I M Pharmacist. M.A. Urdu.MAH. INDIA.
I Respect All Religious N Human's.
Self Care Always Beter.
Insaniyat ko Jinda Rkho.jinda Dil Rho...I Love INDIA❤️🧡💛💖
केरलम : ट्रैफिक जम में फंसे शख्स को आया हार्ट अटैक, दो नर्सों ने CPR देकर बचाई जान
◆ दोनों नर्स, अंजली बैजू और अर्द्रा राज उस दौरान बस में सफर कर रहीं थी, जिनकी नजर शख्स पर पड़ी
#Keralam | Keralam | Keralam Nurses
भारत में E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों की शिकायतें बढ़ रही हैं. उनका दावा है कि इससे गाड़ियों को नुकसान हो रहा है और माइलेज भी घट गया है. सरकार द्वारा इसे अनिवार्य करने के बाद ग्राहकों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. इस बीच, भूटान ने अभी तक E20 पेट्रोल स्वीकार नहीं किया है.
पूरी खबर- https://t.co/zNYidPcvX3
#Petrol #Business #India #E20Ethanol #Fuel #Bhutan #TV9Card
"E20 से माइलेज लगभग 4 से 5% कम हो जाता है"
◆ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने कहा
#Ethanol | Ethanol | #Petrol | Petrol | #Toyata | Vikram Gulati
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में Energy Drink 'Sting' की बिक्री पर रोक लगा दी है
◆ सरकार में मंत्री नरहरी झिरवाल ने विधानसभा में इसकी घोषणा की
◆ इस फैसले के बाद संबंधित विभाग जल्द ही दिशानिर्देश जारी करेगा
#Sting | Sting | #Maharashtra | Maharashtra | #Maharashtra
"सभी नागरिकों को भारत सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है, वे विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते....."
◆ एक मामले की सुनवाई करते हुए बम्बई उच्च न्यायालय के जस्टिस माधव जामदार ने कहा
#JusticeMadhavJamdar | Bombay High Court | Justice Madhav Jamdar
"अमेरिका में जन्म लेने वाला हर बच्चा जन्म से अमेरिकी नागरिक होगा"
◆ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को खारिज करते हुए कहा
◆ ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में उन बच्चों को नागरिकता देने से इनकार करने की बात कही गई थी जो अमेरिका में ऐसे माता-पिता से पैदा हुए हैं जो देश में गैर-कानूनी तरीके से या अस्थायी तौर पर रह रहे हैं
#SupremeCourt | America Supreme Court
"अगर उमर खालिद ने वास्तव में आतंकवाद को भड़काया है, तो सरकार इसे अदालत में साबित क्यों नहीं करती?"
◆ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा
@ShashiTharoor | Shashi Tharoor | #ShashiTharoor | Umar Khalid | #UmarKhalid
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 तो डीजल 3 रुपए सस्ता किया
◆ दो साल से ज्यादा समय में यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की हैं
◆ बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद यह कटौती की गई है
#Nayara | Nayara | #Diesel | Diesel | Petrol | #Petrol
मध्य प्रदेश: 14 को सुनाई थी उम्रकैद की सजा, मुस्लिम जज को जानलेवा धमकी
◆ मॉब लिंचिंग केस में 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली मुस्लिम महिला जज तबस्सुम खान को युवक ने कत्ल की धमकी दी
◆ युवक ने कहा कि 10 दिन में हमारे सभी हिंदू भाई रिहा नहीं होते हैं, तो देश-प्रदेश में कत्लेआम होगा
#MPNews | Madhya Pradesh
धार इमामबाड़ा की चाबी 24 घंटे के अंदर मुस्लिम समुदाय को सौंपी जाए: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार के सरकारी इमामबाड़े की चाबियां मुस्लिम समुदाय को 24 घंटे में सौंपने का आदेश दिया है. मुहर्रम तक पांच दिन इस्तेमाल की अनुमति मिली है.
पूरी खबर: https://t.co/ykITqf2VxI
#MadhyaPradesh #MPHighCourt #Dhar #Imambara #ATCard #AajTakSocial
BIG BREAKING | अयोध्या
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT को मिला बड़ा सुराग। ट्रस्ट की तिमाही बैठकों में सोना चांदी हीरा मोती और अन्य जवाहरात का ब्यौरा नहीं दिया जाता था। ट्रस्ट के बाकी सदस्य पूछने का हौसला भी नहीं जुटा पाते थे।
सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठकों में मंदिर की आय और नकद दान का ब्योरा तो रखा जाता था, लेकिन सोने-चांदी और बहुमूल्य दान सामग्री का विस्तृत रिकॉर्ड नियमित एजेंडे में शामिल नहीं था।
SIT अब यह जांच रही है कि वर्षों में मिले सोने-चांदी, जेवरात और अन्य कीमती चढ़ावे का हिसाब किस स्तर पर रखा गया, उसका मूल्यांकन कैसे हुआ और स्टॉक की निगरानी किसके जिम्मे थी। जांच में कई बहुमूल्य वस्तुओं के संग्रह, भंडारण और अंतिम स्थिति से जुड़े रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। दानपात्र से नकद का हिसाब मिला, लेकिन सोने-चांदी के चढ़ावे पर सवाल गहराए।
#Ayodhya #RamMandir #SIT @ShriRamTeerth@adgzonelucknow@Igrangelucknow@LucknowDivision
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो आरोप मुझ पर लगे हैं अगर आपको सही लगता है तो कहो मैं शिवसेना प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार हूँ. मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हूं. मैं संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं हूं.
#Shivsena #uddhavthackeray #maharashtra #politics #abpnews
महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में ईद-उल-अज़हा की रात सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए बुर्का पहनकर फेंका मांस, पुलिस ने 100 से ज़्यादा CCTV फुटेज की जांच कर 'स्वाति विक्रम भोसले' को किया गिरफ्तार.
#Maharashtra#Muslim#Eid#India
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा आरोप, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर 40% कमीशन लेने का खुला आरोप। पूर्व इंजीनियर ने किया चौंकाने वाला खुलासा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दान प्रबंधन विवाद में अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर एक और गंभीर आरोप लगे हैं। ट्रस्ट से जुड़े प्रयागराज के इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने आरोप लगाया है कि डॉ. अनिल मिश्र 40 फीसदी कमीशन लेते थे। उनका दावा है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई और चढ़ावे की नकदी गणना से दूर रखा गया। मामले में अब ट्रस्ट की व्यवस्था, नकदी गिनती और जवाबदेही को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इन आरोपों पर डॉ. अनिल मिश्र या ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार है।
#Ayodhya #RamMandir #SITInvestigation @ChampatRaiVHP@dmayodhya@UPGovt@CMOfficeUP@ShriRamTeerth@ayodhya_police@Adv_Anil_Mishra
महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित ब्राह्मण गली में बकरीद के दिन मांस फेंके जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने एक महिला संदिग्ध तरीके से मांस से भरा पैकेट फेंकती हुई दिखाई दी, जिसके बाद मामला गंभीर विवाद का विषय बन गया।
लगभग दो सप्ताह तक चली गहन जांच और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान स्वाती विक्रम भोसले के रूप में की। पुलिस के अनुसार, स्वाती हिंदू समुदाय से संबंधित है और उसने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से बुर्का पहन रखा था।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राम मंदिर ट्रस्ट में दान पात्र के पैसे चोरी का मामला सुर्खियों में है लेकिन ट्रस्ट ने कई बड़े बड़े कांड कर रखे है: सरकारी सुरक्षा के बावजूद सुरक्षा मद में 10 करोड़ खर्च। भोग प्रसाद के नाम पर 11 करोड़ का खर्चा दिखाया। किसको ठेका दिया कैसे दिया और किसलिए दिया इसका कोई ऑडिट नहीं। 15 सदस्यों में 12 को कुछ पता नहीं। कंट्रोल तीन का है। बाकी सब गोपाल का।
अयोध्या के राम मंदिर की दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच के बीच अब ट्रस्ट के खर्चों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रस्ट के वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार, 11 महीने में मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यानी ट्रस्ट के खाते से औसतन हर महीने लगभग एक करोड़ रुपये सुरक्षा के नाम पर निकाले गए।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब राम मंदिर परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस बल, अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे तैनात है, तो फिर ट्रस्ट के खाते से हर महीने करीब एक करोड़ रुपये किस सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च किए गए? यह पैसा किसे दिया गया, किस प्रक्रिया से दिया गया और इसकी स्वीकृति किस स्तर पर हुई। अब यही जांच का अहम बिंदु बनता दिख रहा है।
दस्तावेजों के अनुसार, इसी अवधि में दान पेटियों से कथित चोरी और दानराशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया। ऐसे में सवाल और गंभीर हो जाता है कि करोड़ों रुपये की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद दान पेटियों की निगरानी में चूक कैसे हुई? क्या सुरक्षा मद में दिखाए गए खर्च और जमीन पर मौजूद व्यवस्था के बीच कोई बड़ा अंतर था?
ट्रस्ट की 21 मार्च की बैठक में पेश आय-व्यय विवरण के मुताबिक, 1 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ट्रस्ट को दान से करीब 83 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें दान पेटियों से 55 करोड़ रुपये, दान काउंटरों से 18 करोड़ रुपये, ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ रुपये, विदेशी श्रद्धालुओं से 78 लाख रुपये और अन्य स्रोतों से राशि प्राप्त होने का उल्लेख है। इसी अवधि में ट्रस्ट के बैंक खातों और निवेशों से करीब 138 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त हुए।
सवाल केवल सुरक्षा खर्च तक सीमित नहीं है। दस्तावेजों में भोग-प्रसाद पर भी 11 महीने में करीब 11 करोड़ रुपये खर्च दिखाया गया है। यानी भोग-प्रसाद के नाम पर भी औसतन हर महीने लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च दर्ज है। अब यह सवाल उठ रहा है कि यह खर्च किस मद में, किस व्यवस्था पर और किस निगरानी में किया गया?
वित्तीय विवरण के अनुसार, निर्माण कार्यों पर 152 करोड़ रुपये, परकोटा और दीवार निर्माण पर 87 करोड़ रुपये, अन्न भंडार पर 8 करोड़ रुपये, कर्मचारियों के वेतन पर 7.67 करोड़ रुपये और बिजली मद में 3.68 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र, अस्पताल और अन्य सुविधाओं के लिए दो भूखंडों की खरीद पर 26.69 करोड़ रुपये खर्च हुए।
सूत्रों का दावा है कि ट्रस्ट के भीतर खर्चों और फैसलों को लेकर कई सदस्य खुलकर सवाल नहीं उठा पा रहे हैं। आरोप यह भी है कि ट्रस्ट में फैसलों की प्रक्रिया कुछ चुनिंदा लोगों के इर्द-गिर्द सिमट गई है और वित्तीय निर्णयों पर वास्तविक सामूहिक निगरानी कमजोर पड़ी है। गोपाल राव की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
अब एसआईटी जांच के सामने बड़ा सवाल यह है कि दानराशि गड़बड़ी के साथ-साथ सुरक्षा खर्च, भोग-प्रसाद खर्च और ट्रस्ट की वित्तीय मंजूरियों की प्रक्रिया की भी गहराई से जांच होगी या नहीं। राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दानदाताओं के पैसे का हर रुपया पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार निगरानी के दायरे में होना चाहिए।
#Ayodhya #RamMandir #Trust @ShriRamTeerth@LucknowDivision@igrangeayodhya@dmayodhya@ayodhya_police
राम मंदिर चढ़ावा कांड का ‘इनसाइड स्टोरी’ खुलासा। संघ-VHP की अंतर्कलह से फूटा गबन का राज।
अंदरूनी खींचतान ने खोला राम मंदिर चढ़ावा कांड का पिटारा।
ट्रस्ट में बढ़ते ‘दखल’ पर मची नाराज़गी, फिर खुला करोड़ों के गबन का खेल।
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में गबन का मामला अब केवल चोरी या वित्तीय अनियमितता भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे ट्रस्ट से जुड़े प्रभावशाली हलकों की अंदरूनी खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, संघ और विहिप से जुड़े दो धड़ों के बीच लंबे समय से चल रही असहजता और ट्रस्ट पदाधिकारियों के बेहद करीबी रहे कुछ लोगों के रामजन्मभूमि परिसर में बढ़ते दखल को लेकर नाराज़गी थी।
बताया जा रहा है कि इसी नाराज़गी और अंदरूनी टकराव के बीच चढ़ावा गबन की जानकारियां बाहर आईं। बताते हैं कि नगद रुपयों के मंदिर के यात्री सुविधा केंद्र में कर्मचारी पकड़े भी गए थे। बाथरूम तक में पैसा छूए हुए थे लेकिन तब भी ट्रस्ट ने FIR नहीं करवाई। इसके बाद दूसरा गुट सक्रिय हो गया। बात अखिलेश यादव तक पहुंच गई और उन्होंने ट्वीट कर सियाम मामला सार्वजनिक हो गया। मामला धीरे-धीरे खुलता गया और फिर संदिग्ध कर्मियों, उनके नेटवर्क, संपत्तियों और कथित संरक्षण पर सवाल खड़े हो गए। अब जांच सिर्फ रकम की हेराफेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि किसके संरक्षण में यह खेल चलता रहा और कैसे अंदरूनी संघर्ष ने पूरे प्रकरण को उजागर कर दिया।
#Ayodhya #RamMandir #VHP @ShriRamTeerth@ChampatRaiVHP@CMOfficeUP@UPGovt@dmayodhya@Adv_Anil_Mishra@ayodhya_police@igrangeayodhya@Uppolice