झालावाड़ में पत्रकारों से बातचीत
पिपलोदी स्कूल दुखांतिका अत्यंत कष्टदायक है, ये सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर विफलता है जिसने मासूमों की जान ले ली।
अगर समय रहते सजगता दिखाई होती और सुधार किया होता तो ���ह त्रासदी टाली जा सकती थी।
मुख्यमंत्री जी को यहां आना चाहिए था लेकिन दुःख की बात है कि सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा, संवेदना और संबल है ही नहीं।शिक्षा और जीवन की कोई जगह नहीं दिखती। जो सरकार इन पीड़ित परिवारों को संबल ��हीं दे सकती, उससे सहायता और मुआवजा की अपेक्षा करना बेकार है।
कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, हर संभव सहायता कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के कलेक्टर को पत्र लिखकर विधायक कोष से जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए फंड जारी करने की अनुशंसा की है।
सरकार को अब राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। ये बच्चों की जिंदगी क��� सवाल है, ये भारत के भविष्य का सवाल है। सिस्टम में तत्काल सुधार की ज़रूरत है, ताकि फिर कभी ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति ना हो।
@GovindDotasra दुख की घड़ी में बच्चों से मिलने पहुँचना केवल एक औपचारिकता नहीं, एक सच्चे नेता का संवेदनशील दिल दर्शाता है। सलाम है गोविंद सिंह डोटासरा जी को।
@GovindDotasra@WithDudi शुक्रिया आपने सब से बड़ा कदम उठाया और झालावाड़ स्कूल पीड़ित परिवारों से मिलने वाले पक्ष विपक्ष में पहले नेता बने
उम्मीद है अगली बार सही समय पर पहुंच जाएंगे और जनता की उम्मीद बरकरार रखेंगे
@GovindDotasra जब झालावाड़ में हादसा हुआ, तब मौके पर पहुँचकर बच्चों की चिंता की — गोविंद सिंह डोटासरा जी ने एक बार फिर साबित किया कि वे गरीब और बच्चों के सच्चे हितैषी हैं।
@GovindDotasra दुख की घड़ी में बच्चों से मिलने पहुँचना केवल एक औपचारिकता नहीं, एक सच्चे नेता का संवेदनशील दिल दर्शाता है। सलाम है गोविंद सिंह डोटासरा जी को।
@GovindDotasra शहर में हादसा होता तो अब तक सत्ता विपक्ष के सब लोग उतर जाते, गांवों के लिए कोई नहीं आता है, आपने झालावाड़ पहुंच कर राजनीति में नई लकीर खींची है आपका शुक्रिया
@SachinPilot प्रभारी की फोटो कहा है ..??
प्रदेश अध्यक्ष की फोटो कहा है ..??
दलित और आदिवासी समाज का प्रतिनिधतव करने वाले नेता प्रतिपक्ष की फोटो कहा है श्रीमान ..??