जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आज संसदीय क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर के दौरे के दौरान डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिशोद में ग्रामीणजनों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ मेरा स्वागत एवं अभिनंदन किया, उसके लिए ग्राम पंचायत शिशोद के समस्त ग्रामीणजनों तथा संपूर्ण देवलपाल ब्लॉक के भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इस दौरान ग्रामीणजनों ने विद्यालयों से संबंधित समस्याओं, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के दोनों ओर निवासरत आदिवासी समुदाय के लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं तथा चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर अपनी पीड़ा और समस्याएँ साझा कीं।
मैं ग्रामीणजनों को विश्वास दिलाता हूँ कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूँगा। आपका विश्वास और आपका संघर्ष ही मेरी प्रेरणा है। जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर आपकी आवाज बनकर खड़ा रहूँगा।
जोहार।
जय भील प्रदेश।
मोदी जी, जन्मदिन का एक और तोहफ़ा मेरी तरफ से,
ये बूढ़ी अम्मा का आज शाम का विडियो 👇
इसे देखने के बाद थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो आज जो 100 करोड़ रुपए के दिए जलाए गये उनके बचे हुए तेल में डूब मरना।
जिस जल, जंगल और जमीन को सरकारें केवल संसाधन मानकर उसके दोहन की सोच रखती हैं, उसी जल, जंगल और जमीन को आदिवासी समुदाय हजारों वर्षों से अपने पूर्वजों और देवताओं का स्वरूप मानकर पूजता और संरक्षित करता आया है।
संसदीय क्षेत्र के बिछीवाड़ा ब्लॉक, जिला डूंगरपुर की ग्राम पंचायत आसियावाव, मालमाथा, धामोद एवं खजूरी की संयुक्त पारंपरिक ग्राम सभा की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में आदिवासी समुदाय के वनाधिकार अधिनियम (FRA) के अंतर्गत लंबित दावों, अरावली बचाओ आंदोलन, रोजगार तथा आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की बदहाल स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ग्रामीणजनों ने सरकार एवं जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 6 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक "वन अधिकार पत्र अभियान–2026" चलाया गया, लेकिन यह अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू होने के बजाय केवल कागजों और अधिकारियों के कार्यालयों तक सीमित रह गया।
आदिवासी समुदाय के अधिकारों से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषय पर सरकार और प्रशासन का यह रवैया अत्यंत चिंताजनक है।
साथ ही, ग्रामीणजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के पक्ष में यदि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय नहीं आता है, तो संपूर्ण आदिवासी क्षेत्र में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम सभा ने निर्णय किया है कि किसी भी परिस्थिति में अरावली पर्वतमाला को खनन के लिए उद्योगपतियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा।
जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं हैं, ये आदिवासी समुदाय की पहचान, संस्कृति, जीवन और अस्तित्व हैं।
जोहार।
जय भील प्रदेश।
@zeerajasthan_@News18Rajasthan@NDTV_Rajasthan@1stIndiaNews@rpbreakingnews
राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की आम जनता को स्थापना दिवस पर खूब-खूब जोहार शुभकामनाएं।
माननीय विधायक @mla_umesh_aspur जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। जनसेवा के आपके संकल्प को निरंतर मजबूती मिले और आप सदैव जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहें।
जोहार! 🌿
डूंगरपुर विधानसभा 84 के जन जन के लाड़ले माननीय विधायक
@mla__katara जी को अवतरण दिवस पर खुब खुब जोहार बधाई शुभकामनाएं 🎂 🌷 🙏 🫶 मां प्रकृति और पूर्वजों का आशीर्वाद आप पर बना रहे। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। जोहार 🌺 🙏
@PraveenDamor0
आज विधानसभा क्षेत्र बांसवाड़ा के वार्ड नंबर 1 एवं पिपलोद में सांसद मद से निर्मित सामुदायिक भवनों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बागीदौरा विधायक जयकृष्ण भाई पटेल, हीरालाल दायमा राष्ट्रीय सदस्य बाप पार्टी , गणेश मकवाना प्रदेश उपाध्यक्ष BAP, डॉ लालशंकर मईडा संभाग कोषाध्यक्ष, प्रभुलाल बुझ जिला अध्यक्ष बाप पार्टी, संभागीय सदस्य कलसिंग मकवाना, विधायक प्रत्याशी हेमंत भाई राणा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भाई, राकेश जी रावत, संजय भाई मईडा एवं समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@zeerajasthan_@News18Rajasthan@NDTV_Rajasthan@1stIndiaNews@rpbreakingnews
आज बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर परमाणु संयंत्र से विस्थापित आदिवासी परिवारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
बरसो से वंचित आदिवासी, दलित एवं पिछड़े समुदाय की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है।
जोहार
आज जिला उदयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ। इस दौरान वर्तमान में हो रहे पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन में पार्टी के संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@zeerajasthan_@News18Rajasthan@NDTV_Rajasthan@rpbreakingnews@1stIndiaNews