परम आराध्य लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस "तेजा दशमी" के पावन अवसर पर आप सभी तेजा भक्तों को बधाई व शुभकामनाएं ! इस अवसर पर तेजाजी महाराज की चरण वंदना करते हुए जगत कल्याण कि कामना करता हूं#TejaDashmi
@TeemHb @Rlpbhuridudu
@AbbuTalib@hanumanbeniwal@RakeshTikaitBKU
दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर कल हुए भीषण सड़क हादसे में खुड़ियाला गांव निवासी देशराज सारण, ललिता जाट एवं किस्मत जाट की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की जान चली जाना मन को व्यथित करने वाला है। वहीं एक युवती के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार भी चिंताजनक है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे और उनमें हो रही जनहानि बेहद चिंताजनक है।
आज लोक सभा में नियम 377 के अंतर्गत किसान हितों से जुड़े निम्न दो मामलों को प्रमुखता से उठाया -
1- उद्यानिकी व नकदी फसल के लिए कृषि आदान- अनुदान में वृद्धि करने तथा
2- कृषि आदान- अनुदान की अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर करने
मैंने लोक सभा अध्यक्ष जी के माध्यम से गृह मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा किउद्यानिकी फसल जैसे संतरा, किन्नू व नगदी फसल जैसे जीरा,ईसबगोल आदि में प्रारम्भिक लागत बहुत ज्यादा है परन्तु एसडीआरएफ नॉर्म्स के अंतर्गत इन श्रेणी की फसलों में खराबा होने की स्थिति में कृषि आदान- अनुदान मात्र 22,500 रुपए प्रति हैक्टेयर ही देय है जिसे बढ़ाकर न्यूनतम एक लाख रुपए रूपये प्रति हैक्टेयर किया जाए साथ ही राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कृषि आदान- अनुदान की सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर तक किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि भूमि की कम उत्पादकता व बड़े भू भाग में रेगिस्तान है साथ ही छोटे व सीमांत किसान की पात्रता मानदंड 2 हैक्टेयर तक भूमि की सीमा उपयुक्त नहीं है इसलिए नागौर, डीडवाना - कुचामन, अजमेर,बाड़मेर बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर,जालोर,जोधपुर, नागौर, पाली,बाड़मेर, उदयपुर,सीकर,राजसमंद व सिरोही जिले में यह सीमा 5 हैक्टेयर तक बढ़ाना आवश्यक है ताकि आपदा में प्रभावित किसानों को इनपुट सब्सिडी मिल सके और किसान को राहत मिल सके |
@AmitShah@PMOIndia@RLPINDIAorg
आज जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के किसान मेरे जयपुर आवास पर आए,उन्होंने बताया कि एक अनाज व्यापारी ने 174 किसानों परिवारों के चने, सरसों और मूंग आदि खरीद लिए मगर वो किसानों को पैसे नहीं दे रहा है और किसानों द्वारा जब उस व्यापारी के खिलाफ दूदू थाने में FIR दर्ज करवाई गई उसके बावजूद पुलिस और प्रशासन किसानों की मदद नहीं कर रहा है | सरकार को ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेकर किसानों की मदद करनी चाहिए मगर किसानों की पीड़ा को इस शासन में अनुसना किया जा रहा है |
मैंने राजस्थान सरकार व पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके तत्काल किसानों को उनके हक का पूरा पैसा दिलवाने के निर्देश दिए |
मुझे पगड़ी पहनाकर मान -सम्मान देने के लिए अन्नदाताओं का आभार |
@RajCMO@JprRuralPolice
जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर -अजमेर हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने से ट्रक में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं @RajCMO तत्काल इस हादसे को बड़ा रूप लेने से रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए और प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की भी आवश्यक मदद लेवे | पूर्व में इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर LPG टैंकर ब्लास्ट होने से बहुत बड़ा हादसा हुआ था बावजूद इसके सरकार सबक नहीं ले रही है | LPG परिवहन एवं गैस सिलेंडर तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट SOP बनाने की जरूरत है |
@PetroleumMin@MORTHIndia@NHAI_Official
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद, महान विचारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हे कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महनीय योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को "शिक्षक दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। @OmprakashRLP@AbbuTalib
परम आराध्य, लोक देवता गौ-रक्षक वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस " तेजा दशमी" पर आयोजित मेला महोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! वीर तेजाजी महाराज का जीवन हमे सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है
@AbbuTalib@JATbera1@OmprakashRLP@LaxmanT29140940