय करेगी कि आपको योजना का पैसा मिलेगा या नहीं।
कल जिसने भी ठाना कि BJP को हटाना है, तो चुन-चुन कर सबका नाम काटा जाएगा।
नाम कटा - वोट गया। वोट गया - हक़ गया।
और देखते ही देखते आप एक hijacked लोकतंत्र के अदृश्य नागरिक बन जाएंगे - जहां जनता सरकार नहीं चुनेगी, सरकार अपनी जनता चुनेगी।
आज पंचायती राज की योजनाएं। कल राशन? पेंशन? मनरेगा? आवास? छात्रवृत्ति? आरक्षण?
यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, चुनाव चोरी का इंतज़ाम और सत्ता में बने रहने का स्थायी बंदोबस्त है।
वोट देना आपका अधिकार है, शर्त नहीं। किसी ग़रीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की ग़ुलाम नहीं हो सकती।
ये सिर्फ़ वोट चोरी नहीं - ये हक़ चोरी है।
हम ये होने नहीं देंगे।
अरुणाचल प्रदेश में चीन से सीमा पर तनाव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रमुख शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना अब भी जारी है. जुलाई से चल रही इस स्थिति की यह अहम आधिकारिक पुष्टि है.
ITBP प्रमुख ने बताया कि ऐसे हालात से निपटने के लिए ‘शौर्य कमांडो’ तैयार किए गए हैं. पूरे बल को 2027 के अंत तक नई ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है.
इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि जब सीमा पर तनाव जारी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार चुप क्यों हैं?
उन्होंने चीन की ओर से अरुणाचल के स्थानों के नाम बदलने और ब्रह्मपुत्र नदी पर 60,000 मेगावाट का बांध बनाने पर भी चिंता जताई.
#IndiaChina #ArunachalPradesh #ITBP #JairamRamesh #IndianExpressHindi
चीन और भारत के बीच जिस पारंपरिक युद्ध क्षमता के भारी अंतर की बात DG ITBP ने की उसका सबसे बड़ा उदाहरण है सबसे उन्नत 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान!
• आज चीन के पास 500 5वीं पीढ़ी के चेंगदू J20 माइटी ड्रैगन स्टेल्थ विमान हैं जिसकी 2030 तक 1000-1200 तक हो जाएगी!
इसके अलावा चीन के पास 2030 तक 400 के लगभग 5वीं पीढ़ी के J35 विमान होंगे!
• मोदी सरकार की कृपा से आज भारत के पास एक भी 5वीं पीढ़ी का विमान नहीं, अपना पहला 5वीं पीढ़ी का विमान AMCA भारत 2036 के पहले बना नहीं पाएगा!
भारत अब तक 4थी पीढ़ी का विमान तेजस mk1A भी नहीं बनाया पाया है!
याद है अरुणाचल प्रदेश का युवा Taba Nagu?
अगस्त में चीनी घुसपैठ पर सवाल उठाए तो उसे “चीनी एजेंट” बता दिया गया।
अब ITBP चीफ की टिप्पणी के बाद सवाल है - क्या Taba Nagu सच बोल रहा था?
या अब भी कहा जाएगा- “सब चंगा सी”?
🚨🚨🚨
लाल आँखों का क्या हुआ मोदी जी?😡👀
क्या अरूणाचल प्रदेश का यह लड़का याद हैं?
जिसने कहा था कि "गुड बॉय इंडिया,बहुत जल्द आप सब हमें चीन में देखेंगे,सिर्फ मुझे ही नहीं पूरा अरुणाचल प्रदेश चीन में दिखेगा क्योंकि चीन यहां धीरे धीरे करके घुस रहा है,यहां की जमीन कब्जा कर रहा है,पब्लिक चिल्ला चिल्ला करके कह रही है सरकार से की एक्शन लो लेकिन सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही हैं.........अगर ऐसे ही चलता रहा था चीन पूरे अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा कर लेगा...."
इस वीडियो पर बहुत बवाल मचा था और किरण रिजुजी ने इसे खारिज कर दिया था।
लेकिन आज सच सबके सामने है। फिर भी सरकार नहीं मान रही है।
लाल आँखों का क्या हुआ?
“चीन बहुत आगे निकल गया है. चीन का मुकाबला परंपरागत तरीकों से करना कठिन है.”
- DG ITBP शत्रुजीत कपूर
पिछले 12 साल में मोदी सरकार ने हमारी सेना के modernisation पर ध्यान नहीं दिया. अग्निवीर जैसी फर्जी स्कीम लाकर मनोबल तोड़ने का दुस्साहस किया है.
जब सेना को प्रधानमंत्री के नेतृत्व की ज़रूरत थी तब “जो उचित समझो करो” कह कर पलड़ा झाड़ लिया, चीन को क्लीनचिट दी, चीनी राष्ट्रपति के साथ हँसी ठिठोली की.
धिक्कार है 😡
अंकिता भंडारी को 4 साल बाद भी इंसाफ़ नहीं मिला। ऑडियो में VVIP के तौर पर दुष्यंत गौतम का नाम आने के बावजूद CBI जाँच जारी है और उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बना दिया गया।
एक तरफ़ राज्यपाल की कुर्सी, दूसरी तरफ़ इंसाफ़ के लिए भटकते अंकिता के माता-पिता!
क्या बेटियों को इंसाफ़ मिलेगा या सत्ता ऐसे ही सवालों से बचाती रहेगी?
#JusticeForAnkitaBhandari
आज राजीव चौक पर ‘Vote Chori’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI के साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान साथियों के साथ बर्बरता की गई और महिला NSUI कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की गई।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है।