“वित्तीय निर्णयों में AI की भूमिका पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम”
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा 52 वित्त अधिकारियों के लिए “वित्तीय निर्णयों में AI की भूमिका” विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला खनन उद्योग में वित्तीय निर्णय प्रक्रिया में Artificial Intelligence (AI) के प्रभावी उपयोग और उसकी परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (वित्त), सीसीएल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि AI वित्तीय निर्णयों में पारदर्शिता, दक्षता और समयबद्धता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी सशक्त बनाएगा।
श्री सुरेश बेहरा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम्स) ने अपने वक्तव्य में कहा कि AI भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी समाधान है और इसके विवेकपूर्ण उपयोग से कार्यकुशलता, नवाचार तथा बेहतर निर्णय-निर्माण को नई दिशा मिलेगी।
तकनीकी सत्र में AI आधारित वित्तीय निर्णय-निर्माण एवं प्रक्रिया अनुकूलन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिससे कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं प्रभावशाली रहा।
सीसीएल वित्तीय निर्णयों में AI के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देकर अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं भविष्य-उन्मुख वित्तीय प्रणाली के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#CCL #ArtificialIntelligence #Finance #FinancialDecisionMaking #DigitalTransformation #Innovation
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
खनिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“अंधेरों से खोज लाते हम....
उजाले खुशियों के…”
सीसीएल अपने सभी समर्पित खनिकों को, कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए नमन करता है...
आपकी मेहनत से रोशन है हर घर....
आपके समर्पण से सशक्त होता है राष्ट्र...
हमारे खनिक, हमारा गौरव..
#CCL #खनिकदिवस #CoalMiners #OurPride #EnergyOfNation #CoalWarriors
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
A Capacity Building Program on ERP was organised at MTC, CCL Ranchi under the aegis of the Vigilance Department, with participation from various Areas and HQ. Shri Pawan Kumar Mishra, Director (Finance) inaugurated the program & deliberated on the subject. GM ERP, GM HRD, TS to DF & number of senior officials were present during the session.
The deliberations underscored ERP as an integrated system and a transformative tool for financial decision-making, with future scope for integration with Mobile platforms and AI technologies. The importance of cross-departmental training was also highlighted.
The program saw active participation from 30 employees and proved to be highly interactive and informative, presenting ERP and AI as key drivers for a future-ready organizational approach.
#CCL #ERP #FuellingSustainableGrowth #CapacityBuildingProgram #ArtificialIntelligence
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
@RailMinIndia Ranchi railway station is also being renovated and being given modern look. It is great 👍. But one request to introduce one rail from Ranchi to Patna in the morning.
छत्तीसगढ़ का पुनर्विकसित भिलाई नगर रेलवे स्टेशन अब और भी मॉडर्न लुक में!
• आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन भवन
• प्रवेश व निकास के लिए अलग-2 द्वार
• विस्तृत पार्किंग और विशाल सर्कुलेटिंग एरिया
• दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय
#AmritStation
हमारी बिंदा: समर्पण, साहस और प्रेरणा की मिसाल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीसी एंड पीआर विभाग द्वारा निर्मित विशेष लघु फ़िल्म “हमारी बिंदा” का अवलोकन किया गया। यह प्रेरणादायक फ़िल्म सीसीएल की कर्मठ कर्मचारी सुश्री बिंदा कुमारी , Head Peon , सीसीएल की संघर्ष और समर्पण से भरी जीवन यात्रा को दर्शाती है।
अपने पिता गाजू मोदी के निधन के बाद उन्होंने जिस साहस और जिम्मेदारी के साथ अपने तीन बहनों और एक भाई का लालन-पोषण, शिक्षा और विवाह की जिम्मेदारी निभाई, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि सीसीएल के बी एंड के क्षेत्र और सीएसआर विभाग (मुख्यालय) में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से एक कुशल कोल योद्धा के रूप में भी पहचान बनाई। सामाजिक सरोकार के तहत उन्होंने अपने गांव मनातू में मंदिर का निर्माण कराया , जो आज ना सिर्फ आस्था , बल्कि सामूहिक हित का केंद्र बन गया है ।
सीसीएल उन सभी बिंदा जैसी महिलाओं को उनके आत्मविश्वास और समर्पण के लिए सलाम करता है और उनको सहयोग और उनके सपने में उड़ान भरने का प्रण लेता है ।
सस्नेह ,
सीसीएल परिवार
#CCL #AmazingCCL #InternationalWomensDay #WomenPower #CCLForWomenEmpowerment #WIPS #FuellingSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@MinistryWCD
𝐏𝐫𝐨𝐮𝐝 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐂𝐂𝐋, 𝐇𝐨𝐧𝐨𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐄𝐱𝐜𝐞𝐥𝐥𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐧𝐠
Central Coalfields Limited family proudly congratulates 𝐒𝐦𝐭. 𝐒𝐚𝐧𝐠𝐢𝐭𝐚 𝐒𝐨𝐫𝐞𝐧, Blasting Mazdoor, Rajrappa OCP, Rajrappa Area, for being honoured with the “𝐍𝐚𝐚𝐫𝐢 𝐒𝐡𝐫𝐚𝐦 𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢 𝐒𝐚𝐦𝐦𝐚𝐧” on the occassion of "International Women’s Day" celebrations at Coal India Limited, Kolkata on 08 March 2026 for her exemplary contribution as a mining professional.
Recognised for promoting safe mining practices and maintaining strong operational discipline at CCL, her work reflects dedication, professionalism, and a steadfast commitment to excellence in coal mining operations.
Smt. Rupinder Brar, Additional Secretary, MoCl; Shri Sanoj Kumar Jha, Additional Secretary, MoC, Chairman , CIL, Shri B. Sairam; and Director (HR) , CIL Dr. Vinay Ranjan honoured women employees from Coal India, its subsidiaries, and other mining companies for their exemplary contributions in their respective fields with the “Naari Shram Shakti Samman.”
𝐇𝐞𝐚𝐫𝐭𝐢𝐞𝐬𝐭 𝐜𝐨𝐧𝐠𝐫𝐚𝐭𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐭𝐨 𝐒𝐦𝐭. 𝐒𝐚𝐧𝐠𝐢𝐭𝐚 𝐒𝐨𝐫𝐞𝐧 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐩𝐫𝐨𝐮𝐝 𝐚𝐜𝐡𝐢𝐞𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐚𝐜𝐡𝐢𝐞𝐯𝐞𝐫𝐬👏
#CCL #WomenInMining #MiningExcellence #SafeMining #InternationalWomensDay
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
सतर्कता महोत्सव 2025
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा सतर्कता महोत्सव 2025 का आयोजन 7 और 8 नवम्बर 2025 को दरभंगा हाउस कैंपस, राँची में किया जा रहा है।
इस वर्ष का विषय है “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी / Vigilance: Our Shared Responsibility”
सतर्कता जागरूकता सप्ताह ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान है। भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपने कार्य में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।
आइए, हम सब मिलकर ईमानदारी को अपना संकल्प बनाएं।
#CCL #सतर्कतामहोत्सव2025 #VigilanceAwarenessWeek #ईमानदारी #पारदर्शिता #नैतिकता #CoalIndia #CCLRanchi #IntegrityInAction
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CVCIndia
𝐆𝐈𝐕𝐄 𝐓𝐎 𝐆𝐀𝐈𝐍 के संदेश के साथ सीसीएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रेरणादायी आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जवाहरनगर क्लब, रांची में “Give to Gain” थीम पर एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीसीएल परिवार से कार्यक्रम में श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हिंजुला की दमदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत BMI एवं बोन डेंसिटी टेस्ट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसका आयोजन WIPS के तत्वावधान में गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल रांची द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बहुत सारे प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनका अतिथियों द्वारा अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हिंजुला द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सुश्री अल्पना अदिति की गणेश वंदना के साथ हुआ। WIPS CCL की समन्वयक सुश्री बीवा उरांव, महाप्रंधक प्रणाली, सीसीएल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि श्रीमती कविता गुप्ता, महाप्रंधक एचआर, सीसीएल ने भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भेजा गया प्रेरक संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। WIPS CCL की अध्यक्षा एवं जीएम (ईएंडएम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य में WIPS की कार्ययोजनाओं को सभी से साझा किया।
अवसर विशेष पर सीसी एंड पीआर विभाग के द्वारा बनाई गई एक विशेष लघु फ़िल्म “हमारी बिंदा” का अवलोकन किया गया, जिसमे सुश्री बिंदा कुमारी, प्यून, सीसीएल द्वारा अपने पिता की मृत्यु के पश्चात जिस तरह उन्होंने अपने तीन बहनों एवं भाई का लालन पोषण, पढ़ाई एवं उनकी शादी करा कर ना सिर्फ सभी के घरों को बसाया, बल्कि सीसीएल के बी एंड के क्षेत्र एवं सीएसआर विभाग, HQ अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से कुशल कोल योद्धा का रोल भी निभाया। फ़िल्म में उनके द्वारा उनके ग्राम मनातू में निर्मित मंदिर के सामाजिक पहलू को भी उजागर किया गया जिसे सभी लोगो द्वारा सुश्री बिंदा की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सराहा गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं : प्रो. रश्मि वर्मा, मास कॉम विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, श्रीमती मोनिका गुंजन आर्या, जर्नो एक्टिविस्ट व संस्थापक पालो ना और श्रीमती जयश्री देवी इंदवार,स्तंभ ट्रस्ट की अध्यक्षा व सोहराई पेंटिंग आर्टिस्ट ने अपने प्रेरक विचार साझा किए और सीसीएल की महिला कार्यबल को राष्ट्र निर्माण एवं ऊर्जा सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। सभी वक्ताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इनमें मनमोहक आदिवासी/स्वागत नृत्य, सुचित्रा मुखर्जी, सुचंद्रा सिन्हा एवं श्वेता शालिनी हांसदा द्वारा सुमधुर गीत, पूजा प्रसाद का वाद्य यंत्र वादन, पिंकी, उमंग सिंह, मीनाक्षी, प्रेमलता, डॉ. सांवली और सुरभि भगत की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस विशेष अवसर पर कंपनी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती कविता गुप्ता (जीएम, एचआर/एनईई) के धन्यवाद ज्ञापन और सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण ओपन डांस के साथ हुआ।
सीसीएल अपनी नारी शक्ति के साहस, समर्पण और नेतृत्व को सलाम करता है, जो हर दिन प्रगति और ऊर्जा की नई मिसाल कायम कर रही हैं एवं ऊर्जा जरूरतों को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र निर्माण में कदम बढ़ा रही है।
#CCL #AmazingCCL #InternationalWomensDay #WomenPower #CCLForWomenEmpowerment #WIPS #FuellingSustainableGrowth
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@MinistryWCD
“सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: सीसीएल ने रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीता खिताब”
कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आज भव्य समापन हुआ। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता MECON स्टेडियम में खेली जा रही थी। फाइनल मुकाबला सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
टॉस जीतकर सीसीएल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीएल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही सीआईएल एवं सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य तथा महाप्रबंधकगण भी समारोह में मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में सीएमडी, सीसीएल श्री निलेंदु कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “मैं स्वयं एक खिलाड़ी रहा हूं, इसलिए खेल भावना को भली-भांति समझता हूं और उसे सलाम करता हूं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें मेरी हैं, चाहे कोई जीते या हारे, सभी विजेता हैं।”
“पुरस्कार वितरण समारोह”
फाइनल मुकाबले में सीसीएल के धनंजय सेदरिया को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने मात्र 9 गेंदों में नाबाद 21 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं, सीसीएल के हिमांशु धूमाश को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार दिया गया।
एनसीएल के राहुल को “बेस्ट बैट्समैन” तथा सीसीएल के जिशान नवाज खान को “बेस्ट बॉलर” का अवॉर्ड प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट 20 फरवरी, 2026 को भव्य उद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ था और 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 20 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन कोल इंडिया परिवार में टीम भावना, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
सीसीएल कोयला खनन के साथ-साथ सीएसआर, कल्याण, खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों, श्रमिकों, ग्रामीणों एवं हितधारकों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#CCL #AmazingCCL #WinnerCCL #CILTournament #Cricket
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@NCL_SINGRAULI
68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह – समापन समारोह 2025
68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह - 2025 के अवसर पर बरका सयाल क्षेत्र, Central Coalfields Limited (सीसीएल) में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खान सुरक्षा महानिदेशक श्री उज्जवल ताह, डायरेक्टर, DGMS की उपस्थिति रही। समारोह में सभाध्यक्ष के रूप में सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशकगण, खान सुरक्षा महानिदेशालय (Directorate General of Mines Safety) के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठनों के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह दिसम्बर माह मे “सुरक्षा से उन्नति” के theme पर मनाया गया, जो खदान कर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि करता है। अवसर पर NTPC Limited, Tata Steel Limited तथा Fair Carbon सहित अन्य प्रतिष्ठित संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना, सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करना, ज़ीरो एक्सीडेंट को प्राप्त करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इकाइयों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था। समारोह के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नवाचार, अनुशासन और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति पर विशेष बल दिया गया। विशेष आकर्षण के रूप में बरका सयाल क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा मॉडल, जो हाल के वर्षों में किए गए सतत (Sustainable) कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं सुरक्षित उत्पादन पद्धतियों पर आधारित था, को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि ने क्षेत्र की सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।
यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खनन उद्योग में “सुरक्षा सर्वोपरि” के संकल्प को पुनः सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।
सीसीएल कार्य क्षेत्र में प्रत्येक श्रमिकों एवं हितधारकों के सुरक्षा हेतु उच्च सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए कृत संकल्पित है।
#CCL #MineSafety #CCLForCSR #CCLforMineSafety #FuellinsSustainableGrowth
@CoalMinistry@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalIndiaHQ
𝐇𝐨𝐧𝐨𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐋𝐞𝐠𝐚𝐜𝐲 𝐨𝐟 𝐒𝐢𝐫 𝐂. 𝐕. 𝐑𝐚𝐦𝐚𝐧 𝐨𝐧 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲
On this National Science Day, CCL pays tribute to Bharat Ratna Sir C. V. Raman, whose discovery of the Raman Effect marked a milestone in the world of science and continues to inspire generations of innovators.
As we celebrate this day, let us renew our commitment to fostering scientific temper, innovation & knowledge for a brighter future.
#NationalScienceDay #CVRaman #RamanEffect #ScienceForProgress #CCL #PoweringProgress
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ